Share Buyback: 96 लाख शेयर वापस खरीदेगी कंपनी, डिविडेंड का भी किया ऐलान; चेक करें नाम और रिकॉर्ड डेट

Share Buyback: कंपनी ने मुनाफा, आय और ऑपरेशनल प्रदर्शन तीनों मोर्चों पर बाजार की उम्मीदों को पीछे छोड़ दिया. साथ ही बोर्ड ने Buyback और डिविडेंड को मंजूरी देकर निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया.
Share Buyback: 96 लाख शेयर वापस खरीदेगी कंपनी, डिविडेंड का भी किया ऐलान; चेक करें नाम और रिकॉर्ड डेट

Zydus Lifesciences ने Q4 नतीजों के साथ शेयर बायबैक और डिविडेंड का ऐलान किया. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Share Buyback: फार्मा कंपनी Zydus Lifesciences के शेयरों में मंगलवार को 5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. इसकी बड़ी वजह कंपनी के मजबूत मार्च तिमाही नतीजे और 1100 करोड़ रुपये के बड़े Buyback का ऐलान रहा. कंपनी ने मुनाफा, आय और ऑपरेशनल प्रदर्शन तीनों मोर्चों पर बाजार की उम्मीदों को पीछे छोड़ दिया. साथ ही बोर्ड ने Buyback और डिविडेंड को मंजूरी देकर निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया.

आज शेयर 2.8% की तेजी के साथ 1,018 रुपये के भाव पर बंद हुआ है. इंट्राडे में इसने 1,048 का भाव टच किया था, जो 1,059 के इसके 52-वीक हाई से बस थोड़ी ही दूर है. ये लेवल इसने 19 सितंबर, 2025 को छुआ था. 2 मार्च, 2026 को शेयर ने 853 रुपये का 52-वीक लो बनाया था.

कंपनी के नतीजे क्यों माने जा रहे हैं दमदार?

Zydus Lifesciences का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 1273 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि बाजार को करीब 925-1000 करोड़ रुपये के आसपास मुनाफे की उम्मीद थी. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1171 करोड़ रुपये था.

कंपनी की आय भी सालाना आधार पर बढ़कर 7587 करोड़ रुपये रही, जो अनुमान से काफी बेहतर रही. इसका मतलब है कि कंपनी की दवाओं की मांग और बिजनेस ग्रोथ मजबूत बनी हुई है.

EBITDA और मार्जिन में क्या हुआ?

पहली नजर में EBITDA और मार्जिन को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन दिख सकता है. कंपनी का रिपोर्टेड EBITDA 2554 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 33.7% पहुंचा, जो बाजार अनुमान से काफी ज्यादा था.

लेकिन इसमें फोरेक्स गेन यानी विदेशी मुद्रा से जुड़ा फायदा भी शामिल था. अगर इस एकमुश्त लाभ को हटा दें, तो एडजस्टेड EBITDA करीब 1909 करोड़ रुपये और मार्जिन 25.2% रहा.

हालांकि एडजस्टेड मार्जिन पिछले साल के 33.2% से नीचे आया, फिर भी यह बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहा. यानी ऑपरेशनल स्तर पर कंपनी ने उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन किया.

Zydus Lifesciences Q4 Results

LIVE TV:

बायबैक में क्या खास?

कंपनी ने 1150 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बायबैक को मंजूरी दी है. यह मौजूदा बाजार भाव के मुकाबले करीब 11.7% प्रीमियम पर है. कुल 96 लाख तक शेयर बायबैक किए जाएंगे और इस पर कंपनी करीब 1100 करोड़ रुपये खर्च करेगी. यह बायबैक टेंडर रूट के जरिए होगा.

सबसे अहम बात यह है कि कंपनी के प्रमोटर्स और प्रमोटर ग्रुप भी Buyback में हिस्सा लेंगे. आमतौर पर इसे कंपनी मैनेजमेंट के भरोसे के संकेत के तौर पर देखा जाता है.

कब होगी रिकॉर्ड डेट?

शेयर बायबैक के लिए कंपनी ने 29 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास शेयर होंगे, वे Buyback के लिए पात्र माने जाएंगे.

एकमुश्त खर्च और एक्सेप्शनल गेन का क्या असर रहा?

कंपनी को अपनी subsidiary Zydus VTEC से जुड़े investment impairment reversal के कारण करीब 1068 करोड़ रुपये का exceptional gain मिला. वहीं Mirabegron litigation settlement के चलते 397.5 करोड़ रुपये का एकमुश्त खर्च भी आया. यानी नतीजों में कुछ non-recurring items भी शामिल रहे.

निवेशकों के लिए क्या मतलब?

Buyback और मजबूत नतीजों का कॉम्बिनेशन आमतौर पर बाजार को पसंद आता है. इससे संकेत मिलता है कि कंपनी के पास मजबूत cash flow है और मैनेजमेंट को भविष्य के बिजनेस पर भरोसा है.

फार्मा सेक्टर में लगातार मजबूत एक्जीक्यूशन और बेहतर अर्निंग्स विजिबिलिटी की वजह से निवेशकों की नजर अब आगे की ग्रोथ गाइडेंस पर भी रहेगी. हालांकि निवेशकों को यह भी समझना चाहिए कि Buyback में सभी शेयर एक्सेप्ट नहीं होते. टेंडर रूट में एक्सेप्टेंस रेशियो अहम रहता है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Share Buyback क्या होता है?

जब कोई कंपनी अपने ही शेयर निवेशकों से वापस खरीदती है, उसे Buyback कहा जाता है.

Q2 Buyback का शेयर कीमत पर क्या असर पड़ता है?

आमतौर पर Buyback को पॉजिटिव माना जाता है क्योंकि इससे कंपनी का भरोसा और मजबूत cash position दिखती है.

Q3 रिकॉर्ड डेट क्यों अहम होती है?

रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के पास शेयर होते हैं, वही Buyback या Dividend जैसी corporate action के लिए पात्र होते हैं.

Q4 EBITDA Margin निवेशकों के लिए क्यों जरूरी है?

यह बताता है कि कंपनी अपने बिजनेस से कितनी ऑपरेशनल कमाई कर रही है और लागत को कितनी अच्छी तरह संभाल रही है.

Q5 One-time gain या exceptional item क्या होता है?

यह ऐसे लाभ या खर्च होते हैं जो नियमित बिजनेस का हिस्सा नहीं होते और एक बार के लिए आते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6