क्लीन एनर्जी कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर हुआ रॉकेट; रीटेल के पास है प्रमोटर से ज्यादा हिस्सेदारी

MTAR Technology Stocks in Focus: क्लीन एनर्जी सेगमेंट की इंजीनियरिंग कंपनी MTAR Technologies को ग्लोबल एनर्जी जाएंट Bloom Energy से बड़ा ऑर्डर मिला है जिसके बाद शेयर में 4% की तेजी है. बता दें कि ब्लूम एनर्जी कंपनी का इंपोर्टेंट क्लाइंट हैं. एमटार टेक्नोलॉजी में रीटेल के पास प्रमोटर से ज्यादा हिस्सेदारी है.
क्लीन एनर्जी कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर हुआ रॉकेट; रीटेल के पास है प्रमोटर से ज्यादा हिस्सेदारी

MTAR Technologies Order from Bloom Energy.

MTAR Technology Share Price: क्लीन एनर्जी सेक्टर की इंजीनियरिंग एंड कैपिटल गुड्स कंपनी MTAR Technologies ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि उसे ग्लोबल एनर्जी जाएंट Bloom Energy से बड़ा ऑर्डर मिला है. BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, कंपनी को ब्लूम एनर्जी से कुल 386 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर के दम पर शेयर करीब चार फीसदी की तेजी के साथ 1470 रुपए (MTAR Technologies Share Price) पर कारोबार कर रहा है.

MTAR Technologies Order Details

कंपनी ने बताया कि 386 करोड़ रुपए के ऑर्डर में 205 करोड़ रुपए का ऑर्डर Q4FY26 तक पूरा किया जाएगा, जबकि बाकी 181 करोड़ रुपए के ऑर्डर को Q1FY27 तक पूरा किया जाना है. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि क्लीन एनर्जी सेगमेंट (Fuel Cells) में हमारा प्रजेंस मजबूत हो रहा है. कटिंग एज प्रोडक्ट्स, टाइमली एग्जीक्यूशन, कॉस्ट कॉम्पिटिटिवनेस का हमें फायदा मिल रहा है. टैरिफ के कारण इस समय थोड़ी चुनौती जरूर है. आने वाले समय में Fuel Cells सेगमेंट में अच्छे ग्रोथ की उम्मीद है. Q1 में 67% रेवेन्यू इसी सेगमेंट से आया था.

Add Zee Business as a Preferred Source

MTAR Technologies Order Book

30 जून 2025 के आधार पर MTAR Technologies का टोटल अन-एग्जीक्यूटेड ऑर्डर बुक 930 करोड़ रुपए का है. ऐसे में 386 करोड़ रुपए का फ्रेश ऑर्डर इसके ऑर्डर बुक को मजबूत करता है. Q1FY26 में कंपनी को कुल 105 करोड़ रुपए का ऑर्डर प्राप्त हुआ. एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनियां जैसे ब्लूम एनर्जी, हिताची, GE पावर जैसी दिग्गज कंपनियां इसकी क्लाइंट हैं.

Q1 में 80% रेवेन्यू एक्सपोर्ट से आया

MTAR Technologies एक इंजीनियरिंग कंपनी है जो हाई प्रीसिजन कंपोनेंट्स बनाती है. यह कंपनी क्लीन एनर्जी, एयरोस्पेस एंड डिफेंस सेगमेंट को प्रमुख रूप से कैटर करती है. 30 जून तक के ऑर्डर बुक में करीब 48% एनर्जी सेगमेंट से है. 30% ऑर्डर डिफेंस एंड एयरोस्पेस सेगमेंट से है. Q1 में कंपनी का 80% रेवेन्यू एक्सपोर्ट से आया जबकि डोमेस्टिक रेवेन्यू का शेयर 20% रहा. बता दें कि एमटार टेक्नोलॉजी के लिए Bloom Energy बहुत बड़ा क्वाइंट है. ब्लूम एनर्जी एक ग्लोबल क्लीन एनर्जी जाएंट है.

MTAR Technologies Share Price History

MTAR Technologies का शेयर चार फीसदी की तेजी के साथ 1470 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1840 रुपए और लो 1152 रुपए है. सितंबर 2023 में शेयर ने 2920 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. इस साल शेयर ने 1155 रुपए का लो बनाया है जबकि 2024 का लो 1495 रुपए है.

रीटेल के पास प्रमोटर से ज्यादा हिस्सेदारी

कंपनी का मार्केट कैप 4540 करोड़ रुपए है. प्रमोटर के पास 31.65% हिस्सेदारी है जबकि पब्लिक की हिस्सेदारी 68.35% है.287657 रीटेल निवेशकों ने इस स्टॉक में पैसा लगाया है और इनकी हिस्सेदारी कंपनी में 33.22% है. रीटेल के पास कंपनी में प्रमोटर से अधिक हिस्सेदारी है. 12 म्यूचुअल फंड स्कीम्स का पैसा इसमें लगा है और इनकी हिस्सेदारी 18.71% है. जून तिमाही के आधार पर DII/FII की हिस्सेदारी 23.51%/7.57% है जो मार्च तिमाही में 24.40%/6.74% और दिसंबर 2024 के आधार पर 23.17%/7.01% है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6