Tata Elxsi ने जारी किए Q4 नतीजे, डबल हुआ मुनाफा, मार्जिन में बढ़ोतरी, ₹75/Sh डिविडेंड का ऐलान

Tata Elxsi ने Q4FY26 में मजबूत नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का PAT 23% QoQ बढ़कर ₹220 करोड़ रहा, जबकि रेवेन्यू ₹993.8 करोड़ पर पहुंचा. कंपनी ने 750% फाइनल डिविडेंड का ऐलान भी किया है. साथ ही GenAI इनिशिएटिव्स के जरिए कंपनी लॉन्ग-टर्म ग्रोथ और इनोवेशन पर फोकस कर रही है.
Tata Elxsi ने जारी किए Q4 नतीजे, डबल हुआ मुनाफा, मार्जिन में बढ़ोतरी, ₹75/Sh डिविडेंड का ऐलान

Tata Elxsi ने जारी किए चौथी तिमाही के नतीजे (फाइल फोटो)

Tata Elxsi Q4 Results: टाटा ग्रुप की डिजाइन और टेक्नोलॉजी सर्विस कंपनी टाटा एलेक्सी ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं. कंपनी ने चौथी तिमाही यानी कि Q4FY26 में 220 करोड़ रुपए का मुनाफा (PAT) दर्ज किया है, जो तिमाही दर तिमाही 23.1 फीसदी की बढ़त है. वहीं कंपनी ने ऑपरेशन्स से 993.8 करोड़ रुपए का रेवेन्यू कमाया है. ये वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में 953.5 करोड़ रुपए था.

वहीं कंपनी का PAT मार्जिन 21.1 फीसदी रहा है. इसके अलावा, प्रॉफिट बिफॉर टैक्स 10.7 फीसदी की तिमाही तेजी के साथ 267.8 करोड़ रुपए रहा है. PBT मार्जिन 25.6 फीसदी दर्ज किया है.

रेवेन्यू कैसा रहा?

Add Zee Business as a Preferred Source

कंपनी का रेवेन्यू 993.8 करोड़ रुपए रहा, जिसमें QoQ आधार पर 4.2% और YoY आधार पर 9.4% की ग्रोथ दर्ज की गई. कॉन्स्टेंट करेंसी (CC) के आधार पर रेवेन्यू में 0.9% QoQ और 1.0% YoY की बढ़त देखने को मिली, जो स्थिर ऑपरेशनल ग्रोथ को दिखाता है.

मुनाफे में कैसा रहा प्रदर्शन?

प्रॉफिटेबिलिटी के मोर्चे पर कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा. EBITDA मार्जिन 24.6% और PBT मार्जिन 25.6% रहा. PBT ₹267.8 करोड़ रहा, जो QoQ आधार पर 10.7% और YoY आधार पर 20.9% बढ़ा. वहीं PAT ₹220.4 करोड़ रहा, जिसमें QoQ 23.1% और YoY 27.8% की मजबूत ग्रोथ दर्ज हुई.

सेगमेंट हाइलाइट्स

  • सेगमेंट के हिसाब से देखें तो ट्रांसपोर्टेशन बिजनेस में 3.6% QoQ की ग्रोथ रही
  • मीडिया और कम्यूनिकेशन सेगमेंट में 9.5% QoQ की तेज बढ़त
  • हेल्थकेयर सेगमेंट में 10.5% QoQ की गिरावट दर्ज, जो कुल परफॉर्मेंस पर थोड़ा दबाव डालती है.

डिविडेंड का ऐलान

चौथी तिमाही के नतीजों के अलावा, कंपनी ने निवेशकों को खुश करने के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है. कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 31 मार्च 2026 के लिए 750% फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

इसका मतलब है कि ₹10 फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹75 का डिविडेंड दिया जाएगा. यह डिविडेंड प्रस्ताव अभी शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है, जिस पर आने वाली एजीएम में अंतिम फैसला लिया जाएगा.

GenAI Adoption और इनोवेशन पर फोकस

Tata Elxsi ने FY26 के दौरान एंटरप्राइज लेवल पर GenAI (Generative AI) के इस्तेमाल को तेजी से बढ़ाया है. इस दौरान कंपनी ने DevStudio.ai लॉन्च किया और कई लीडिंग AI कंपनियों के साथ साझेदारी की, ताकि इंजीनियरिंग, डिजाइन और डिलीवरी जैसे क्षेत्रों में AI को जिम्मेदारी के साथ लागू किया जा सके.

कंपनी ने डेटा सिक्योरिटी, IP प्रोटेक्शन और कंप्लायंस को ध्यान में रखते हुए मजबूत गवर्नेंस फ्रेमवर्क तैयार किया है. इन पहलों के चलते AI प्रोजेक्ट्स अब पायलट स्टेज से आगे बढ़कर बड़े स्तर पर लागू हो रहे हैं, जिससे प्रोडक्टिविटी में सुधार, टाइम-टू-मार्केट में तेजी और कस्टमर एक्सपीरियंस बेहतर हो रहा है.

लॉन्ग-टर्म ग्रोथ स्ट्रैटेजी

डोमेन-ड्रिवन AI, टैलेंट डेवलपमेंट और प्लेटफॉर्म-बेस्ड सॉल्यूशंस के जरिए Tata Elxsi अपनी इनोवेशन क्षमता, लॉन्ग-टर्म प्रतिस्पर्धा, क्लाइंट एंगेजमेंट और मार्जिन ग्रोथ को मजबूत कर रही है.

कैसा रहा स्टॉक का प्रदर्शन

आज मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ. टाटा ग्रुप का ये शेयर 3 फीसदी की तेजी के साथ 4650 रुपए के भाव पर बंद हुआ. स्टॉक का 52 वीक हाई 6733.50 रुपए और 52 वीक लो लेवल 3970 रुपए है. यहां नीचे टेबल में स्टॉक का प्रदर्शन दिखाया गया है -

DurationChange (%)
1 हफ्ता5.42
1 महीना9.75
1 साल-12.99
3 साल-26.08
5 साल55.11
10 साल377.72

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Tata Elxsi के Q4FY26 नतीजे कैसे रहे?

कंपनी ने Q4FY26 में ₹220 करोड़ का PAT दर्ज किया, जो QoQ 23.1% की बढ़त है. वहीं रेवेन्यू ₹993.8 करोड़ रहा.

Q2 कंपनी का मार्जिन प्रदर्शन कैसा रहा?

EBITDA मार्जिन 24.6% और PBT मार्जिन 25.6% रहा, जो मजबूत प्रॉफिटेबिलिटी को दर्शाता है.

Q3 Tata Elxsi ने कितना डिविडेंड घोषित किया है?

कंपनी ने FY26 के लिए 750% फाइनल डिविडेंड (₹75 प्रति शेयर) की सिफारिश की है, जो AGM में मंजूरी के अधीन है.

Q4 कौन से सेगमेंट में सबसे ज्यादा ग्रोथ रही?

मीडिया और कम्यूनिकेशन सेगमेंट में 9.5% QoQ की सबसे ज्यादा ग्रोथ रही, जबकि ट्रांसपोर्टेशन में 3.6% बढ़त दर्ज हुई.

Q5 कंपनी का GenAI पर क्या फोकस है?

Tata Elxsi GenAI टेक्नोलॉजी को तेजी से अपनाते हुए DevStudio.ai जैसे प्लेटफॉर्म लॉन्च कर रही है, जिससे प्रोडक्टिविटी, टाइम-टू-मार्केट और कस्टमर एक्सपीरियंस बेहतर हो रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6