ऑनलाइन मिलेगी ‘पूजा की थाली और सामग्री’, Snapdeal शुरू करेगा 3 नए ई-स्टोर

ऑनलाइन कॉमर्स कंपनी Snapdeal करवा चौथ, धनतेरस और दिवाली त्योहारों के लिए तीन नए ई-स्टोर शुरू करेगी. हर स्टोर पर सभी त्योहारी के लिए जरूरी सामान एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा.
ऑनलाइन मिलेगी ‘पूजा की थाली और सामग्री’, Snapdeal शुरू करेगा 3 नए ई-स्टोर

Snapdeal के स्टोर पर करवा चौथ के लिए ‘पूजा की थाली’ और ‘पूजा सामग्री’ सोने और चांदी के सिक्के, बर्तन आदि उपलब्ध होंगे.

फेस्टिव सीजन (festive season) चल रहा है. इन त्योहारों पर लोग जमकर खरीदारी करते हैं. करवा चौथ (Karva Chauth), दिवाली (Diwali) और धनतेरस (Dhanteras) पर लोग विशेष पूजा अर्चना करते हैं और इन पूजा के लिए विशेष सामाग्री की भी जरूरत होती है. ऑनलाइन शॉपिंग की इस दुनिया में अब पूजा-अर्चना की भी सामग्री ऑनलाइन (Online Shopping) मिलने लगी है.

ऑनलाइन कॉमर्स कंपनी स्नैपडील (Snapdeal) करवा चौथ (Karva Chauth), धनतेरस (Dhanteras) और दिवाली (Diwali) त्योहारों के लिए तीन नए ई-स्टोर (E-Store) शुरू करेगी. हर स्टोर पर सभी त्योहारी के लिए जरूरी सामान एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा.

स्नैपडील के मुताबिक, इससे परंपरागत सामान की खरीद सुगम और सुविधाजनक तरीके से की जा सकेगी. पहला स्टोर करवा चौथ के लिए होगा. इसमें ‘पूजा की थाली’, ‘पूजा सामग्री’ और पूजा के लिए अन्य उत्पाद उपलब्ध होंगे. दूसरा ई-स्टोर धनतेरस के लिए होगा. इसमें सोने और चांदी के सिक्के, बर्तन आदि उपलब्ध होंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

वहीं दिवाली स्टोर में पंरपरागत और आधुनिक उपहारों का भंडार होगा. इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स और घर का अन्य सामान उपलब्ध होगा.

स्नैपडील (Snapdeal) ने कहा कि दिवाली स्टोर में दिवाली पूजा से संबंधित सामान उपलब्ध होगा. इसमें लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियां शामिल हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6