Swiggy Q1 Results: ₹1,197 करोड़ बढ़ा घाटा, लेकिन कमाई में 54% की जोरदार उछाल; क्विक कॉमर्स में बड़ी ग्रोथ

Swiggy Q1 Results: कंपनी को इस तिमाही में ₹1,197 करोड़ का शुद्ध घाटा (Net Loss) हुआ है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में हुए ₹611 करोड़ के घाटे से लगभग दोगुना है.
Swiggy Q1 Results: ₹1,197 करोड़ बढ़ा घाटा, लेकिन कमाई में 54% की जोरदार उछाल; क्विक कॉमर्स में बड़ी ग्रोथ

Swiggy Q1 Results: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1 FY26) के नतीजे जारी किए हैं. कंपनी को इस तिमाही में ₹1,197 करोड़ का शुद्ध घाटा (Net Loss) हुआ है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में हुए ₹611 करोड़ के घाटे से लगभग दोगुना है. हालांकि, इस दौरान कंपनी की कुल कमाई में 54% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

कुल कमाई में उछाल

Swiggy की कुल आय ₹4,961 करोड़ रही, जबकि पिछले साल Q1 FY25 में यह ₹3,223 करोड़ थी. इसका मतलब है कि कंपनी का बिजनेस तो बढ़ा है, लेकिन खर्च और नुकसान भी काफी बढ़ गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

फूड डिलीवरी से बढ़ी कमाई, हुआ मुनाफा

Swiggy का पारंपरिक फूड डिलीवरी बिजनेस इस तिमाही में ₹1,800 करोड़ का रहा, जो कि पिछले साल ₹1,518 करोड़ था — यानी 19% की सालाना बढ़त. अच्छी बात यह रही कि इस सेगमेंट ने इस बार ₹202 करोड़ का मुनाफा (profit) कमाया है, जबकि पहले यह घाटे में था.

Instamart (क्विक कॉमर्स) की कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा

Swiggy का क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'Instamart' भी तेजी से बढ़ा है. इस सेगमेंट की कमाई ₹806 करोड़ रही, जो पिछले साल ₹374 करोड़ थी- यानी 115% की जबरदस्त छलांग दर्ज हुई है. हालांकि, इसके साथ घाटा भी बढ़ा है. Instamart से Swiggy को ₹797 करोड़ का घाटा हुआ, जो पिछले साल ₹280 करोड़ था.

Swiggy के किस प्लेटफॉर्म का कैसा रहा प्रदर्शन?

Swiggy

  • Swiggy के प्लेटफॉर्म पर मंथली एक्टिव यूजर्स (MTU) 35.2% बढ़कर 2.16 करोड़ हो गए हैं. पिछली तिमाही की तुलना में यह 9% ज्यादा है.
  • कंपनी की कंसॉलिडेटेड कमाई 52.7% बढ़कर ₹5,308 करोड़ पहुंच गई है.
  • हालांकि EBITDA लेवल पर घाटा ₹813 करोड़ रहा, जो पिछली तिमाही से ₹81 करोड़ ज्यादा है.
  • कंपनी की B2C मार्जिन -4.7% रही, जो अब भी घाटे में है, लेकिन मामूली सुधार हुआ है.

फूड डिलीवरी बिजनेस

  • फूड डिलीवरी से कुल बिक्री (GOV) ₹8,086 करोड़ रही, जिसमें 18.8% सालाना बढ़त हुई.
  • 1.2 करोड़ नए ट्रांजैक्टिंग यूजर्स जुड़े, जो दो सालों में एक तिमाही में सबसे ज्यादा है. कुल यूजर बेस अब 1.63 करोड़ पर पहुंच गया है.
  • फूड डिलीवरी से कंपनी ने ₹192 करोड़ का एडजस्टेड EBITDA हासिल किया, मार्जिन 2.4% रही — यानी यह बिजनेस अब मुनाफे की दिशा में है.

क्विक कॉमर्स (Instamart)

  • क्विक कॉमर्स से बिक्री 107.6% बढ़कर ₹5,655 करोड़ रही, जिसमें पिछली तिमाही से भी 21% की तेजी आई.
  • इस सेगमेंट में भी 12% QoQ ग्रोथ के साथ 1.2 करोड़ यूजर्स जुड़े.
  • कंपनी ने 41 नए डार्क स्टोर्स खोले, जिससे कुल एरिया 4.3 मिलियन स्क्वायर फीट हो गया — यानी 158% की ग्रोथ.
  • औसत ऑर्डर वैल्यू 25.6% बढ़कर ₹612 रही, जो कि कंपनी की उम्मीद से ज्यादा है.
  • क्विक कॉमर्स में EBITDA मार्जिन में सुधार दिखा और यह -15.8% रहा (पिछली तिमाही से 213bps बेहतर), जिससे घाटे में कुछ कमी आई.

Swiggy Share Price

Swiggy का शेयर आज 0.62% की तेजी के साथ 403 रुपये पर बंद हुआ था. 406 रुपये इसका इंट्राडे हाई है. शेयर ने 23 दिसंबर, 2024 को 617 रुपये पर 52-वीक हाई बनाया था. 52-वीक लो 297 रुपये का है, जो शेयर ने 13 मई, 2025 को बनाया था. कंपनी का मार्केट कैप 1,00,693 करोड़ का है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6