सालभर में दिया 31% रिटर्न, अब Q2 में 10% बढ़ा मुनाफा, बाजार खुलते ही फोकस में होगा SBI कार्ड्स का स्टॉक

SBI Cards and Payment Q2 Results: SBI कार्ड्स एंड पेमेंट्स ने बाजार बंद होने के बाद वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी के नेट प्रॉफिट में दमदार बढ़ोतरी हुई है.
सालभर में दिया 31% रिटर्न, अब Q2 में 10% बढ़ा मुनाफा, बाजार खुलते ही फोकस में होगा SBI कार्ड्स का स्टॉक

SBI Cards and Payment Q2 Results: BSE 200 में शामिल देश की सबसे बड़ी प्योर-प्ले क्रेडिट कार्ड कंपनी SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज ने बाजार बंद होने के बाद वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है. कंपनी ने इनकम और नेट प्रॉफिट दोनों के मोर्चे पर दमदार प्रदर्शन किया है. इसके साथ ही कंपनी के ग्रॉस एनपीए में भी सुधार आया है. हालांकि, नेट एनपीए में हल्की बढ़ोतरी हुई है. शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में एसबीआई क्रेडिट कार्ड का शेयर हल्की तेजी के साथ सपाट बंद हुआ है. पिछले 5 कारोबारी सत्र में शेयर ने 0.63% रिटर्न दिया है.

13% बढ़ी कंपनी की कुल इनकम

SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी कंपनी की कुल इनकम 13 फीसदी बढ़कर 5136 करोड़ रुपए हो गई है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 4556 करोड़ रुपए थी.

Add Zee Business as a Preferred Source

रेवेन्यू में 12% का उछाल

  • 30 सितंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 12 फीसदी बढ़कर 4961 करोड़ रुपए रहा था. पिछले साल इस तिमाही में यह 4421 करोड़ रुपए था.

9% बढ़ी इंटरेस्ट इनकम

  • दूसरी तिमाही में कंपनी की इंटरेस्ट इनकम 9 फीसदी बढ़कर 2490 करोड़ रुए और फीस और दूसरे रेवेन्यू 16 फीसदी बढ़कर 2471 करोड़ रुपए रहा है.

10% बढ़ा नेट प्रॉफिट

  • SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विस का नेट प्रॉफिट 10% बढ़कर 445 करोड़ रुपए के पार हो गया है, जो वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में 404 करोड़ रुपए था.

एक नजर में Q2 रिजल्ट्स

प्रमुख वित्तीय आंकड़े (₹ करोड़ में)Q2 FY26Q2 FY25

सालाना बदलाव (%)

कुल आय5,1364,556+13%
परिचालन से राजस्व4,9614,421+12%
शुद्ध मुनाफा (PAT)445404+10%
वित्त लागत760788-4%
परिचालन लागत2,4842,011+24%
इम्पेयरमेंट लॉस (प्रोविजन)1,2931,212+7%

फंसे कर्ज का प्रोविजन बढ़ा

SBI कार्ड्स की फाइनेंस कॉस्ट 4 फीसदी घटी और ऑपरेटिंग कॉस्ट में 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. फंसे कर्ज के लिए प्रोविजन 7% बढ़कर 1293 करोड़ रुपए रहा है.

एक्टिव कार्ड्स की संख्या में उछाल

  • SBI कार्ड्स एंड पेमेंट में कुल एक्टिव कार्ड्स की संख्या 10 फीसदी बढ़कर 21.5 करोड़ हो गई है. साथ ही दूसरी तिमाही में 9.36 लाख नए खाते जोड़े गए, जो पिछले साल की समान तिमाही से 4% अधिक है.

ग्रॉस एनपीए में गिरावट, नेट एनपीए उछला

  • SBI कार्ड्स एंड पेमेंट्स का ग्रॉस एनपीए घटकर 2.85 फीसदी हो गई है. नेट एनपीए थोड़ा बढ़कर 1.29 फीसदी हो गया है, जो पिछले वित्त वर्ष 1.19 फीसदी था.

CAR मजबूत

  • कंपनी का कैपिटल एडवोकेसी रेशियो CAR मजबूत बना हुआ है. वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के 22.1 फीसदी के मुकाबले इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह 22.5 फीसदी रहा है.

अहम बिजनेस अपडेट्स

प्रमुख बिजनेस मेट्रिक्सQ2 FY26

सालाना बदलाव (%)

कार्ड्स-इन-फोर्स2.15 करोड़+10%
नए खाते9.36 लाख+4%
कुल खर्च₹1,07,063 करोड़+31%
बकाया राशि₹59,845 करोड़+8%
GNPA (%)2.85%-43 bps
CAR (%)22.50%+42 bps

शेयर ने सालभर में दिया 31% रिटर्न

SBI कार्ड्स एंड पेमेंट्स का शेयर शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में BSE पर 0.21% या 1.95 अंकों की तेजी के साथ 930.40 रुपए पर बंद हुआ. NSE पर 0.63% या 5.90 अंक चढ़कर 936.45 रुपए पर बंद हुआ. कंपनी का 52 वीक हाई 1,027.25 रुपए और 52 वीक लो 659.80 रुपए है. इस साल की शुरुआत से अब तक SBI कार्ड्स के शेयर ने 38.16% तक रिटर्न दिया है. पिछले 6 महीने में शेयर ने 1.07% और सालभर में 31.49% का दमदार रिटर्न दिया है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: SBI कार्ड का Q2 FY26 में शुद्ध मुनाफा कितना रहा?

जवाब: SBI कार्ड का Q2 FY26 में शुद्ध मुनाफा (PAT) ₹445 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही से 10% अधिक है.

सवाल: कंपनी की कुल आय में कितनी वृद्धि हुई?

जवाब: कंपनी की कुल आय सालाना 13% बढ़कर ₹5,136 करोड़ हो गई.

सवाल: SBI कार्ड के कुल कितने कार्ड्स चलन में हैं?

जवाब: 30 सितंबर, 2025 तक SBI कार्ड के 2.15 करोड़ कार्ड्स चलन में थे.

सवाल: इस तिमाही में कार्डधारकों ने कितना खर्च किया?

जवाब: Q2 FY26 में कार्डधारकों ने कुल ₹1,07,063 करोड़ खर्च किए, जो पिछले साल से 31% ज्यादा है.

सवाल: कंपनी की एसेट क्वालिटी कैसी है?

जवाब: कंपनी का GNPA घटकर 2.85% हो गया है, जबकि NNPA थोड़ा बढ़कर 1.29% हुआ है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6