ऑर्डर के बाद भागा ये ग्रीन एनर्जी स्टॉक, 3 महीने में दिया 30% रिटर्न

Solar Stock: सोलर एंड विंड एनर्जी कंपनी KPI Green Energy को 150 MW का ऑर्डर मिला है जिसके बाद शेयर में जोरदार तेजी देखी जा रही है. पिछले 3 महीने में इस स्टॉक ने 30% का शानदार रिटर्न दिया है.
ऑर्डर के बाद भागा ये ग्रीन एनर्जी स्टॉक, 3 महीने में दिया 30% रिटर्न

Solar Stock: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में बताया कि उसे एक बड़ा ऑर्डर मिला है जिसके बाद शेयर में जोरदार एक्शन देखा जा रहा है. कंपनी को 150MW का विंड पावर प्रोजेक्ट ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर GUVNL यानी गुजरात उर्जा विकास निगम लिमिटेड से मिला है. ऑर्डर मिलने के बाद मैनेजमेंट ने कहा कि 2030 तक 10 GW के ऑर्डर बुक को अचीव करने की दिशा में यह सफल कदम है. यह शेयर आज 3% से अधिक तेजी के साथ 550 रुपए (KPI Green Energy Share Price) की रेंज में कारोबार कर रहा है. बता दें कि केपीआई ग्रीन मुख्य रूप से सोलर और विंड एनर्जी सेगमेंट में है.

सोलर और विंड एनर्जी की दिग्गज कंपनी

KPI Green Energy एक पावर जेनरेशन कंपनी है मुख्य रूप से सोलर एंड हायब्रिड पावर जेनरेशन बिजनेस में है. यह IPP यानी इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर और CPP यानी कैप्टिव पावर प्रोड्यूसर के तौर पर काम करती है. 31 मार्च 2025 के आधार पर कंपनी की एक्यूमुलेटिव इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 950+ MW है और 2.96+ GW की अपकमिंग कैपेसिटी है. ऐसे में कंपनी की कुल इंस्टॉल्ड और क्यूमलेटिंग कैपेसिटी 3.90+ GW की है. इसमें आईपीपी सेगमेंट में 1.70+ GW और सीपीपी सेगमेंट 2.20+ GW है.

Add Zee Business as a Preferred Source

10+ GW की कंपनी बनने का लक्ष्य

FY25 क्लोजिंग के आधार पर कंपनी की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 950+ MW और ऑर्डर इन हैंड 2.95+ GW है और 3.26+ GW की पावर इवैक्युएशन कैपेसिटी है. कंपनी के पास 5946+ एकड़ का लैंड बैंक है जो सोलर और विंड एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है. केपीआई ग्रुप 2030 तक 10+ GW की कंपनी बनने का लक्ष्य रखा है. FY25 में कंपनी के रेवेन्यू में 70%, EBITDA में 69%, नेट प्रॉफिट में 101% का ग्रोथ दर्ज किया गया.

3.15 लाख रीटेल निवेशकों के पास करीब 25% स्टेक

KPI Green Energy का शेयर 3% की तेजी के साथ 545 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. अगस्त 2024 में शेयर ने 745 रुपए का लाइफ हाई बनाया था और जनवरी के महीने में 313 रुपए का लो बनाया. पिछले तीन महीने में शेयर ने 30% का रिटर्न दिया है जबकि इस साल अब तक -2% का निगेटिव रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप 10725 करोड़ रुपए है जिसमें फ्री-फ्लोट 51.22% यानी 5300 करोड़ रुपए के करीब है. 314992 रीटेल निवेशकों ने इसमें पैसा लगाया है जिनके पास कंपनी की 24.29% हिस्सेदारी है. FII के पास 8.05% और DII के पास 1.64% हिस्सेदारी है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6