Q2 Results: बढ़ गया स्विगी का घाटा, रेवेन्यू 54% उछला; क्विक कॉमर्स का रेवेन्यू डबल

Swiggy Q2 Results: सितंबर तिमाही में स्विगी के रेवेन्यू में 54% का ग्रोथ दर्ज किया गया जबकि घाटा बढ़कर 1092 करोड़ रुपए रहा. यह शेयर 418 रुपए पर है. शुक्रवार को स्टॉक पर फोकस करें.
Q2 Results: बढ़ गया स्विगी का घाटा, रेवेन्यू 54% उछला; क्विक कॉमर्स का रेवेन्यू डबल

Swiggy Q2 Result Updates.

Swiggy Q2 Results: कंज्यूमर सर्विस कंपनी स्विगी ने सितंबर तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. कंपनी का घाटा सालाना आधार पर 626 करोड़ रुपए से बढ़कर 1092 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. Q2 में 1199 करोड़ रुपए का नुकसान था जिससे यह कम है. रेवेन्यू करीब 54% ग्रोथ के साथ 5561 करोड़ रुपए रहा. कंपनी का क्विक कॉमर्स रेवेन्यू डबल होकर 980 करोड़ रुपए रहा. करीब एक चौथाई फीसदी की गिरावट के साथ शयेर 418 रुपए (Swiggy Share Price) पर बंद हुआ.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Q2 में स्विगी का रेवेन्यू 54.4% उछाल के साथ 5561 करोड़ रुपए रहा जो Q1 में 4961 करोड़ रुपए था. Q2 में कंपनी को 1092 करोड़ रुपए का नेट लॉस हुआ जो Q1 में 1197 करोड़ रुपए और एक साल पहले 626 करोड़ रुपए था. EBITDA यानी ऑपरेटिंग लॉस 798 करोड़ रुपए का रहा जो एक साल पहले 553 करोड़ रुपए का था.

फूड डिलिवरी, क्विक कॉमर्स बिजनेस का प्रदर्शन

ओवरऑल 5561 करोड़ रुपए के रेवेन्यू में फूड डिलिवरी बिजनेस का रेवेन्यू सालाना आधार पर 1577 करोड़ रुपए से बढ़कर 1923 करोड़ रुपए रहा. क्विक कॉमर्स बिजनेस का रेवेन्यू 490 करोड़ रुपए से बढ़कर 980 करोड़ रुपए रहा. सप्लाई चेन एंड डिस्ट्रीब्यूशन प्लैटफॉर्म्स का रेवेन्यू 1453 करोड़ रुपए से बढ़कर 2560 करोड़ रुपए रहा.

Swiggy Q2 Results

प्रेस नोट में कंपनी ने बताया कि GOV यानी ग्रॉस ऑर्डर वैल्यु 48% YoY ग्रोथ के साथ 16683 करोड़ रुपए रहा. कंसोलिडेटेड एडजस्टेड EBITDA तिमाही आधार पर सुधार के साथ -695 करोड़ रुपए रहा. फूड डिलिवरी बिजनेस का GOV 18.8% बढ़ा और एडजस्टेड EBITDA 2.1x बढ़कर 240 करोड़ रुपए रहा. क्विक कॉमर्स इंस्टामार्ट का ग्रॉस ऑर्डर वैल्यु 108% YoY और 24% QoQ बढ़ा. AOV यानी ऐवरेज ऑर्डर वैल्यु में 40% का ग्रोथ दर्ज किया गया. एडजस्टेड EBITDA नुकसान 849 करोड़ रुपए का रहा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6