Q2 में 104% मुनाफा बढ़ा तो 2 दिन में 34% उछला ये शेयर, अब कंपनी को मिला ₹130 करोड़ का ऑर्डर, रखें नजर

Order news: स्मॉलकैप कंपनी को Avaada Ventures से ₹130 करोड़ के पर्चेज ऑर्डर मिले हैं.
Q2 में 104% मुनाफा बढ़ा तो 2 दिन में 34% उछला ये शेयर, अब कंपनी को मिला ₹130 करोड़ का ऑर्डर, रखें नजर

Epack Prefab Order news: स्मॉलकैप कंपनी EPack Prefab Technologies ने देर रात एक्सचेंज को एक बड़े ऑर्डर की जानकारी दी है. रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि उसे Avaada Ventures से ₹130 करोड़ के पर्चेज ऑर्डर मिले हैं. यह ऑर्डर नागपुर की एक ग्लास फैक्ट्री प्रोजेक्ट्स के लिए मिले हैं. बता दें कि हाल में लिस्ट हुए EPACKPEB के शेयर 2 दिनों में 34% तक बढ़ चुके हैं. शेयर में यह तेजी कंपनी के दमदार Q2 रिजल्ट की वजह से आई है.

ऑर्डर डीटेल

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Epack Prefab को यह ऑर्डर Butibori, Nagpur, Maharashtra में एक ग्लास फैक्ट्री प्रोजेक्ट के लिए प्री-इंजीनियर्ड स्टील बिल्डिंग के डिज़ाइन, फैब्रिकेशन, सप्लाई और एरेक्शन से संबंधित है. एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, ये ऑर्डर 13 अक्टूबर को जारी किए गए थे और 24 अक्टूबर को एक्सक्यूट किए गए हैं.

BofA ने खरीदे 13 करोड़ के शेयर

बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) ने गुरुवार को एक बल्क डील के जरिए स्मॉलकैप स्टॉक EPack Prefab Technologies के 13 करोड़ रुपये मूल्य के 5.62 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे. यह इक्विटी उसकी सहयोगी कंपनी BofA सिक्योरिटीज यूरोप SA के जरिए 233.82 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदी गई.

कैसा रहा Q2 रिजल्ट?

वित्त वर्ष 2026 की जुलाई-सितंबर तिमाही में EPack Prefab Technologies ने 29.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया. यह पिछले वर्ष की इसी अवधि में दर्ज 14.43 करोड़ रुपये के मुनाफे से 104% ज्यादा है. इस बीच, परिचालन से फर्म का राजस्व वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के दौरान लगभग 62% बढ़कर 434 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 268 करोड़ रुपये था.

EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा साल-दर-साल 75% बढ़कर ₹50 करोड़ हो गया. EBITDA मार्जिन 10.65% की तुलना में 11.52% रहा.

कमजोर लिस्टिंग

EPack Prefab Technologies के शेयर 1 अक्टूबर को एनएसई पर डिस्काउंट के साथ 183.85 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए थे. इश्यू प्राइस 204 रुपए प्रति शेयर था. लिस्टिंग के बाद कंपनी ने अपना पहला तिमाही नतीजा पेश किया.

शेयर का प्रदर्शन

शुक्रवार (24 अक्टूबर) को शेयर 15.61 फीसदी की बढ़त के साथ 268.40 रुपए पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान स्टॉक ने 278 का 52 वीक हाई बनाया. स्टॉक का 52 वीक लो 179.40 रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 2,696.13 करोड़ रुपए है. स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो एक हफ्ते में यह 34.13% और 2 हफ्ते में 38.21% तक बढ़ चुका है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6