&format=webp&quality=medium)
Suzlon Energy Share Price: रिन्युएबल सेक्टर की बड़ी प्लेयर Suzlon Energy को NTPC Green Energy से बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई. Suzlon Energy का शेयर 60 रुपये के लेवल पर पहुंचकर ट्रेड कर रहा था. इसमें डेढ़ पर्सेंट की तेजी दर्ज हो रही थी. 86 रुपये शेयर का 52-वीक हाई है.
नवीकरणीय ऊर्जा समाधान प्रदाता सुजलॉन को NTPC Green Energy से 378 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना मिली है, जिससे उसे एनटीपीसी से मिली कुल क्षमता 1,544 मेगावाट हो गई है. कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि यह ऑर्डर सुजलॉन के बाजार नेतृत्व और टिकाऊ, बड़े पैमाने पर वृद्धि के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है.
सुजलॉन ने कहा कि दीर्घकालिक, उच्च प्रभाव वाली साझेदारी के निर्माण पर अपने रणनीतिक ध्यान को आगे बढ़ाते हुए, उसने एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) के साथ अपनी सबसे बड़ी साझेदारी को 1,544 मेगावाट तक एकीकृत किया है, जिसमें हाल ही में 378 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का ठेका दिया गया है. इस अनुबंध के तहत सुजलॉन 3.15 मेगावाट की रेटेड क्षमता वाले हाइब्रिड लैटिस टावर्स (एचएलटी) के साथ 120 एस144 विंड टर्बाइन जेनरेटर (डब्ल्यूटीजी) की आपूर्ति करेगी और परियोजना के लिए नींव, निर्माण और क्रियान्वयन का काम भी करेगी और रखरखाव और सेवाएं प्रदान करेगी.
सुजलॉन समूह के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने कहा, “भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में तेजी लाने के लिए एनटीपीसी की महत्वाकांक्षी दृष्टि में रणनीतिक साझेदार बनकर हमें गर्व महसूस हो रहा है. चूंकि एनजीईएल का लक्ष्य 2032 तक अपने अक्षय ऊर्जा पोर्टफोलियो को 60 गीगावाट तक विस्तारित करना है, इसलिए यह साझेदारी उच्च गुणवत्ता वाली, सस्ती बिजली प्रदान करके भारत के सबसे बड़े पीएसयू की नवीकरणीय ऊर्जा यात्रा को आगे बढ़ाने में पवन ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण आधार तैयार करती है.”
ये भी पढ़ें: Gensol Crisis: 1124 से सीधे 99 रुपये पर आ गया शेयर, लगातार लग रहा लोअर सर्किट; अब EOW के पास गई PFC
सुजलॉन का शेयर पहले निवेशकों को मालामाल कर चुका है. इसमें पिछले 5 सालों में करीब 2400% का रिटर्न दिया है. पिछले पांच महीनों के करेक्शन में शेयर करीब 13 पर्सेंट नीचे है और ये अभी रिकवरी मोड में चल रहा है. पिछले 10 दिनों में इसमें 10% की तेजी आई है.