&format=webp&quality=medium)
इस स्टॉक पर रखें नजर, मिला बड़ा डिफेंस एक्सपोर्ट ऑर्डर (फोटो - AI/ChatGPT)
एक्सप्लोसिव इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी Solar Industries को एक बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को फाइलिंग के दौरान इसकी जानकारी दी. कंपनी के मुताबिक, उसे इंटरनेशनल एंटिटी से 1076 करोड़ रुपए का मेगा ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर के दम पर स्टॉक में एक्शन देखने को मिल सकता है. हालांकि शुक्रवार को ये शेयर आधे फीसदी की गिरावट के साथ 18546.90 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है.
स्टॉक के प्रदर्शन की बात करें तो इसका 52 वीक हाई 18,880 रुपए और 52 वीक लो 11,641.10 रुपए है. मौजूदा समय में ये शेयर एक्सप्लोसिव स्टॉक अपने 52 वीक हाई के पास ट्रेड कर रहा है.
कंपनी के मुताबिक, इस ऑर्डर का निष्पादन अगले 3 साल में किया जाएगा. डिफेंस सेक्टर में लंबे समय के ऑर्डर किसी भी कंपनी के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं क्योंकि इससे भविष्य की आय और बिजनेस विजिबिलिटी बेहतर होती है.

पिछले कुछ वर्षों में भारत का डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तेजी से आगे बढ़ा है. सरकार भी ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत रक्षा निर्यात को बढ़ावा दे रही है. ऐसे माहौल में भारतीय कंपनियों को विदेशी ग्राहकों से लगातार बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Block Deal: जेके लक्ष्मी सीमेंट से प्रमोटर बाहर, पाइन लैब्स में बड़ी खरीदारी, म्यूचुअल फंड्स ने लगाया दांव
ये कंपनी पहले से ही रक्षा और विस्फोटक उत्पादों के क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति रखती है. कंपनी की रणनीति घरेलू कारोबार के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की भी रही है. यह नया ऑर्डर उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
कंपनी ने साफ कहा है कि यह ऑर्डर किसी भी तरह का रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन नहीं है. इसके अलावा, जिन संस्थाओं ने यह ऑर्डर दिया है, उनमें कंपनी के किसी प्रमोटर या प्रमोटर समूह की कोई हिस्सेदारी या रुचि नहीं है.
भारत सरकार की ओर से रक्षा उत्पादन और निर्यात बढ़ाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है. डिफेंस एक्सपोर्ट के बढ़ते अवसरों का फायदा कई भारतीय कंपनियां उठा रही हैं. विदेशी बाजारों में भारतीय रक्षा उत्पादों की मांग बढ़ने से इस सेक्टर की कंपनियों के लिए नए अवसर खुल रहे हैं.
₹1,076 करोड़ का यह ऑर्डर कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जो उसके अंतरराष्ट्रीय कारोबार और डिफेंस एक्सपोर्ट पोर्टफोलियो को और मजबूत कर सकता है.
शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 73.15 फीसदी है. जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग्स 26.85 फीसदी है. इसके अलावा स्टॉक के प्रदर्शन की बात करें तो ये शेयर एक मल्टीबैगर स्टॉक है. इस शेयर ने बीते 10 साल में 2,797.05 फीसदी का रिटर्न दिया है.
| Duration | Change (%) |
| 1 हफ्ता | 2.32 |
| 1 महीना | 20.55 |
| 1 साल | 14.09 |
| 3 साल | 389.07 |
| 5 साल | 1,223.38 |
| 10 साल | 2,797.05 |
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)