₹5 के डिविडेंड का ऐलान, Q4 में देश की सबसे बड़ी फार्मा कंपनी का मुनाफा 26% बढ़ा

देश की सबसे बड़ी फार्मा कंपनी Sun Pharma ने चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है और निवेशकों को प्रति शेयर 5 रुपए के फाइनल डिविडेंड का तोहफा दिया है. FY26 में कंपनी ने कुल 16 रुपए का डिविडेंड दिया है. Q4 में कंपनी के मुनाफे में 26% का उछाल दर्ज किया गया है.
₹5 के डिविडेंड का ऐलान, Q4 में देश की सबसे बड़ी फार्मा कंपनी का मुनाफा 26% बढ़ा

FY26 में सन फार्मा ने हर शेयर पर 16 रुपए का डिविडेंड दिया है. प्रतीकात्मक फोटो

Sun Pharma Q4 Results: फार्मा सेक्टर की देश की सबसे बड़ी कंपनी Sun Pharma ने चौथी तिमाही का रिजल्ट (Q4 Results) जारी किया है और शेयर होल्डर्स के लिए 5 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया गया है. चौथी तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में करीब 14% जबकि मुनाफे में 26% का उछाल दर्ज किया गया है. हफ्ते के आखिरी सेशन में यह शेयर 1845 रुपए पर बंद हुआ. सोमवार को बाजार खुलने पर यह शेयर फोकस में रहेगा.

कितना मिलेगा डिविडेंड?

शेयर बाजार को भेजी सूचना में सन फार्मा ने कहा कि बोर्ड ने 1 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 500% यानी हर शेयर के लिए 5 रुपए के डिविडेंड (Dividend) का ऐलान किया है. FY26 के लिए यह फाइनल डिविडेंड है.

आपके काम की 5 प्रमुख बातें

सवालजवाब
Q4 में कितने फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है?कंपनी ने ₹5 प्रति शेयर (1 रुपए की फेस वैल्यु पर 500%) के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है
वित्त वर्ष 2026 (FY26) के लिए कुल कितना डिविडेंड दिया गया है?FY26 के लिए कुल ₹16 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया गया है (₹11 अंतरिम डिविडेंड + ₹5 फाइनल डिविडेंड)
पिछले वित्त वर्ष (FY25) में कंपनी ने कितना डिविडेंड दिया था?पिछले वित्त वर्ष (FY25) में भी कंपनी ने हर शेयर पर कुल ₹16 का डिविडेंड जारी किया था
कितने रीटेल निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड का फायदा?मार्च 2026 के आधार पर 658738 रीटेल निवेशक हैं जो रिकॉर्ड डेट तक बने रहने पर इसका फायदा उठा सकते हैं
डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट क्या है?रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट की जानकारी नहीं दी गई है. AGM की बैठक में इसपर फाइनल मुहर लगेगा.


FY26 में कुल कितना डिविडेंड दिया गया?

FY26 में कंपनी ने इससे पहले प्रति शेयर 11 रुपए के डिविडेंड की घोषणा की थी. इसका ऐलान जनवरी 2026 में किया गया था. फाइनल डिविडेंड मिलाकर पूरे वित्त वर्ष में कुल 16 रुपए का डिविडेंड दिया गया है. FY25 में भी कंपनी ने हर शेयर पर 16 रुपए का डिविडेंड जारी किया था.

रिकॉर्ड और पेमेंट डेट कब है?

कंपनी ने कहा कि 34वें AGM की बैठक में डिविडेंड प्रस्ताव को रखा जाएगा. अगर इस बैठक में डिविडेंड पर मुहर लगती है तो निश्चित अवधि के भीतर इसका भुगतान किया जाएगा. फिलहाल AGM बैठक की तारीख और रिकॉर्ड एंड पेमेंट डेट की जानकारी नहीं दी गई है.

कितने रीटेल निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड?

शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक मार्च 2026 के आधार पर 658738 रीटेल निवेशक कंपनी में 4.31% ओनरशिप रखते हैं. अगर ये निवेशक रिकॉर्ड डेट तक बने रहते हैं तो इन्हें डिविडेंड का फायदा मिलेगा.

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

टोटल सेल्स 13.6% ग्रोथ के साथ 14559 करोड़ रुपए रही. ग्रॉस मार्जिन 79.4% के मुकाबले 80.8% रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 6.4% उछाल के साथ 3954 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 28.7% से घटकर 27.1% पर आ गया. नेट प्रॉफिट 26.2% उछाल के साथ 2714 करोड़ रुपए रहा. कंपनी ने रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) पर 976 करोड़ रुपए खर्च किया जो टोटल सेल्स का 6.7% है.

SUN Pharma Q4 Results


FY26 में ओवरऑल कैसा रहा प्रदर्शन?

टोटल सेल्स 11.9% ग्रोथ के साथ 58220 करोड़ रुपए रही. ग्रॉस मार्जिन 79.3% के मुकाबले 80.2% रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 16.1% उछाल के साथ 17731 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 29.0% से बढ़कर 30.3% पर आ गया. नेट प्रॉफिट 5.0% उछाल के साथ 11479 करोड़ रुपए रहा. पूरे वित्त वर्ष में कंपनी ने रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) पर 3554 करोड़ रुपए खर्च किया जो टोटल सेल्स का 6.1% है.


भारत और अमेरिका से 62% आया रेवेन्यू

FY26 में कंपनी की कुल सेल्स 582 बिलियन रुपए रही जिसमें इंडियन बिजनेस का शेयर 33% और अमेरिका से 29% बिजनेस आया है. इमर्जिंग मार्केट से 19% और रेस्ट-ऑफ-वर्ल्ड से 15% का रेवेन्यू आया है.

इंडियन बिजनेस का कैसा रहा प्रदर्शन?

  • Q4 में इंडियन बिजनेस की सेल्स 14.8% ग्रोथ के साथ 4835 करोड़ रुपए रही
  • FY26 में इंडियन बिजनेस की सेल्स 14% ग्रोथ के साथ 19290 करोड़ रुपए रही

प्रेस नोट में सन फार्मा ने बताया कि भारत में सन फार्मा का मार्केट शेयर सालाना आधार पर 8.1% से बढ़कर 8.6% पर पहुंच गया. भारतीय बिजनेस का कुल सेल्स में योगदान 33% है.

अमेरिका बिजनेस का कैसा रहा प्रदर्शन?

  • Q4 में अमेरिकन बिजनेस की सेल्स -1.1% की गिरावट के साथ 459 मिलियन डॉलर रही
  • FY26 में अमेरिकन बिजनेस की सेल्स -0.9% की गिरावट के साथ 1904 मिलियन डॉलर रही

इमर्जिंग मार्केट में कैसा रहा प्रदर्शन?

  • Q4 में इमर्जिंग मार्केट की सेल्स ग्रोथ 17.4% रही और यह 306 मिलियन डॉलर रहा
  • FY26 में इमर्जिंग मार्केट की सेल्स ग्रोथ 13.6% रही और यह 1265 मिलियन डॉलर रहा

इमर्जिंग मार्केट में कंपनी का फोकस अब रोमानिया, ब्राजील, साउथ अफ्रीका और मेक्सिको जैसे देशों पर है. इसके अलावा ROW यानी रेस्ट ऑफ वर्ल्ड के लिए Q4 सेल्स ग्रोथ 10% और FY26 की ग्रोथ 14.4% रही.

Organon एक्वीजिशन पर क्या है अपडेट?

कंपनी ने हाल ही में 27 अप्रैल 2026 को मल्टी नेशनल फार्मा कंपनी Organon का एक्वीजिशन 12 बिलियन डॉलर में करने का ऐलान किया है. यह डील FY27 के अंत तक पूरी हो जाने की उम्मीद है.

Sun Pharma Share Price

Sun Pharma का शेयर शुक्रवार को नतीजों के बाद -2.5% की गिरावट के साथ 1845 रुपए पर बंद हुआ. इसी हफ्ते शेयर ने 1917 रुपए का 52 वीक्स हाई बनाया जबकि सितंबर 2024 में शेयर ने 1960 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. कंपनी का मार्केट कैप 4.42 लाख करोड़ रुपए है जबकि पिछले एक महीने में शेयर में 10% और इस साल अब तक नेट आधार पर 7.25% का रिटर्न दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6