&format=webp&quality=medium)
Stocks to Focus.
Stocks to Focus: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार तेजी के साथ बंद हुआ. निफ्टी 131 अंक मजबूत होकर 24750 पर बंद हुआ. कल हफ्ते का लास्ट ट्रेडिंग सेशन है. गुरुवार को इन तीन कंपनियों को बड़ा ऑर्डर मिला है. ये कंपनियां- Bharat Electronics, Man Industries और Ashoka Buildcon हैं. कल इन स्टॉक्स पर नजर रख सकते हैं.
नवरत्न डिफेंस कंपनी Bharat Electronics को लगातार दूसरे दिन वर्क ऑर्डर मिला है. एक्सचेंज को भेजी सूचना में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने कहा कि उसे 2323 करोड़ रुपए का ऑर्डर MDL यानी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स से मिला है. यह ऑर्डर मिसाइल सिस्टम के स्पेयर्स को लेकर है. 4 जून को कंपनी को 537 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था. बता दें कि 1 अप्रैल 2025 के आधार पर कंपनी का ऑर्डर बुक 71650 करोड़ रुपए का था. यह शेयर 394 रुपए पर ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 1.8%, एक महीने में 2.7%, एक महीने में 25% और तीन महीने में 44% की तेजी आई है.
Man Industries ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि उसे 1150 करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर के अगले 6-12 महीनों में पूरा करना है. कंपनी का टोटल अन-एग्जीक्यूटेड ऑर्डर बुक 3500 करोड़ रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 2560 करोड़ रुपए है. यह मान ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है.मान इंडस्ट्रीज लार्ज डायमिटर कार्बन स्टील की दिग्गज मैन्युफैक्चरर और एक्सपोर्टर है. इन स्टील पाइप्स का इस्तेमाल मुख्य रूप से ऑयल एंड गैस, पेट्रोकेमिकल्स और ड्रेजिंग वर्क्स में होता है. एक चौथाई फीसदी की तेजी के साथ यह शेयर 395 रुपए पर बंद हुआ. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 7.5%, दो हफ्ते में 20% और एक महीने में 44% की तेजी आई है.
कंस्ट्रक्शन कंपनी Ashoka Buildcon को 5 अलग-अलग सर्किल के लिए कुल 1387 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. कॉन्फ्रेंस कॉल में कंपनी ने कहा था कि 31 मार्च 2025 के आधार पर इसका ऑर्डर बुक 14905 करोड़ रुपए का है. FY26 में 26 मई तक कंपनी को 795 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था. उसके बाद यह ऑर्डर मिला है. यह शेयर पौने दो फीसदी की तेजी के साथ 220 रुपए पर बंद हुआ. पिछले एक हफ्ते में शेयर में -2% की गिरावट आई है. दो हफ्ते का रिटर्न 8% और एक महीने का रिटर्न 19% है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)