&format=webp&quality=medium)
Shree Cement ने FY26 में हर शेयर पर 150 रुपए का डिविडेंड दिया है. (फाइल फोटो)
Dividend Stocks: देश की तीसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी Shree Cement ने चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट (Q4 Results) का ऐलान किया है. शेयर होल्डर्स के लिए हर शेयर पर 70 रुपए के डिविडेंड (Dividend) की घोषणा की गई है. कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 556 करोड़ रुपए से घटकर 532 करोड़ रुपए रहा. कंपनी की कुल कैपेसिटी अब 69 MTPA को पार कर गई है. बुधवार को यह शेयर 0.3% की मजबूती के साथ 24954 रुपए (Shree Cement Share Price) पर बंद हुआ.
Shree Cement के बोर्ड ने 10 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 700% यानी हर शेयर पर 70 रुपए के बड़े डिविडेंड का ऐलान किया है. FY26 में इससे पहले कंपनी ने 80 रुपए के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया था. फिलहाल रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट को लेकर जानकारी नहीं है.

BSE की वेबसाइट पर उपबल्ध सूचना के मुताबिक, चौथी तिमाही में श्री सीमेंट का रेवेन्यू 7.7% ग्रोथ के साथ 5643 करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 1381 करोड़ रुपए से घटकर 1250 करोड़ रुपए पर आ गया. नेट प्रॉफिट 556 करोड़ रुपए से घटकर 532 करोड़ रुपए रहा. कैश प्रॉफिट 1272 करोड़ रुपए से घटकर 1195 करोड़ रुपए रहा.

प्रेस नोट में कंपनी ने कहा कि टोटल ट्रेड वॉल्यूम में प्रीमियम प्रोडक्ट का शेयर 22% रहा जो एक साल पहले 16% था. कंपनी ने कहा कि RMC यानी रेडी मिक्स कंक्रीट का एक्सपैंशन तेजी से हो रहा है. FY26 के आधार पर RMC के कुल 26 ऑपरेशनल प्लांट हैं. मार्च के महीने में 10 नए प्लांट का उद्घाटन किया गया और कमिशनिंग होने पर यह संख्या 36 पर पहुंच जाएगी.
ये भी पढ़ें: देश की सबसे बड़ी वायर एंड केबल कंपनी ने किया ₹47 के डिविडेंड का ऐलान, Q4 में रिकॉर्ड मुनाफा
श्री सीमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर Neeraj Akhoury ने कहा कि मार्केट एक्सपैंशन का फायदा मिला और Q4 का वॉल्यूम ग्रोथ 11% रहा. तिमाही आधार पर EBITA, PAT में जो सुधार आया है वह ऑपरेशनल एफिशिएंसी को बताता है.
प्रेस नोट में Shree Cement ने कहा कि मैक्रो इकोनॉमिक एनवायरनमेंट रेसिलिएंट है.डोमेस्टिक डिमांड स्थिर नजर आ रहा है और सरकार का इन्फ्रास्ट्रक्चर आधारित ग्रोथ पर फोकस है. रोड, हाइवे, अर्बन इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स सीमेंट डिमांड को ड्राइव करेंगे. मीडियम टर्म के लिए डिमांड ग्रोथ हेल्दी नजर आ रहा है. हालांकि, जियो पॉलिटिकल इवेंट्स और मॉनसून को लेकर खतरा बना हुआ है.
Shree Cement का शेयर 24954 रुपए पर है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 32508 रुपए और लो 22575 रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 90 हजार करोड़ रुपए है. इस साल अब तक शेयर ने -7% का निगेटिव रिटर्न दिया है.