&format=webp&quality=medium)
Zydus Lifesciences ने शेयर बायबैक के लिए अपना प्राइस बढ़ा दिया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI/ChatGPT)
Share Buyback Update: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी Zydus Lifesciences ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए बड़ा फैसला लिया है. कंपनी ने अपने शेयर बायबैक प्राइस को बढ़ाने का ऐलान किया है. अब कंपनी निवेशकों से पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत पर शेयर खरीदेगी. कंपनी ने बुधवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग जारी कर इसके बारे में जानकारी दी. इसके साथ ही इसे अमेरिका से भी बड़ा रेगुलेटरी अपडेट मिला है, जिससे शेयर पर नजर बनी हुई है.
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसकी Buyback Committee ने 27 मई 2026 की बैठक में बायबैक प्राइस को ₹1150 प्रति शेयर से बढ़ाकर ₹1260 प्रति शेयर करने को मंजूरी दी है. यह भाव 27 मई के BSE क्लोजिंग प्राइस ₹1085 के मुकाबले करीब 16% प्रीमियम पर है.
हालांकि कंपनी ने बायबैक में खरीदे जाने वाले शेयरों की संख्या घटा दी है. पहले कंपनी 95.65 लाख शेयर खरीदने वाली थी, जिसे अब घटाकर 87.30 लाख शेयर कर दिया गया है. यह कंपनी की कुल पेड-अप इक्विटी कैपिटल का करीब 0.87% हिस्सा है.
शेयरों की संख्या घटने के बावजूद बायबैक का कुल आकार वही रखा गया है. कंपनी अब भी टेंडर ऑफर रूट के जरिए ₹1100 करोड़ का बायबैक करेगी. इस बायबैक में कंपनी के प्रमोटर्स भी हिस्सा लेंगे.
LIVE TV:
कंपनी ने इस बायबैक के लिए 29 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है. यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वे बायबैक में हिस्सा लेने के पात्र होंगे.
Zydus Lifesciences के लिए दूसरी बड़ी खबर अमेरिका से आई है. US FDA ने कंपनी की दवा Saroglitazar के लिए दाखिल New Drug Application (NDA) को Priority Review के लिए स्वीकार कर लिया है.
US FDA ने Prescription Drug User Fee Act (PDUFA) के तहत इस आवेदन पर फैसला लेने के लिए 27 नवंबर 2026 की तारीख तय की है. Priority Review मिलने का मतलब है कि रेगुलेटर इस दवा की समीक्षा तेजी से करेगा, जो कंपनी के लिए पॉजिटिव माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: शुक्रवार को बाजार में लौटेगी रौनक या लगेगा नया झटका? एक्सपर्ट ने कहा- डिफेंस और IT शेयरों पर रखें नजर
बायबैक प्राइस बढ़ाना आमतौर पर निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत माना जाता है क्योंकि इससे कंपनी का अपने बिजनेस और वैल्यूएशन पर भरोसा दिखता है. वहीं दूसरी तरफ US FDA का अपडेट कंपनी के ग्लोबल फार्मा बिजनेस के लिए अहम ट्रिगर बन सकता है. अब निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि रिकॉर्ड डेट तक शेयर में कैसी हलचल रहती है और FDA के अगले अपडेट पर बाजार कैसी प्रतिक्रिया देता है.
Zydus Life का शेयर पिछले 1 हफ्ते में करीब 4.3% चढ़ा है, जबकि 2 हफ्तों में इसमें 15.7% की तेजी देखने को मिली. 1 महीने में स्टॉक करीब 16.5% और 3 महीनों में लगभग 17.7% उछला है. साल 2026 में अब तक शेयर करीब 18.8% मजबूत हुआ है, जबकि पिछले 6 महीनों में इसमें करीब 15.9% की तेजी आई है. 1 साल में शेयर ने लगभग 18.3% का रिटर्न दिया है.
पिछले 3 साल में शेयर करीब 114% उछला है, जबकि 5 साल में इसमें करीब 73% की तेजी दर्ज हुई. वहीं 10 साल के लंबे समय में यह शेयर करीब 232% तक चढ़ चुका है.