शुक्रवार को ICICI Bank का शेयर रहेगा फोकस में, SEBI ने भेजा है वॉर्निंग लेटर; Motilal Oswal ने शेयर पर दिया 40% ऊपर का टारगेट

ICICI Bank Share Price: यह कार्रवाई बैंक की कस्टोडियन सेवाओं से जुड़े एक मामले में की गई, जिसमें एक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) को तय रिटेंशन अवधि पूरी होने से पहले ही फंड वापस भेजने (Repatriation) की अनुमति दे दी गई थी.
शुक्रवार को ICICI Bank का शेयर रहेगा फोकस में, SEBI ने भेजा है वॉर्निंग लेटर; Motilal Oswal ने शेयर पर दिया 40% ऊपर का टारगेट

ICICI Bank को SEBI ने भेजा वॉर्निंग लेटर.

ICICI Bank Share Price: निजी क्षेत्र की दिग्गज बैंक ICICI Bank Limited के लिए गुरुवार की शाम बड़ी खबर आई है. बैंक को बाजार नियामक SEBI की ओर से 1 जून 2026 को एक वॉर्निंग लेटर जारी किया गया है. यह कार्रवाई बैंक की कस्टोडियन सेवाओं से जुड़े एक मामले में की गई, जिसमें एक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) को तय रिटेंशन अवधि पूरी होने से पहले ही फंड वापस भेजने (Repatriation) की अनुमति दे दी गई थी.

बैंक ने क्या बताया?

बैंक के मुताबिक यह मामला Voluntary Retention Route (VRR) के तहत निवेश करने वाले एक FPI से जुड़ा है. SEBI ने पाया कि FPI को कमिटेड रिटेंशन पीरियड, यानी लॉक-इन अवधि पूरी होने से पहले फंड निकालने की अनुमति दी गई, जो RBI की 7 जनवरी 2025 की मास्टर डायरेक्शन और SEBI (Foreign Portfolio Investors) Regulations, 2019 के प्रावधानों का उल्लंघन है.

ICICI Bank ने इस घटनाक्रम की जानकारी 4 जून 2026 को स्टॉक एक्सचेंजों को दी. यह खुलासा SEBI (Listing Obligations and Disclosure Requirements) Regulations, 2015 के Regulation 30 के तहत किया गया. बैंक ने बताया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर जानकारी साझा नहीं की जा सकी, क्योंकि आंतरिक स्तर पर अनजाने में देरी हो गई थी.

हालांकि बैंक ने स्पष्ट किया है कि इस नियामकीय कार्रवाई का उसके वित्तीय प्रदर्शन, कारोबार, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ेगा. फिलहाल SEBI ने बैंक को केवल चेतावनी पत्र जारी किया है और किसी वित्तीय दंड या अन्य सख्त कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई है.

ICICI Bank SEBI Warning

ICICI Bank Share Price

ICICI Bank का शेयर गुरुवार के ट्रेड में 0.8% की तेजी के साथ 1,252 रुपये पर बंद हुआ. शेयर पिछले 5 दिनों में 1.65% गिरा है. 1 महीने में 0.93% गिरा है. 6 महीने में 10.05%गिरा है. 1 साल में 12.95% की गिरावट आई है वहीं, 5 सालों में 92.50% की तेजी आई है.

ICICI Bank के शेयर पर Motilal Oswal बुलिश

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में ICICI बैंक पर बुलिश कॉल दी है. इसपर 1,750 रुपये का टारगेट प्राइस दिया गया है, जोकि 41% का अपसाइड दिखा रहा है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी सेक्टर में लीडरशिप बनाए रखने की मजबूत पोजीशन में है. ग्रोथ आउटलुक हेल्दी है और असेट क्वॉलिटी भी मजबूत है.

ब्रोकरेज का मानना है कि ICICI Bank आने वाले वर्षों में अपनी मजबूत ग्रोथ की रफ्तार बनाए रखने के साथ-साथ बेहतर मुनाफे की क्षमता भी कायम रख सकता है. अनुमान है कि बैंक FY26 से FY28 के दौरान अपने लोन बुक में करीब 16% की सालाना चक्रवृद्धि वृद्धि (CAGR) दर्ज करेगा.

यह ग्रोथ मुख्य रूप से बिजनेस बैंकिंग और पर्सनल लोन (PL) सेगमेंट से आने की उम्मीद है, जहां कर्ज की मांग मजबूत बनी हुई है. वहीं, कॉरपोरेट लोन पोर्टफोलियो में भी अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है. कंपनियों की ओर से बढ़ती वर्किंग कैपिटल जरूरतों के कारण कॉरपोरेट क्रेडिट डिमांड मजबूत रहने की संभावना है, जिसका फायदा ICICI Bank को मिल सकता है.

खैर, सेबी के वॉर्निंग लेटर को लेकर आगे आने वाले अपडेट्स पर नजर रहेगी. कल शेयर में इसे लेकर हलचल दिख सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6