&format=webp&quality=medium)
Tata Group Stocks: देश की सबसे बड़ी होटल कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL), जो 'ताज' होटल्स चलाती है, अब विदेशों में अपने होटल नेटवर्क को बढ़ाने की योजना बना रही है. कंपनी के CEO और MD पुनीत चटवाल ने बताया कि IHCL अब यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे चुनिंदा देशों में रणनीतिक अधिग्रहण पर विचार कर रही है.
उन्होंने पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि टाटा समूह (Tata Group) के स्वामित्व वाली यह कंपनी अपने प्रमुख ब्रांड ताज (Taj) के लिए और ज्यादा फिजिकल एसेट्स का अधिग्रहण नहीं करेगी और इसके बजाय एक ऑपरेटिंग कॉन्ट्रैक्ट एग्रीमेंट को चुनेगी. IHCL खुद जमीन या बिल्डिंग नहीं खरीदेगी, बल्कि दूसरे की संपत्ति पर अपना ब्रांड चलाएगी.
आईएचसीएल ‘एसेट लाइट’ और ‘एसेट हैवी’ शब्दावली का उपयोग करती है, जिसमें ‘एसेट हैवी’ उसके स्वामित्व वाली भौतिक संपत्ति को दर्शाता है. आईएचसीएल ने 2030 तक अपने पोर्टफोलियो में 700 से ज्यादा होटल जोड़ने का लक्ष्य रखा है.
यह पूछने पर कि क्या आईएचसीएल वैश्विक स्तर पर प्रमुख बाजारों में विस्तार और रणनीतिक अधिग्रहणों के जरिए नए बाजारों में प्रवेश करने पर विचार कर रही है, चटवाल ने कहा, बिल्कुल, हम इस पर विचार करेंगे, क्योंकि हम एक जीरो-डेट वाली कंपनी हैं और हमारे पास अभी भी 3,000 करोड़ रुपये की नकदी है.
ये भी पढ़ें- ₹245 तक जाएगा ये Navratna PSU Stock! Q1 रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज बुलिश, ₹12,140 करोड़ का ऑर्डर बुक
उन्होंने कहा, हर दिन हम ज्यादा नकदी पैदा कर रहे हैं और एसमेट मैनेजमेंट के संदर्भ में ऐसे अन्य अवसर भी हैं, जहां हम कई गैर-प्रमुख परिसंपत्तियों से छुटकारा पाकर भी नकदी जुटा सकते हैं. इसलिए ऐसी स्थिति में आप वास्तव में इस प्रकार के अधिग्रहण कर सकते हैं.
उन्होंने कहा कि कंपनी की रणनीति हमेशा भारत और उपमहाद्वीप पर केंद्रित रहेगी, जिसमें दुनिया भर के प्रमुख स्थानों पर TAJ की चुनिंदा बढ़ोतरी शामिल होगी.
चटवाल ने कहा, हम TAJ के लिए संपत्तियां नहीं खरीदेंगे, बल्कि इसे एक परिचालन करार मॉडल की तरह इस्तेमाल करेंगे. अगर हमें नवीनीकरण, अपनी ब्रांडिंग या किसी बाजार में प्रवेश के लिए थोड़ा-बहुत पैसा लगाना पड़ा, तो हम यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया के चुनिंदा गंतव्यों में ऐसा करेंगे.
सवाल: IHCL क्या है और यह किस ब्रांड के होटल्स चलाती है?
जवाब: यह भारत की सबसे बड़ी होटल कंपनी है, जो टाटा समूह के स्वामित्व में है. यह कंपनी ‘ताज’ ब्रांड के तहत होटल्स, रिसॉर्ट्स और पैलेसेज़ का संचालन करती है.
सवाल: क्या IHCL अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपने होटल खोलेगी?
जवाब: हां, IHCL अब यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने होटल नेटवर्क का विस्तार करने की योजना बना रही है.
सवाल: क्या IHCL नई संपत्तियां खरीदेगी?
जवाब: नहीं, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह नई फिजिकल एसेट्स. नहीं खरीदेगी.
सवाल: 2030 तक IHCL का क्या लक्ष्य है?
जवाब: IHCL का लक्ष्य है कि वह 2030 तक 700 से अधिक होटल्स अपने पोर्टफोलियो में शामिल करे.
सवाल: क्या कंपनी के पास इतना निवेश करने के लिए फंड है?
जवाब: हां, IHCL एक जीरो डेट कंपनी है और उसके पास अभी 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा नकदी है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)