&format=webp&quality=medium)
SML Isuzu Q1 Results: कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली कंपनी SML Isuzu ने अपने तिमाही नतीजे का ऐलान किया है. चालू वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा में 44.4% की बढ़ोतरी हुई है. जबकि आय 13.4% बढ़ी है. अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी के बेहतर नतीजे के बाद स्टॉक में 10% का अपर सर्किट लग गया. बीएसई पर शेयर 3675.15 रुपये पर पहुंच गया.
रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, FY26 की जून तिमाही में SML Isuzu का कंसोलिडेटेड मुनाफा पिछले साल के समान अवधि के 46.39 करोड़ रुपये से बढ़कर 66.96 करोड़ रुपये हो गया है. इसी तरह, कंपनी की कुल आय ₹746 करोड़ से बढ़कर ₹846 करोड़ पर पहुंच गई.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
जून तिमाही में, कंपनी का EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा में भी उछाल दर्ज हुआ. जून तिमाही में EBITDA 30% बढ़कर 105 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल समान 80.8 करोड़ रुपये था. इस दौरान EBITDA मार्जिन में भी सुधार आया है, जो 10.8% से बढ़कर Q1FY26 में 12.4% हो गया.
ब्रोकरेज फर्म स्वास्तिक रिसर्च ने SML Isuzu में खरीद की सलाह दी दी है. प्रति शेयर टारगेट ₹3,850 दिया है और स्टॉप लॉस ₹3,200 रखा है. शेयर ₹3450 - ₹3452 की रेंज में एंट्री लेनी है.
ऑटो स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो एक हफ्ते में यह 15%, 2 हफ्ते में 29% और एक महीने में 100% से ज्यादा बढ़ चुका है. पिछले 6 महीने में शेयर में 154% और इस साल अब तक 149% तक की तेजी दर्ज की गई है. बीते एक साल में शेयर का रिटर्न 91%, 2 साल में 247% और 3 साल में 418% रहा.
28