100 देशों में दवा बेचने वाली कंपनी ने किया 50% डिविडेंड का ऐलान, Q4 में 51% बढ़ा मुनाफा

मार्च तिमाही में Strides Pharma का मुनाफा 51 फीसदी बढ़ा, जबकि आय में 11.2 फीसदी की ग्रोथ रही. वहीं, फुल ईयर मुनाफा में 40.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. कंपनी ने शेयरहोल्डर्स के लिए 50% डिविडेंड का भी ऐलान किया.
100 देशों में दवा बेचने वाली कंपनी ने किया 50% डिविडेंड का ऐलान, Q4 में 51% बढ़ा मुनाफा

कंपनी के उत्पाद दुनिया के 100 से अधिक देशों में बेचे जाते हैं. (प्रतीकात्मक फोटो)

BSE 1000 इंडेक्स में शामिल फार्मास्युटिकल कंपनी स्ट्राइड्स फार्मा साइंस (Strides Pharma Science) ने चौथी तिमाही (Q4 Results) के नतीजों का ऐलान किया है. मार्च तिमाही में फार्मा कंपनी का मुनाफा 51 फीसदी बढ़ा जबकि आय में 11.2 फीसदी की ग्रोथ रही. वहीं, फुल ईयर मुनाफा में 40.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. कंपनी ने शेयरहोल्डर्स के लिए 50% डिविडेंड का भी ऐलान किया. बता दें कि Strides Pharma 100 से ज्यादा देशों में अपने प्रोडक्ट्स बेचती है.

डिविडेंड का किया ऐलान

Strides Pharma के बोर्ड ने FY26 के लिए ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 50% यानी 5 रुपए के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है.

कब होगा डिविडेंड का भुगतान?

कंपनी ने कहा कि पात्र शेयरधारकों के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा बाद में की जाएगी और AGM में मंजूरी मिलने के 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा.

Q4 में कैसा रहा रिजल्ट?

  • मार्च तिमाही (Q4) में नेट प्रॉफिट 51 फीसदी बढ़कर ₹129.3 करोड़ रहा, जो पिछले साल इस तिमाही में ₹8.56 करोड़ था.
  • रेवेन्यू 11.2% उछकर 1323.5 करोड़ रुपए रहा. एक साल पहले समान तिमाही में यह 1190.4 करोड़ रुपए था.
  • कंपनी की कमाई में बढ़ोतरी का मुख्य कारण ओवरसीज बिजनेस में अच्छी ग्रोथ और मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन रहा.
  • EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 10 फीसदी चढ़कर ₹239.7 करोड़ रुपए हो गया.
  • वहीं, मार्जिन 20 bps घटकर 18.1 फीसदी रहा.
strides pharma

अमेरिकी बाजार का प्रदर्शन कैसा रहा?

  • पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो अमेरिकी बाजार से कंपनी की आय 2% बढ़कर ₹2,489.7 करोड़ रही.
  • वहीं Ex-US मार्केट्स से रेवेन्यू 21% की मजबूत बढ़त के साथ ₹2,240.4 करोड़ पहुंच गया, जो कंपनी की ग्रोथ का प्रमुख आधार बनकर उभरा.
  • FY26 के अंत तक कंपनी का नेट डेट ₹1,436.5 करोड़ रहा, जिस पर विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में गिरावट का असर पड़ा.
  • हालांकि, नेट डेट-टू-EBITDA अनुपात सुधरकर 1.55x हो गया, जो FY25 में 1.9x था.

FY26 में ओवरऑल कैसा रहा प्रदर्शन?

40.3% बढ़त के साथ मुनाफा 574.5 करोड़ रुपए रहा.
6.4% उछाल के साथ आय 4,858.7 करोड़ रुपए रही.
15.3% बढ़त के साथ EBITDA 925.3 करोड़ रुपए रहा.
मार्जिन 140bps बढ़कर 19% हो गया.
50.1% उछाल के साथ ऑपरेशनल EPS 5.62 करोड़ रहा.

strides pharma

मैनेजमेंट ने क्या कहा?

Strides Pharma के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप सीईओ Badree Komandur ने कहा कि FY26 में कंपनी ने मजबूत प्रॉफिटेबिलिटी और बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी दर्ज की है, जिसका नेतृत्व Ex-US बाजारों की मजबूत ग्रोथ ने किया.

उन्होंने कहा कि ऑपरेशनल PAT और EPS में 50% की सालाना बढ़ोतरी ऑपरेटिंग लीवरेज को दर्शाती है. वहीं, दूसरी छमाही में फ्लू सीजन कमजोर रहने के बावजूद अमेरिकी कारोबार स्थिर बना रहा. कंपनी ने यह भी कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बावजूद वह लंबे समय तक टिकाऊ और प्रॉफिटेबल ग्रोथ पर फोकस बनाए रखेगी.

1 महीने में 11% से ज्यादा रिटर्न

फार्मा कंपनी Strides Pharma का शेयर एक हफ्ते में 3.56% तक गिरा है. हालांकि, बीते 2 हफ्ते में यह 8% से ज्यादा चढ़ा है. पिछले एक महीने में स्टॉक में 11.39% और 3 महीने में 27.31% की तेजी आई है. वहीं, इस साल शेयर अब तक 22% चढ़ा है.

पिछले एक साल में शेयर का रिटर्न 68.46% और 2 साल में 166.50% रहा. जबकि पिछले 3 साल में इसने 546.17% और 5 साल में 191.38% का शानदार रिटर्न दिया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6