&format=webp&quality=medium)
अगस्त 2022 में इस शेयर ने 10760 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)
टाटा ग्रुप की कंपनी Tata Elxsi ने सोमवार को FY26 को लेकर फाइनल डिविडेंड (Dividend) के लिए रिकॉर्ड डेट की सूचना एक्सचेंज को दी है. इसके अलावा एनुअल जनरल मीटिंग की तारीख का भी ऐलान किया गया है. बता दें कि यह कंपनी प्रति शेयर 75 रुपए का डिविडेंड दे रही है. सोमवार को यह शेयर 0.4% मजबूत होकर 4302 रुपए पर बंद हुआ.
Tata Elxsi ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 10 जून 2026 फिर किया गया है. मतलब, जिन शेयर होल्डर्स के डीमैट अकाउंट में 10 जून को यह शेयर होगा उन्हें डिविडेंड का फायदा मिलेगा.
डिविडेंड भुगतान को लेकर कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि अगर AGM की बैठक में डिविडेंड पर मुहर लग जाता है तो इसका भुगतान 30 जून या इसके बाद किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: जून महीने में 21% तक रिटर्न दिला सकते हैं ये 3 स्टॉक्स, कई सालों के डाउनवर्ड पैटर्न को क्रिया ब्रेक
Tata Elxsi के 37वें एनुअल जनरल मीटिंग का आयोजन 24 जून 2026 को किया गया है. इस बैठक में FY26 के लिए एनुअल रिपोर्ट और फाइनल डिविडेंड के प्रस्ताव को पारित किया जाएगा.
Tata Elxsi 10 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 750% यानी प्रति शेयर 75 रुपए के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. बता दें कि FY26 के लिए यह फाइनल और एकमात्र डिविडेंड था. इससे पहले FY25 में कंपनी ने 70 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड जारी किया था.
| सवाल | जवाब |
| टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) की रिकॉर्ड डेट क्या है? | रिकॉर्ड डेट 10 जून 2026 है |
| कंपनी प्रति शेयर कितना फाइनल डिविडेंड दे रही है? | कंपनी प्रति शेयर 75 रुपए (750%) का डिविडेंड दे रही है |
| टाटा एलेक्सी की AGM की बैठक कब होगी? | AGM की बैठक 24 जून 2026 को आयोजित की जाएगी |
| निवेशकों को डिविडेंड का भुगतान कब किया जाएगा? | डिविडेंड का भुगतान 30 जून 2026 या उसके बाद किया जाएगा |
| कंपनी में रीटेल निवेशकों की कुल हिस्सेदारी कितनी है? | रीटेल निवेशकों की हिस्सेदारी 28.34% है |
Tata Elxsi का शेयर सोमवार को 4302 रुपए पर बंद हुआ. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 6733 रुपए और लो 3945 रुपए है. पिछले एक महीने में शेयर ने 4% रिटर्न दिया है. इस साल अब तक शेयर में -17.5% की गिरावट आई है जबकि एक साल में इस शेयर ने -33% का निगेटिव रिटर्न दिया है.दो साल में इसने -38% का निगेटिव रिटर्न दिया है. बता दें कि अगस्त 2022 में इस शेयर ने 10760 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. 2003 में इस कंपनी की लिस्टिंग हुई थी जिसके बाद से इसने 2017 में 1:1 के अनुपात में बोन शेयर जारी किया था.
ये भी पढ़ें: CCTV की मार्केट लीडर है कंपनी, 65% प्रॉफिट ग्रोथ का गाइडेंस; ब्रोकरेज ने 67% बढ़ाया अपना टारगेट
Tata Elxsi टाटा ग्रुप की कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एंड कंसल्टिंग कंपनी है. कंपनी का मार्केट कैप 26800 करोड़ रुपए है. बतौर टाटा संस इसका प्रमोटर है. इस कंपनी में 56.10% हिस्सेदारी पब्लिक की है. पब्लिक ओनरशिप में FII/DII की हिस्सेदारी 11.08%/11.39% है. मार्च 2026 के आधार पर 544724 रीटेल निवेशक कंपनी में 28.34% ओनरशिप रखते हैं. अगर ये निवेशक रिकॉर्ड डेट तक बने रहते हैं तो इनको डिविडेंड का फायदा मिलेगा.