ऑर्डर मिलते ही ग्रीन एनर्जी स्टॉक में 5% का उछाल, सालभर में 51% से ज्यादा गिर चुका है शेयर, रखें नजर

Power Stock: कंपनी को अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड से ₹1,381 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है जिसके बाद शेयर 5.48% बढ़कर ₹238.35 पहुंच गए.
ऑर्डर मिलते ही ग्रीन एनर्जी स्टॉक में 5% का उछाल, सालभर में 51% से ज्यादा गिर चुका है शेयर, रखें नजर

Sterling and Wilson share price today: भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में नया रिकॉर्ड हाई बनाया. बाजार में तेजी के बीच स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (SWSOLAR) के शेयरों में सोमवार को तेज उछाल देखने को मिला. कंपनी को अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड से ₹1,381 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है जिसके बाद शेयर 5.48% बढ़कर ₹238.35 पहुंच गए.

कैसा है ऑर्डर?

रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, SWSOLAR ने बताया कि यह ऑर्डर खवड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क, गुजरात में स्थित तीन सोलर पावर प्रोजेक्ट्स के लिए बैलेन्स ऑफ सिस्टम (BOS) पैकेज का है, जो दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स में से एक है. इस ऑर्डर के तहत सप्लाई ऑफ गुड्स, ऑनसाइट सर्विसेज की जिम्मेदारी कंपनी निभाएगी.

SWREL पहले से ही खवड़ा क्षेत्र में 6 GW के प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है, जिसमें से 5 GW इस वित्त वर्ष में ही पूरा होना है. नए 1 GW प्रोजेक्ट के साथ कंपनी ने गुजरात क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ और भी पुख्ता कर ली है.

Maharatna PSU पर 3 ब्रोकरेज का भरोसा बरकरार, 33% अपसाइड का दिया टारगेट

कंपनी मैनेजमेंट क्या कहता है?

SWREL के ग्लोबल CEO चंद्र किशोर ठाकुर ने कहा, यह अदानी ग्रीन के साथ 5-वर्षीय स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फ्रेमवर्क की शुरुआत है. यह इस वित्त वर्ष का कंपनी का सबसे बड़ा घरेलू EPC ऑर्डर है. क्लाइंट्स का भरोसा कंपनी की इंजीनियरिंग क्षमता और बड़े पैमाने पर तेजी से प्रोजेक्ट डिलीवर करने की क्षमता को दर्शाता है. इस ऑर्डर के साथ कंपनी के FY26 के कुल ऑर्डर इनफ्लो ₹6,450 करोड़ से ज्यादा हो चुके हैं.

DurationAbsolute ChgChange %
1 Week5.102.27%
2 Weeks-3.00-1.29%
1 Month9.954.52%
3 Months-37.20-13.93%
6 Months-52.45-18.58%
YTD-241.85-51.27%
1 Year-256.50-52.74%
2 Years-121.45-34.57%
3 Years-58.45-20.27%
5 Years3.351.48%
10 Years--

शेयर का प्रदर्शन

Sterling and Wilson Renewable Energy के शेयर का 52 वीक हाई 526 रुपए है और 52 वीक लो 216.05 रुपए है. शेयर अपने हाई से 57 फीसदी करेक्ट हो चुका है. स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो बीते 3 महीने में यह 14 फीसदी और 6 महीने में 18.5 फीसदी से ज्यादा गिरा है. जबकि इस साल शेयर में अब तक 51 फीसदी से ज्यादा करेक्शन आया है. पिछले एक साल में शेयर में 52.74 फीसदी की गिरावट आई है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source