IPO के बाद श्रीजी शिपिंग ने जारी किया पहला नतीजा, रेवेन्यू में दमदार उछाल, लिस्टिंग के बाद 5% टूटा शेयर

Shreeji Shipping Q2 Results: शेयर बाजार में हाल ही में लिस्ट हुई श्रीजी शिपिंग ग्लोबल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजों को जारी कर दिए हैं. कंपनी के नेट प्रॉफिट में गिरावट आई है. हालांकि, कंपनी के रेवेन्यू में दमदार उछाल आया है.
IPO के बाद श्रीजी शिपिंग ने जारी किया पहला नतीजा, रेवेन्यू में दमदार उछाल, लिस्टिंग के बाद 5% टूटा शेयर

Shreeji Shipping Q2 Result: अगस्त में शेयर बाजार में लिस्ट हुई कंपनी श्रीजी शिपिंग ग्लोबल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू और कामकाजी मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, कंपनी के नेट प्रॉफिट में गिरावट आई है. इसका कारण पिछले साल की दूसरी तिमाही में हुए 31.78 करोड़ रुपए के एकमुश्त असाधारण लाभ के कारण है. हालांकि, इस लाभ को हटा दें तो कंपनी का ऑपरेशनल मुनाफा 10.3 फीसदी बढ़कर 47.62 करोड़ रुपए हो गया है. सोमवार को कारोबारी सत्र के अंत में श्रीजी शिपिंग ग्लोबल लिमिटेड का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ बंद हुआ है.

11.3% बढ़ा कंपनी का रेवेन्यू

श्रीजी शिपिंग की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.3% बढ़कर 162.19 करोड़ रुपए हो गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 145.72 करोड़ रुपए था.

नेट प्रॉफिट में हुई बढ़ोतरी

  • कंपनी की कुल इनकम भी 13.6 फीसदी बढ़कर 146.20 करोड़ रुपए से 166.06 करोड़ रुपए हो गया है. 30 सितंबर 2025 को श्रीजी शिपिंग का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 56.09 करोड़ रुपए से घटकर 42.70 करोड़ रुपए रहा है.

कामकाजी मुनाफे में 15.3% वृद्धि

  • श्रीजी शिपिंग का कामकाजी मुनाफा इस तिमाही में 15.3 फीसदी बढ़कर 56.98 करोड़ रुपए हो गया है, जो पिछले साल की दूसरी तिमाही में 49.43 करोड़ रुपए था.

श्रीजी शिपिंग Q2 FY26 नतीजे: एक नजर में

पैमाना (करोड़ रुपए में)Q2 FY26 (30-09-2025)Q2 FY25 (30-09-2024)बदलाव (YoY)
परिचालन से राजस्व₹162.19₹145.72+11.3%
EBITDA₹56.98₹49.43+15.3%
EBITDA मार्जिन35.10%33.90%+120 bps
शुद्ध मुनाफा (Net Profit)₹42.70₹56.09-23.90%
PBT (असाधारण लाभ से पहले)₹47.62₹43.18+10.3%

IPO से जुटाए 369.54 करोड़ रुपए

श्रीजी शिपिंग ने 26 अगस्त 2025 को NSE और BSE पर अपना IPO लिस्ट किया था. इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने नेट 369.54 करोड़ रुपए जुटाए हैं.

जहाजों के निर्माण के लिए कई समझौते

  • कंपनी ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि जहाजों के निर्माण के लिए कई समझौतों पर साइन किए गए हैं, जिनकी डिलीवरी वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में होने की उम्मीद है.

गिफ्टी सिटी में संचालन के लिए प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन

  • कंपनी की सब्सिडियरी श्रीजी ग्लोबल IFSC प्राइवेट लिमिटेड को गिफ्ट सिटी में संचालन के लिए IFCSA से प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन भी मिल गया है.

मैनेजमेंट में बदलाव

  • श्रीजी शिपिंग के मैनेजमेंट में भी बदलाव हुआ है और चिन्मय राजन देसाई को 28 अक्टूबर 2025 से अपना नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नियुक्त किया है.

IPO फंड का इस्तेमाल

उद्देश्यकुल राशिउपयोग हुईबची हुई
ड्राई बल्क कैरियर्स (जहाज) खरीदना₹251.18₹0.00₹251.18
कर्ज का भुगतान₹23.00₹23.00₹0.00
सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य₹95.36₹95.19₹0.18
कुल₹369.54₹118.19₹251.36

तेजी के साथ बंद हुआ शेयर

सोमवार के कारोबारी सत्र के अंत में श्रीजी शिपिंग का शेयर 1.53 फीसदी या 3.65 अंकों की तेजी के साथ 242.05 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 0.70% या 1.69 अंक चढ़कर 242 रुपए पर बंद हुआ है. श्रीजी शिपिंग का 52 वीक हाई 275 रुपए और 52 वीक लो 222 रुपए है. श्रीजी शिपिंग के शेयर ने निवेशकों को NSE पर 7.14 फीसदी और BSE पर 8 फीसदी का लिस्टिंग गेन दिया है. श्रीजी शिपिंग का शेयर IPO के बाद से अब तक 5.14 फीसदी तक कमजोर हो चुका है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सवाल: श्रीजी शिपिंग का Q2 FY26 में राजस्व कितना रहा?

जवाब: कंपनी का परिचालन से राजस्व Q2 FY26 में 11.3% बढ़कर ₹162.19 करोड़ रहा.

सवाल: कंपनी का मुनाफा Q2 में क्यों गिरा?

जवाब: शुद्ध मुनाफा ₹42.70 करोड़ रहा. यह गिरावट केवल इसलिए दिखी क्योंकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को ₹31.78 करोड़ का एकमुश्त असाधारण लाभ हुआ था.

सवाल: कंपनी का ऑपरेशनल प्रदर्शन कैसा रहा?

जवाब: ऑपरेशनल प्रदर्शन मजबूत रहा। कंपनी का EBITDA 15.3% बढ़कर ₹56.98 करोड़ हो गया और EBITDA मार्जिन 33.9% से बढ़कर 35.1% हो गया.

सवाल: श्रीजी शिपिंग ने IPO से जुटाए फंड का क्या किया?

जवाब: कंपनी ने IPO से ₹369.54 करोड़ जुटाए हैं, जिसमें से ₹251.18 करोड़ नए जहाज (ड्राई बल्क कैरियर्स) खरीदने के लिए रखे गए हैं और ₹23 करोड़ कर्ज चुकाने में उपयोग किए गए हैं.

सवाल: कंपनी के विस्तार की क्या योजनाएं हैं?

जवाब: कंपनी नए जहाजों का निर्माण करा रही है, जिनकी डिलीवरी FY 2026-27 की पहली तिमाही में मिलेगी. साथ ही, कंपनी की सब्सिडियरी ने गिफ्ट सिटी में भी अपना कामकाज शुरू कर दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6