&format=webp&quality=medium)
Sterling and Wilson Q4 Results.
Sterling and Wilson Q4 Results: रिन्यूएबल एनर्जी की दिग्गज कंपनी स्टर्लिंग एंड विल्सन ने बाजार बंद होने के बाद चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है. सालाना आधार पर रेवेन्यू 1178 करोड़ रुपए से बढ़कर 2519 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 1.5 करोड़ के मुकाबले 55 करोड़ रुपए रहा और मार्जिन 2.5% से बढ़कर 5.3% रहा है. यह शेयर आधा फीसदी की तेजी के साथ 326 रुपए पर बंद हुआ. निचले स्तर से इस शेयर में शानदार रिकवरी आई है. एक हफ्ते में शेयर ने 12% और दो हफ्ते में 35% की तेजी दिखाई है.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Q4 में स्टर्लिंग एंड विल्सन का रेवेन्यू कंसोलिडेटेड आधार पर 2519 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 1178 करोड़ रुपए और दिसंबर तिमाही में 1837 करोड़ रुपए था. नेट प्रॉफिट 55.38 करोड़ रुपए का रहा जो एक साल पहले 1.45 करोड़ रुपए और दिसंबर तिमाही में 14.83 करोड़ रुपए था. हर शेयर पर कमाई यानी EPS 2.37 रुपए रही जो एक साल पहले 0.06 रुपए और दिसंबर तिमाही में 64 पैसे थी. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA की बात करें तो यह 29.3 करोड़ रुपए से बढ़कर 133.5 करोड़ रुपए रहा. एबिटा मार्जिन 2.5% से बढ़कर 5.3% रहा. FY25 में कंपनी के ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो नेट प्रॉफिट 162.54 करोड़ रुपए का रहा जो एक साल पहले 172.32 करोड़ रुपए का घाटा था. FY25 में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 256.70 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 5.59 करोड़ रुपए का था.
Sterling and Wilson एक इंजीनियरिंग कंपनी है जो सोलर, फ्लोटिंग सोलर और हायब्रिड एनर्जी स्टोरेज के लिए इंजीनियरिंग यानी EPC प्रोजेक्ट्स करती है. भारत के अलावा साउथ-ईस्ट एशिया, मिडिल ईस्ट, अफ्रीक, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में इसका प्रजेंस है. आज यह शेयर 326 रुपए पर बंद हुआ. मई 2024 में शेयर 828 रुपए का हाई बनाया था. 7 अप्रैल को यह शेयर 216 रुपए तक फिसला था. निचले स्तर से 50% की रिकवरी आई है. पिछले दो हफ्ते में यह शेयर 35% उछला है.