बाजार में हाहाकार के बीच शुगर शेयरों में 'मिठास'! भारी गिरावट में भी 6% तक उछले ये स्टॉक, जानें क्या है वजह

Sugar Stocks: उत्पादन अनुमान घटने, एथेनॉल की बढ़ती मांग और प्रमुख राज्यों में गन्ने की कम पैदावार जैसे कई फैक्टर्स ने शुगर सेक्टर को सपोर्ट दिया है.
बाजार में हाहाकार के बीच शुगर शेयरों में 'मिठास'! भारी गिरावट में भी 6% तक उछले ये स्टॉक, जानें क्या है वजह

(Image source- AI)

Sugar Stocks: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले. इस समय सेंसेक्स में 2139 अंक या 2.71% की गिरावट है जबकि निफ्टी 598 अंक फिसलकर 23,865 के स्तर पर आ गया. बाजार में बड़ी कमजोरी के बीच शुगर कंपनियों के शेयरों में तेजी दिख रही है. कारोबार के दौरान शुगर स्टॉक्स में 6% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई. उत्पादन अनुमान घटने, एथेनॉल की बढ़ती मांग और प्रमुख राज्यों में गन्ने की कम पैदावार जैसे कई फैक्टर्स ने शुगर सेक्टर को सपोर्ट दिया है.

ISMA ने घटाया चीनी उत्पादन अनुमान

दरअसल, इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) ने 2025-26 के लिए चीनी उत्पादन का अनुमान घटाया है. इस्मा का कहना है कि इस सीजन चीनी उत्पादन में 5.5% की कमी संभव है. उसने चीनी का कुल उत्पादन 324 लाख टन रहने का अनुमान जताया है, जो पहले 343 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान जताया था.

Add Zee Business as a Preferred Source

वहीं ऑल इंडिया शुगर ट्रेड एसोसिएशन (AISTA) ने शुगर उत्पादन पर अपना दूसरा अनुमान जारी किया है. उसने कहा है कि इस साल 283 लाख टन चीनी का उत्पादन संभव है. इससे पहले AISTA ने 296 लाख टन उत्पादन का अनुमान जताया था.

Sugar stocks

एथेनॉल की मांग से सहारा

शुगर सेक्टर के लिए एक बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर एथेनॉल (Ethanol) से जुड़ा है. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते सरकार और ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) एथेनॉल ब्लेंडिंग को तेजी से बढ़ाने पर फोकस कर रही हैं. IOC, BPCL और HPCL जैसी OMCs की तरफ से एथेनॉल की मांग बढ़ने की संभावना है. इससे शुगर मिलों को अतिरिक्त राजस्व का मौका मिल सकता है.

प्रमुख राज्यों में गन्ने की पैदावार घटी

इस साल देश के कुछ प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों में फसल कमजोर रही है. उत्तर प्रदेश में गन्ने का उत्पादन घटने के संकेत हैं. वहीं, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी पैदावार में गिरावट दर्ज की गई है. इन राज्यों का देश के कुल चीनी उत्पादन में बड़ा योगदान है, इसलिए उत्पादन अनुमान कम किया गया है.

एक हफ्ते में शुगर स्टॉक्स में तेजी

उत्पादन अनुमान घटने और एथेनॉल से जुड़े पॉजिटिव संकेतों के चलते शुगर कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है.

कंपनीएक हफ्ते की तेजी
Balrampur Chini Mills10%
Shree Renuka Sugars6%
Dalmia Bharat Sugar7%
Praj Industries8%

आगे क्या रहेगा सेक्टर का ट्रेंड

अगर चीनी उत्पादन में कमी का ट्रेंड जारी रहता है और एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम में तेजी आती है, तो शुगर कंपनियों के लिए मुनाफे के नए मौके बन सकते हैं. हालांकि आगे का ट्रेंड काफी हद तक मॉनसून, गन्ने की पैदावार और सरकार की एथेनॉल नीति पर निर्भर करेगा.

Live TV

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6