Q4 में Suzlon Energy का रेवेन्यू 44% बढ़ा, एक्सपर्ट ने बताया इंपोर्टेंट लेवल्स; मंगलवार को करें फोकस

Suzlon Energy Q4 Results: चौथी तिमाही में सुजलॉन एनर्जी ने रिकॉर्ड डिलिवरी की. कंपनी के रेवेन्यू में 44% का ग्रोथ दर्ज किया गया जबकि मुनाफे में करीब -6% की गिरावट आई है. कंपनी का 5.9 GW का ऑर्डर बुक है. मंगलवार को यह शेयर फोकस में रहेगा. एक्सपर्ट से जानिए किन लेवल्स पर फोकस करना है.
Q4 में Suzlon Energy का रेवेन्यू 44% बढ़ा, एक्सपर्ट ने बताया इंपोर्टेंट लेवल्स; मंगलवार को करें फोकस

एक्सपर्ट ने कहा कि Suzlon Energy के लिए 51-52 रुपए के दायरे में महत्वपूर्ण सपोर्ट है. (फाइल फोटो)

Suzlon Energy Q4 Results: देश और दुनिया की लीडिंग विंड एनर्जी कंपनी सुजलॉन एनर्जी ने चौथी तिमाही का रिजल्ट (Q4 Results) जारी किया है. कंपनी के मुनाफे में गिरावट आई है जबकि रेवेन्यू में 45% का बड़ा उछाल दर्ज किया गया है. चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का मुनाफा 1114 करोड़ रुपए है जिसमें 281 करोड़ रुपए का डेफर्ड टैक्स भी शामिल है. इसे हटाकर नेट प्रॉफिट 833 करोड़ रुपए बनता है.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Q4 में Suzlon Energy का रेवेन्यू सालाना आधार पर 45% ग्रोथ के साथ 5468 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 67% ग्रोथ के साथ 965 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 18.4% से घटकर 17.6% पर आ गया. नेट प्रॉफिट में 6% की गिरावट आई है और यह 1181 करोड़ रुपए से घटकर 1114 करोड़ रुपए रहा.

Suzlon Energy Q4 Results

पैरामीटरQ4 FY26Q3 FY26तिमाही आधार पर बदलाव (QoQ)Q4 FY25सालाना ग्रोथ (YoY)
नेट वॉल्यूम्स (MW)83061734.50%57344.85%
ऑपरेशन्स से रेवेन्यू₹5,468 करोड़₹4,228 करोड़29.30%₹3,774 करोड़44.00%
EBITDA₹964 करोड़₹739 करोड़30.45%₹693 करोड़39%
EBITDA मार्जिन17.60%17.50%+0.10% (10 bps)18.40%-0.80% (80 bps)
टैक्स से पहले मुनाफा (PBT)₹833 करोड़₹567 करोड़46.90%₹551 करोड़51%
नेट प्रॉफिट (PAT)₹1,114 करोड़₹445 करोड़150%₹1,181 करोड़-6%

Q4 में 830 MW की डिलिवरी

Q4 में सुजलॉन एनर्जी की कुल डिलिवरी 830 MW है जो Q3 में 617 MW और एक साल पहले समान तिमाही में 573 MW था. कंट्रीब्यूटिंग मार्जिन में भी गिरावट आई है और यह सालाना आधार पर 32.1% से घटकर 29.7% पर आ गया है.

FY26 में ओवरऑल कैसा रहा प्रदर्शन (Consolidated)?

  • रेवेन्यू 54% ग्रोथ के साथ 16679 करोड़ रुपए रहा
  • EBITDA 63% ग्रोथ के साथ 3022 करोड़ रुपए रहा
  • नेट प्रॉफिट 53% ग्रोथ के साथ 3163 करोड़ रुपए रहा
पैरामीटरFY26FY25सालाना ग्रोथ (YoY)
नेट वॉल्यूम्स (MW)2,4561,55058%
ऑपरेशन्स से रेवेन्यू₹16,679 करोड़₹10,851 करोड़54%
EBITDA₹3,022 करोड़₹1,857 करोड़63%
EBITDAमार्जिन18.10%17.10%100 bps
टैक्स से पहले मुनाफा (PBT)₹2,422 करोड़₹1,447 करोड़67%
नेट प्रॉफिट (PAT)₹3,163 करोड़₹2,072 करोड़52%

रिकॉर्ड 2456 MW की डिलिवरी

FY26 में कंपनी ने कुल 2456 MW की रिकॉर्ड डिलिवरी की है. कंपनी का ऑर्डर बुक 5.9 GW है जिसमें 66% ऑर्डर सरकारी कंपनी और कमर्शियल एंड इंडस्ट्रियल सेक्टर से है. Suzlon S144 को लेकर इंडस्ट्री डोमिनेंस है और इसको लेकर ऑर्डर इनटेक 9 GW के करीब है. कंपनी के पास 31 मार्च 2026 के आधार पर 2384 करोड़ रुपए का नेट कैश है.

Q4 के बाद कंपनी के चेयरमैन ने क्या कहा?

नतीजों को लेकर कंपनी के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने कहा कि भारत में पीक पावर डिमांड तेजी से बढ़ रही है. हाल ही में यह 270 GW पर पहुंचा है. इस डिमांड को पूरा करने में विंड एनर्जी का बड़ा अहम योगदान है. कंपनी का फ्लैगशिप प्रोडक्ट S144 टरबाइन की जबरदस्त डिमांड है और इसका कुल ऑर्डर 9 GW तक पहुंच गया है. पिछले 3 सालों से WTG यानी विंड टरबाइन जेनरेटर का बिजनेस 55% CAGR से ग्रोथ कर रहा है.

Suzlon Results FY26

कंपनी के CEO ने क्या कहा?

सुजलॉन एनर्जी के CEO राहुल जैन ने कहा कि FY26 में कुल 2.5 GW की डिलिवरी की गई जबकि हमारा ऑर्डर बुक 5.9 GW का है. ऑर्डर बुक में 66% पीएसयू से है. विंड एनर्जी को लेकर डिमांड का मोमेंटम बना हुआ है. वर्तमान ऑर्डर बुक रेवेन्यू विजिबिलिटी देता है जबकि अगली कुछ तिमाही में एग्जीक्यूशन में और सुधार की उम्मीद है.

आगे क्या करें निवेशक?

Suzlon Energy का शेयर सोमवार को मामूली तेजी के साथ 54 रुपए पर बंद हुआ. इस शेयर ने मार्च के महीने में 38 रुपए का लो बनाया था और वहां से रिवर्स देखने को मिला था. SBI Securities के टेक्निकल रिसर्च हेड सुदीप शाह ने कहा कि वहां से शेयर में करीब 50% की तेजी आई औह अप्रैल महीने में शेयर ने 58 रुपए का इस साल का हाई बनाया था.

51-52 रुपए की रेंज में महत्वपूर्ण सपोर्ट

पिछले कुछ समय से शेयर में एक करेक्शन भी आया है और यह अपने हाई से 7-8% नीचे आया है. इस शेयर ने फिर से 200 DMA और 20 दिनों के EMA को वापस री-टेस्ट किया है. यह शेयर फिर से ऊपर जाने के लिए तैयार नजर आ रहा है. 51-52 रुपए के दायरे में शेयर का मजबूत सपोर्ट नजर आ रहा है. जब तक यह शेयर इसके ऊपर बना रहेगा तब तक अपट्रेंड बने रहने की उम्मीद है.

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6