&format=webp&quality=medium)
DCX Systems Order: BSE स्मॉलकैप में शामिल बेंगलुरु स्थित डिफेंस कंपनी पर बाजार बंद होने के बाद बड़ी अपडेट आई है. शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक कंपनी को घरेलू और विदेश से दो बड़े पर्चेज ऑर्डर मिले हैं. इन ऑर्डर से पहले से ही 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा की ऑर्डरबुक को और भी मजबूती मिली है. हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र के अंत में 5 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुआ है. पिछले पांच कारोबारी सत्र में शेयर 10.51% तक टूट चुका है. हालांकि, इन ऑर्डर के दम पर इस डिफेंस स्टॉक पर एक्शन देखने को मिल सकता है.
DCX सिस्टम्स की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी को इजरायल की प्रतिष्ठित किंपनी एल्टा सिस्टम्स लिमिटेड से मिला है.
कुल 49.89 करोड़ रुपए के ऑर्डर
| ग्राहक का नाम | ऑर्डर का प्रकार | ऑर्डर का मूल्य (करोड़ रुपये में) |
| एल्टा सिस्टम्स लिमिटेड, इज़राइल | इलेक्ट्रॉनिक मॉड्यूल असेंबली का निर्माण और आपूर्ति | ₹30.32 |
| अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ग्राहक | केबल और वायर हार्नेस असेंबली का निर्माण और आपूर्ति | ₹19.57 |
| कुल नया ऑर्डर | ₹49.89 |
वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडिटेड ऑर्डर बुक 2,697 करोड़ रुपए के मजबूत स्तर पर थी. इसमें विदेशी और घरेलू ग्राहकों से सिस्टम, केबल और वायर हार्नेस असेंबली की आपूर्ति के लिए लगभग 61 करोड़ रुपए के पर्चेज ऑर्डर भी शामिल थे.
इजरायली कंपनी के साथ किया JV
भारत सरकार से मिला लाइसेंस
सोमवार को कारोबारी सत्र के अंत में DCX सिस्टम्स का शेयर BSE पर 7.77% या 20 अंक टूटकर 237.25 रुपए पर बंद हुआ. NSE पर 5.45% या 14 अंक गिरकर 243 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 393 रुपए और 52 वीक लो 200.10 रुपए है. इस साल अब तक ये स्मॉलकैप डिफेंस स्टॉक 32.11% तक गिर चुका है. वहीं, पिछले 6 महीने में 1.21% तक रिटर्न दे चुका है. सालभर में शेयर में 25.96% की गिरावट आ चुकी है.
सवाल: डीसीएक्स सिस्टम्स को कुल कितने मूल्य का नया ऑर्डर मिला है?
जवाब: डीसीएक्स सिस्टम्स को हाल ही में कुल ₹49.89 करोड़ के नए खरीद ऑर्डर मिले हैं.
सवाल: सबसे बड़ा ऑर्डर किस कंपनी ने दिया है और वह कितने का है?
जवाब: सबसे बड़ा ऑर्डर इज़राइल की एल्टा सिस्टम्स लिमिटेड ने दिया है, जिसका मूल्य ₹30.32 करोड़ है.
सवाल: इजराइली कंपनी ने डीसीएक्स सिस्टम्स को क्या बनाने का ऑर्डर दिया है?
जवाब: इजराइली कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक मॉड्यूल असेंबली के निर्माण और आपूर्ति का ऑर्डर दिया है.
सवाल: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों से मिला ऑर्डर किस चीज के लिए है?
जवाब: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों से मिला ₹19.57 करोड़ का ऑर्डर केबल और वायर हार्नेस असेंबली के निर्माण और आपूर्ति के लिए है.
सवाल: DCX सिस्टम्स की ऑर्डर बुक कितनी है?
जवाब: 30 जून 2026 को खत्म हुई तिमाही में DCX सिस्टम्स की ऑर्डर बुक ₹2,697 करोड़ रुपए है.