बाजार खुलने से पहले मिला ₹2332 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, इस स्मॉलकैप स्टॉक पर रखें नजर; ब्रोकरेज भी बुलिश

Stocks to Focus: बाजार खुलने से पहले VA Tech Wabag को एक बड़ी खुशखबरी मिली है. कंपनी को 2332 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. मार्केट खुलने के बाद शेयर में एक्शन दिख सकता है. पिछले एक हफ्ते में इसने 9% का रिटर्न दिया है.
बाजार खुलने से पहले मिला ₹2332 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, इस स्मॉलकैप स्टॉक पर रखें नजर; ब्रोकरेज भी बुलिश

VA Tech Wabag Order News.

Stocks to Focus: बाजार खुलने से पहले वाटर मैनेजमेंट एंड वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट की दिग्गज कंपनी वाटेक वाबाग को एक बड़ा ऑर्डर मिला है. शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसे किंगडम ऑफ सऊदी अरबिया से 2332 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. बाजार खुलने पर इस खबर का असर स्टॉक पर दिख सकता है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 9% की तेजी आई है और यह अभी 1592 रुपए (VA Tech Wabag Share Price) पर है. इस कंपनी का मार्केट कैप 990 करोड़ रुपए है.

VA Tech Wabag Order Details

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, VA Tech Wabag को किंगडम ऑफ सऊदी अरबरिया से 300 MLD का मेगा सी वाटर डी-सैलिनेशन प्लांट का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर 272 मिलियन डॉलर यानी 2332 करोड़ रुपए का है. इस प्रोजेक्ट को अगले 30 महीनों में पूरा किया जाना है. 31 मार्च 2025 के आधार पर कंपनी का ऑर्डर बुक 13666 करोड़ रुपए का था जबकि उसके बाद भी कई बड़े ऑर्डर मिले हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

मिडिल ईस्ट ऑर्डर बुक में 6x उछाल

मिडिल ईस्ट कंपनी के लिए काफी अहम रहा है. FY25 में कंपनी के मिडिल ईस्ट ऑर्डर बुक में 6x उछाल दर्ज किया गया. मिडिल ईस्ट कंपनी के लिए स्ट्रैटिजिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण है. किंगडम ऑफ सऊदी अरबिया का 2027 तक वाटर डी-सैलिनेशन को लेकर 32 बिलियन डॉलर का निवेश किया जाएगा. 12 बिलियन डॉलर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत वाटर प्रोजेक्ट्स पर खर्च किए जाएंगे. UAE यानी यूनाइटेड अरब अमीरात 2027 तक वाटर डी-सैलिनेशन पर 2.08 बिलियन डॉलर का खर्च करेगा.

करीब 14000 करोड़ रुपए का ऑर्डर बुक

पूरे फिस्कल में कंपनी को 57 बिलियन यानी 5700 करोड़ रुपए का ऑर्डर प्राप्त हुआ और 30 बिलियन रुपए के प्रोजेक्ट्स में इसे प्रेफर्ड बिडर चुना गया है. कंपनी के रेवेन्यू में बिजनेस मिक्स की बात करें तो 89% EPC यानी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स होते हैं. बाकी 11% ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट सेगमेंट से आता है. करीब 14 हजार करोड़ रुपए का ऑर्डर बुक अगले कई सालों की रेवेन्यू विजिबिलिटी देता है.

VA Tech Wabag Share Price Target

मोतीलाल ओसवाल ने BUY रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है और पहला टारगेट 1900 रुपए का दिया गया है. यह टारगेट 26x FY27E P/E मल्टीपल पर पिक किया गया है जो हस्टोरिकल ऐवरेज 18x के मल्टीपल से प्रीमियम पर है. इस शेयर ने दिसंबर के महीने में 1944 रुपए का लाइफ हाई बनाया था और जनवरी के महीन में 1110 रुपए का इस साल का लो बनाया. पिछले पांच महिनों में निचले स्तर से इसने 36% की रिकवरी दर्ज की है. इस साल अब तक शेयर ने -10% का निगेटिव रिटर्न दिया है. पिछले एक साल का रिटर्न 24%, दो साल का 195%, तीन साल का 520% और पांच सालों का रिटर्न 1175% है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6