शेयर में गिरावट के बीच Tata Communication ने जारी किए दमदार नतीजे, Q3 में 424% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में भी उछाल

Tata Communications Q3 Results: टाटा कम्युनिकेशन ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा चार गुना बढ़ गया है.
शेयर में गिरावट के बीच Tata Communication ने जारी किए दमदार नतीजे, Q3 में 424% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में भी उछाल

Tata Communications Q3 Results: बाजार बंद होने से पहले टाटा कम्युनिकेशन ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के दमदार नतीजे जारी कर दिए हैं. 31 दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर चार गुना यानी 424 फीसदी तक बढ़ा है. इसके अलावा कंपनी के रेवेन्यू में भी 3.8% की बढ़ोत्तरी हुई है. इसके अलावा कामकाजी मुनाफा के मोर्चे पर भी 2.4 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है. बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुआ है.

Tata Communications Q3 Results: 45 करोड़ रुपए से बढ़कर 236 करोड़ रुपए हुआ मुनाफा

टाटा कम्युनिकेशन की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 236 करोड़ रुपए रहा है. वित्त वर्ष 2024 की समान अवधि में 45 करोड़ रुपए था. इसके अलावा कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 5587.8 करोड़ रुपए से बढ़कर 5798 करोड़ रुपए हो गया है. रेवेन्यू में 115 करोड़ रुपए की एकमुश्त आय भी शामिल है, जिसने कुल आंकड़ों को बढ़ाया है. डेटा सेवाओं से होने वाली कमाई 4,917 करोड़ रुपये थी, जिसमें यह 115 करोड़ रुपये की एकमुश्त आय भी शामिल है.

Add Zee Business as a Preferred Source

TC Netherlands में 770 करोड़ रुपये तक का निवेश करने की मंजूरी

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक टाटा कम्युनिकेशन का कामकाजी मुनाफा सालाना आधार पर 1153 करोड़ रुपए से बढ़कर 1181 करोड़ रुपए हो गया है. वहीं,कंपनी का EBITDA मार्जिन एकमुश्त आय को हटाकर 18.8% होता है. लेकिन, एकमुश्त आय को मिलाकर, यह मार्जिन 20.4% बताया गया है. यह मार्जिन पिछले साल इसी तिमाही में 20.6% था. तिमाही नतीजों के अलावा कंपनी के बोर्ड ने TC Netherlands में 770 करोड़ रुपये तक का निवेश करने की मंजूरी दे दी है. यह निवेश नए शेयर खरीदकर किया जाएगा.

गिरावट के साथ बंद हुआ कंपनी का शेयर, सालभर में एक फीसदी तक टूट चुका है शेयर

बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान BSE पर टाटा कम्युनिकेशन का शेयर 1.56% या 26.40 अंक टूटकर 1670.90 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 1.42 % या 24.05 अंकों की गिरावट के साथ 1,673 रुपए पर बंद हुआ. कंपनी का 52 वीक हाई 2,175 रुपए और 52 वीक लो 1,585.55 रुपए है. पिछले छह महीने में टाटा कम्युनिकेशन का शेयर 6.31% तक गिर चुका है. वहीं, पिछले एक साल में 1.83 फीसदी तक टूट चुका है. कंपनी का मार्केट कैप 47.74 हजार करोड़ रुपए है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6