&format=webp&quality=medium)
SRF Q2 Result Updates.
SRF Q2 Results: केमिकल सेक्टक की दिग्गज कंपनी SRF Ltd ने सितंबर तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का रेवेन्यू सालाना 6% ग्रोथ रिपोर्ट की जबकि मुनाफे में 93% की तेजी दर्ज की गई गई है. इसके बावजूद शेयर में करीब तीन फीसदी की गिरावट देखी जा रही है और यह 3000 रुपए के नीचे फिसल गया है. दरअसल कंपनी के CFO यानी चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर ने इस्तीफा दे दिया है. ऐसे में शेयर पर दबाव देखा जा रहा है.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कंसोलिडेटेड आधार पर Q2 में SRF Ltd का रेवेन्यू सालाना आधार पर 6% ग्रोथ के साथ 3640 करोड़ रुपए रहा. EBIT 56% ग्रोथ के साथ 650 करोड़ रुपए, EBITDA 44% ग्रोथ के साथ 774 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 93% उछाल के साथ 388 करोड़ रुपए रहा. मार्जिन सालाना आधार पर 15.7% से बढ़कर 21.3% रहा. छमाही आधार पर H1FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 8% ग्रोथ के साथ 7459 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 81% उछाल के साथ 820 करोड़ रुपए रहा.
किस सेगमेंट का कैसा रहा ग्रोथ?
Q2 में केमिकल बिजनेस का रेवेन्यू ग्रोथ 23% के साथ 1667 करोड़ रुपए और EBITDA 96% ग्रोथ के साथ 481 करोड़ रुपए रहा. परफॉर्मेंस फिल्म बिजनेस का रेवेन्यू 1421 करोड़ रुपए से घटकर 1408 करोड़ रुपए और EBITDA 44% उछाल के साथ 119 करोड़ रुपए रहा. टेक्निकल टेक्सटाइल बिजनेस का रेवेन्यू 11% घटकर 474 करोड़ रुपए और EBITDA 41% घटकर 42 करोड़ रुपए रहा.
कंपनी ने यह भी बताया कि 12 दिसंबर 2025 से कंपनी के CFO यानी चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर राहुल जैन स्टेप डाउन कर रहे हैं. फिलहाल इनके इस्तीफे को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है. बता दें कि राहुल जैन पिछले 17 सालों से कंपनी से जुड़े हैं.
कैपेक्स को लेकर कंपनी ने कहा कि बोर्ड ने 595 करोड़ रुपए की ज 745 करोड़ रुपए के कैपेक्स को मंजूरी दी है. बता दें कि कंपनी ने स्ट्रैटिजिक तौर पर फ्लूरोपॉलिमर और फ्लूरोइलेस्टोमर सप्लाई के लिए Chemours कंपनी का अधिग्रहण किया था. 30 सितंबर 2025 के आधार पर कंपनी ने 501 पेटेंट फाइल किया है. अब तक कंपनी को इसमें 153 पेटेंट की मंजूरी ग्लोबली मिली है.
SRF Limited का डायवर्सिफाइड बिजनेस है. मुख्य रूप से इसका बिजनेस फ्लूरोकेमिकल्स, स्पेशिएलिटि केमिकल्स, परफॉर्मेंस फिल्म, टेक्निकल टेक्सटाइल सेगमेंट में है. 13 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं जो भारत के अलावा थाइलैंड, साउथ अफ्रीका और हंगरी में हैं. 100 से अधिक देशों को यह कंपनी निर्यात करती है.
Q1. SRF Ltd का Q2FY26 रेवेन्यू कितना रहा?
कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना 6% बढ़कर ₹3,640 करोड़ रहा.
Q2. कंपनी का Q2FY26 नेट प्रॉफिट कितना बढ़ा?
नेट प्रॉफिट 93% उछलकर ₹388 करोड़ पर पहुंचा.
Q3. किस सेगमेंट ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया?
केमिकल बिजनेस में 23% रेवेन्यू और 96% EBITDA ग्रोथ के साथ सबसे मजबूत प्रदर्शन रहा.
Q4. CFO ने इस्तीफा क्यों दिया?
कंपनी के CFO राहुल जैन ने 12 दिसंबर 2025 से पद छोड़ने की घोषणा की.
Q5. कंपनी के हालिया कैपेक्स और पेटेंट स्थिति क्या है?
SRF ने ₹745 करोड़ के नए कैपेक्स को मंजूरी दी. अब तक 501 पेटेंट फाइल कर 153 पेटेंट की ग्लोबल मंजूरी पाई है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)