&format=webp&quality=medium)
Solar Stock: सोलर एनर्जी सेगमेंट में काम करने वाली कंपनी Premier Energies ने बाजार खुलते ही ऑर्डर मिलने की जानकारी दी जिसके बाद शेयर में जोरदार एक्शन देखा जा रहा है. एक्सचेंज को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसे 2703 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. ऑर्डर के दम पर शेयर में 2% की तेजी है और यह 1015 रुपए (Premier Energies Share Price) की रेंज में कारोबार कर रहा है. इस शेयर के लिए एक और ट्रिगर है. 1 साल पूरा होने के बाद आज 18000 करोड़ रुपए का शेयर लॉक-इन से बाहर हो रहा है.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Premier Energies की सब्सिडियरी Premier Energies Photovoltaic प्राइवेट लिमिटेड, Premier Energies ग्लोबल एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और Premier Energies इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को मिलाकर 2703 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर वर्तमान और नए, दोनों कस्टमर से मिले हैं. यह ऑर्डर 2059 MW के सोलर फोटोवोल्टालिक मॉड्यूल एंड सेल्स को लेकर है जिसे 2027 तक पूरा करना है.
30 जून 2025 के आधार पर Premier Energies का ऑर्डर बुक 8602 करोड़ रुपए और 5545 MW का है. कंपनी का 100% ऑर्डर डोमेस्टिक है. ऐसे में ओवरसीज मार्केट का असर नहीं होगा. टोटल ऑर्डर बुक में 60% सोलर मॉड्यूल को लेकर है जबकि सोलर सेल्स का ऑर्डर 40% है. ऐसे में अगर कंपनी को 2703 करोड़ रुपए (2059 MW) का ऑर्डर मिलता है तो यह बड़ा ऑर्डर होगा.
5 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात
Premier Energies का 450 रुपए पर अगस्त 2024 में आईपीओ आया था. 1 साल के लॉक-इन पीरियड की समय सीमा आज खत्म हो रही है. 18000 करोड़ रुपए के शेयर अब बाजार में फ्रीफ्लोट के लिए तैयार हैं. मतलब, कंपनी के आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 41% शेयर बाजार में ट्रेड के लिए उपलब्ध हो सकेगा. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि इन शेयरों की बिकवाली होगी. इससे कंपनी का फ्री-फ्लोट मार्केट कैप बढ़ेगा और लिक्विडिटी बेहतर होगी.

फिलहाल Premier Energies का शेयर 1015 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. आईपीओ निवेशकों का पैसा सवा दो गुना हो चुका है. बता दें कि 990 रुपए पर शेयर की लिस्टिंग हुई थी. दिसंबर महीने में इस स्टॉक ने 1387 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. वहां से यह 45% टूटकर अप्रैल महीने में 755 रुपए तक फिसला था. फिलहाल अपने लो यह 35% रिकवर कर चुका है.
Premier Energies देश की लीडिंग सोलर कंपनी है जो मुख्य रूप से सोलर पैनल और सेल्स बनाती है. कंपनी के पास 3 दशकों का अनुभव है. वर्तमान में कंपनी की क्षमता 3,200 MW की सेल्स मैन्युफैक्चरिंग और 5100 MW की मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग की है. 2028 तक कंपनी की योजना 10 GW+ की इंटीग्रेटेड पावर कंपनी बनने की है. इसके तहत यह सेल्स एंड मॉड्यूल के अलावा Wafers, Ingots मैन्युफैक्चरिंग भी करेगी. कंपनी की योजना सोलर इन्वर्टर, एल्युमीनियम फ्रेम और BESS सॉल्यूशन प्रोवाइडर बनने की भी है.
Q1- Premier Energies क्या करती है?
Q2- कंपनी की वर्तमान उत्पादन क्षमता कितनी है?
Q3- Premier Energies का आईपीओ कब आया था?
Q4- Premier Energies के आईपीओ का प्राइस क्या था?
Q5-कंपनी भविष्य में क्या योजना बना रही है?
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
