नए CFO की ज्वाइनिंग की खबर से चमक उठा ₹56 वाला ये विंड एनर्जी स्टॉक

Suzlon Energy ने शेयर बाजार को बताया कि राहुल जैन ने कंपनी के नए CFO के तौर पर ज्वाइन किया है. बता दें कि अगस्त के अंत में हिमांशु मोदी ने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद से CFO का पद खाली था.
नए CFO की ज्वाइनिंग की खबर से चमक उठा ₹56 वाला ये विंड एनर्जी स्टॉक

Rahul Jain Joins as new CFO Suzlon Energy.

विंड एनर्जी की दिग्गज कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयर में आज सुबह से ही जोरदार एक्शन देखा जा रहा है. दरअसल कंपनी ने नए CFO के ज्वाइनिंग की जानकारी दी है. बता दें कि अगस्त के महीने में कंपनी के तत्कालीन सीएफओ हिमांशु मोदी ने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद से शेयर पर दबाव देखा जा रहा था. आज यह शेयर साढ़े तीन फीसदी की तेजी के साथ 58 रुपए (Suzlon Energy Share Price) के पार कारोबार कर रहा है.

15 दिसंबर 2025 से ज्वाइनिंग

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, राहुल जैन ने सुजलॉन एनर्जी के नए CFO के तौर पर ज्वाइनिंग की है. डेट ऑफ अप्वॉइंटमेंट 15 दिसंबर 2025 है. बता दें कि राहुल जैन इससे पहले SRF Ltd में सीएफओ थे और 17 सालों बाद उन्होंने इस्तीफा दिया है. इससे पहले वे Jubilant Organosys लिमिटेड में करीब एक दशक तक काम किया था. राहुल जैन एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं.

शेयर में साढ़े तीन फीसदी की तेजी

आज सुजलॉन एनर्जी का शेयर साढ़े तीन फीसदी की तेजी के साथ 58 रुपए के पार कारोबार कर रहा है. इस शेयर का 52 वीक्स हाई 74 रुपए और लो 46 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 7%, दो हफ्ते में 8%, एक महीने में 5% की तेजी आई है. इस साल अब तक शेयर ने नेट आधार पर -12% का निगेटिव रिटर्न दिया है. बता दें कि इस साल शेयर ने मई महीने में 74.3 रुपए का हाई बनाया था और अप्रैल महीने में 46 रुपए का लो बनाया था.

कंपनी का बिजनेस क्या है?

सुजलॉन एक लीडिंग ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर है, जिसकी 21+ गीगावॉट से ज्यादा विंड एनर्जी क्षमता 17 देशों में स्थापित है. इसका मुख्यालय पुणे, भारत में सुजलॉन वन अर्थ में स्थित है। इस ग्रुप में सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड और इसकी सहायक कंपनियां शामिल हैं.

यह एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड संगठन है, जिसके पास जर्मनी, नीदरलैंड, डेनमार्क और भारत में इन-हाउस R&D केंद्र हैं और भारत में विश्वस्तरीय मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं मौजूद हैं.

30 वर्षों के ऑपरेशनल अनुभव और 8,100+ कर्मचारियों के विविध कार्यबल के साथ, सुजलॉन भारत की नंबर 1 रिन्युएबल एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी है. भारत में इसकी 15.2 गीगावॉटकी स्थापित एसेट बेस है, जबकि भारत के बाहर अतिरिक्त 6 गीगावॉट क्षमता स्थापित है. इसके पोर्टफोलियो में एडवांस्ड 2.x MW और 3.x MW सीरीज के विंड टर्बाइन शामिल हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6