LIC ने Tata Group की इस कंपनी में 2.02% बेची हिस्सेदारी, शेयर 4% टूटा

Tata Group Stock: एलआईसी (LIC) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इंश्योरेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी ने TPCL में अपनी हिस्सेदारी 18,87,06,367 शेयरों से घटाकर 12,39,91,097 शेयर कर दी है
LIC ने Tata Group की इस कंपनी में 2.02% बेची हिस्सेदारी, शेयर 4% टूटा

Tata Group Stock: शेयर बाजार में तेज गिरावट के चलते मंगलवार (12 नवंबर) को निवेशकों के 5.29 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए. बीएसई सेंसेक्स 820.97 अंक या 1.03% गिरकर 78,675.18 पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी 257.85 अंक या 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,883.45 अंक पर बंद हुआ. बाजार में कमजोरी के बीच देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाटा पावर (Tata Power) कंपनी में 2.02% से अधिक हिस्सेदारी लगभग 2,888 करोड़ रुपये में बेच दी. टाटा पावर में अब एलआईसी की हिस्सेदारी घटकर 3.88% रह गई है. कारोबार के अंत में टाटा पावर (Tata Power Stock) का स्टॉक 4% की गिरावट के साथ 414.25 रुपये पर बंद हुआ.

बाजार में क्यों आई बाजार में गिरावट?

मंगलवार को कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 800 अंक से अधिक गिर गया. कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों, विदेशी निवेशकों की निकासी जारी रहने और एशियाई व यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुझान से स्थानीय बाजारों में कमजोरी आई.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- Tata Group के 5 दमदार स्टॉक, 60% तक रिटर्न के लिए BUY की सलाह

LIC ने Tata Power में घटाई हिस्सेदारी

एलआईसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बीमा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने टाटा पावर कंपनी लिमिटेड (TPCL) में अपनी हिस्सेदारी 18,87,06,367 शेयरों से घटाकर 12,39,91,097 शेयर कर दी है. यह कंपनी की चुकता पूंजी के 5.90% से घटकर 3.88% रह गई है. ये शेयर 20 जून, 2024 से 11 नवंबर, 2024 के बीच खुले बाजार में 446.402 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचे गए. इस कीमत पर एलआईसी (LIC) ने 2,888 करोड़ रुपये में 6.47 करोड़ से अधिक शेयर या 2.02% हिस्सेदारी बेची. बीएसई पर एलआईसी का शेयर 0.32% बढ़कर 921.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6