&format=webp&quality=medium)
Shadowfax Q3 Results.
Shadowfax Q3 Results: हालिया लिस्टेड कंपनी शैडोफैक्स टेक्नोलॉजी ने लिस्टिंग के बाद पहला रिजल्ट जारी किया है. दिसंबर तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन दमदार रहा जिसके बाद शेयर में 5% से अधिक तेजी है और यह 125 रुपए का नया लाइफ हाई बनाया.बता दें कि लिस्टिंग के बाद पहली बार शेयर अपने इश्यू प्राइस के पार पहुंचा है. कंपनी के रेवेन्यू में 65.5% और नेट प्रॉफिट में 440% का बड़ा उछाल दर्ज किया गया है. नंबर ऑफ ऑर्डर में भी 61% की तेजी आई है.
प्रेस नोट में कंपनी ने बताया कि Q3 का नेट प्रॉफिट किसी एक तिमाही का अब तक का सर्वोच्च स्तर है. लगातार 11वीं तिमाही में कंपनी का EBITDA पॉजिटिव रहा है. बता दें कि Shadowfax एक थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक कंपनी है जिसकी स्थापना साल 2015 में हुई थी. जनवरी महीने में इस कंपनी का आईपीओ आया था. लिस्टिंग के बाद पहली बार शेयर ने इश्यू प्राइस को पार किया है.
बता दें कि Shadowfax Technologies का जनवरी महीने मे 124 रुपए पर आईपीओ आया था. 113 पर डिस्काउंट के साथ लिस्टिंग हुई थी. कमजोर लिस्टिंग के बाद शेयर पर दबाव दिखा और 30 जनवरी को इसने 98.60 रुपए का लाइफ लो बनाया. फरवरी महीने में जबरदस्त रिकवरी हुई और यह निचले स्तर से 25-26% मजबूत होकर 12 फरवरी को इसने 125 रुपए का नया लाइफ हाई बनाया.

Shadowfax टेक्नोलॉजी का मार्केट कैप 7200 करोड़ रुपए के करीब है. प्रमोटर के पास 16.71% और पब्लिक के पास 83.29% हिस्सेदारी है. पब्लिक शेयर होल्डिंग में करीब 26% के करीब इंस्टीट्यूशन के पास है. 11 फॉरन कंपनियों के पास 37.85% हिस्सेदारी है.