कर्ज कम, रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन, फिर भी Q3 में रियल्टी कंपनी को लगा झटका, 52 हफ्ते से काफी दूर शेयर

Sobha Ltd Q3 Results: रियल्टी कंपनी शोभा लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. तीसरी तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू दोनों मोर्चे पर गिरावट दर्ज की गई है. जानिए अहम नंबर्स.
कर्ज कम, रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन, फिर भी Q3 में रियल्टी कंपनी को लगा झटका, 52 हफ्ते से काफी दूर शेयर

Sobha Realty Q3 Results: बेंगलुरु की रियल एस्टेट कंपनी शोभा लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के अपने नतीजों की घोषणा कर दी है. तीसरी तिमाही में कंपनी ने इनकम और प्रॉफिट दोनों में गिरवट दर्ज की है और यह 910 करोड़ रुपए के स्तर पर आ गया है. हालांकि, कंपनी ने अपनी कर्ज को भी कम किया है. शोभा लिमिटेड के एमडी जगदीश नंगिनेनी ने कहा है कि रियल्टी कंपनी प्रोजेक्ट्स को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश कर रही है. इसके अलावा मौजूदा इन्वेंट्री को बेचने के कारण इस तिमाही में सबसे ज्यादा कलेक्शन भी हासिल किया है. नतीजों से पहले शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में लाल निशान पर बंद हुआ है. वहीं, पिछले पांच कारोबारी सत्र में 1.20% तक चढ़ चुका है.

नेट प्रॉफिट में 28.69% की बड़ी गिरावट

शोभा लिमिटेड की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की टोटल इनकम 983.10 करोड़ रुपए हो गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

21% टूटी टोटल इनकम

  • वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में टोटल इनकम 1,256.88 करोड़ रुपए थी. ऐसे में इसमें सालाना आधार पर 21.8% की गिरावट आई है.
  • कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21.69 करोड़ रुपए से टूटकर 15.43 करोड़ रुपए हो गया है. यानी 28.69 फीसदी की गिरावट है.
  • इनकम और प्रॉफिट में गिरावट का कारण रियल एस्टेट का रेवेन्यू रिकग्निशन मॉडल है. इसके तहत बिल्डर्स को इनकम तभी बुक में दर्ज की जाती है जब प्रोजेक्ट पूरा होकर कस्टमर को सौंपा दिया जा सकता है.
  • तीसरी तिमाही में कंपनी का कामकाजी मुनाफा 78.50 करोड़ रुपए रहा है. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 100.2 करोड़ रुपए रहा था.

Shobha Limited

कारोबार के मोर्चे पर मजबूत

शोभा लिमिटेड की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के रेवेन्यू और मुनाफे के मोर्चे पर भले ही गिरावट दर्ज की है लेकिन, कारोबार के मोर्चे पर मजबूत हुई है.

कंपनी के इतिहास में सबसे अच्छा कलेक्शन

  • कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में सेल्स बुकिंग 1,823 करोड़ रुपए रही है.
  • शोभा लिमिटेड का कुल कलेक्शन 1713 करोड़ रुपए रहा है, ये अभी तक कंपनी के इतिहास में सबसे अच्छा है.
  • शोभा लिमिटेड का एवरेज रियलाइजेशन यानी औसत दर 13,598 रुपए प्रति वर्ग फुट है.

एक नजर में तिमाही नतीजे

विवरणQ3 FY26 (दिसंबर 2025)Q3 FY25 (दिसंबर 2024)बदलाव (YoY)
कुल आ₹ 983.10 करोड़₹ 1,256.88 करोड़-21.78%
रेवेन्यू₹ 943.11 करोड़₹ 1,224.09 करोड़-22.95%
नेट प्रॉफिट₹ 15.43 करोड़₹ 21.69 करोड़-28.86%

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर

शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में शोभा लिमिटेड का शेयर BSE पर 1.34% या 20.80 अंकों की गिरावट के साथ 1526.85 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 1.12% या 17.40 अंक कमजोर होकर 1,532 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 1,732.50 रुपए और 52 वीक लो 1,520 रुपए है. पिछले 6 महीने में शोभा लिमिटेड का शेयर 7.19% तक टूट चुका है. वहीं, बीते एक साल में शेयर ने 18.70% तक रिटर्न दिया है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में शोभा लिमिटेड का नेट प्रॉफिट कितना रहा है?
जवाब:
तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 15.43 करोड़ रुपए रहा है.

सवाल: कंपनी की इनकम और नेट प्रॉफिट में गिरावट का क्या कारण रहा है?
जवाब:
कम प्रोजेक्ट्स हैंडओवर होने के कारण रेवेन्यू रिकग्निशन कम हुआ है.

सवाल: कंपनी की सेल्स बुकिंग कैसी रही है?
जवाब:
सेल्स बुकिंग बढ़कर रिकॉर्ड 1823 करोड़ रुपए हो गई है.

सवाल: कंपनी का कामकाजी मुनाफा कैसा रहा है.
जवाब:
रेवेन्यू में कमी के कारण EBITDA मार्जिन में दबाव आया है.

सवाल: कंपनी के कर्ज की स्थिति क्या है?
जवाब:
कंपनी ने 1713 करोड़ रुपए का कैश कलेक्शन किया. यह कंपनी के इतिहास में सबसे अधिक है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6