ऑटो कंपनी का अभी तक का सबसे मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ, 25% डिविडेंड का भी किया ऐलान, जानिए रिकॉर्ड डेट

ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी संवर्धना मदरसन लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है. चौथी तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में दमदार मजबूती आई है. वहीं,
ऑटो कंपनी का अभी तक का सबसे मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ, 25% डिविडेंड का भी किया ऐलान, जानिए रिकॉर्ड डेट

संवर्धना मदरसंस ने दर्ज की सबसे मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ (Image: Canva)

ऑटो कंपोनेंट कंपनी संवर्धना मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के अपने नतीजे जारी किए हैं. कंपनी ने अपने इतिहास का सबसे अधिक तिमाही और सालाना रेवेन्यू दर्ज किया है. दमदार ऑर्डर बुक, मजबूत मार्जिन और कर्ज में रिकॉर्ड कमी के साथ कंपनी के मुनाफे में भारी उछाल आया है. कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए 25 फीसदी डिविडेंड का ऐलान किया है. बुधवार को कारोबारी सत्र के अंत में कंपनी का शेयर लाल निशान पर बंद हुआ है. पिछले 5 दिन में शेयर 2.90% तक चढ़ चुका है.

रेवेन्यू में 17% का दमदार उछाल

संवर्धना मदरसन के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 1 रुपए के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 25 पैसे प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 14 जुलाई 2026 तय की है. कंपनी ने सभी कोर बिजनेस में मजबूत प्रदर्शन किया है. साथ ही उभरते व्यवसायों में तेज मांग के कारण रेवेन्यू में 17 फीसदी का दमदार उछाल आया है.

66% उछला कंपनी का मुनाफा

  • बिजनेस के सफलतापूर्वक स्केल अप होने के कारण मुनाफे में 66 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, पूरे वित्त वर्ष में 17 फीसदी की वृद्धि हुई है.
  • कॉपर (तांबे) की कीमतों में सालाना आधार पर 38 फीसदी की बढ़ोतरी और पॉलिमर के दामों में उछाल के बावजूद कंपनी का मार्जिन फिलहाल स्थिर रहा है. मार्जिन में रिकवरी का कारण ऑपरेशनल एफिशिएंसी और कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन है.
  • कंपनी के मैनेजमेंट के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 में ग्लोबल लाइट व्हीकल्स का प्रोडक्शन 9.22 करोड़ यूनिट्स रहा है. उभरते हुए बाजार ने ग्रोथ का नेतृत्व किया है.
  • कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में 5,911 करोड़ रुपए का ऑल-टाइम हाई कैपेक्स किया है. वित्त वर्ष 2027 के लिए मैनेजमेंट ने 6 हजार करोड़ रुपए (+/-10%) के कैपेक्स का अनुमान दिया है.

चौथी तिमाही के नतीजे (Q4 FY26 vs Q4 FY25)

पैमानाQ4 FY26 (करोड़ रुपये में)Q4 FY25 (करोड़ रुपये में)बदलाव (YoY %)
कुल आय34,366.7729,433.22-
रेवेन्यू34,30929,31717% वृद्धि
EBITDA3,8052,67542% वृद्धि
EBITDA मार्जिन11.1%9.1%-
PAT1,6741,00666% वृद्धि

96 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर ऑर्डर बुक

31 मार्च 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष में कंपनी की ऑर्डर बुक 96 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. इस ऑर्डर बुक का 75 फीसदी हिस्सा ऑटोमोटिव का है. कंपनी अपने इतिहास के सबसे कम कर्ज स्तर पर है.

वायरिंग हार्नेस सेगमेंट का बढ़ा रेवेन्यू

  • चौथी तिमाही में वायरिंग हार्नेस सेगमेंट का रेवेन्यू 19 फीसदी बढ़कर 10,236 करोड़ रुपए रहा है, जिसे खास तौर से भारत के अच्छे प्रदर्शन से बल मिला है.
  • विजन सिस्टम्स ने मार्केट में सुस्ती के बावजूद लचीलापन दिखाते हुए 11 फीसदी की ग्रोथ के साथ 5,533 करोड़ रुपए का रेवेन्यू हासिल किया है.
  • कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में सालाना आधार पर रेवेन्यू 7.5 गुना बढ़ा है और एयरोस्पेस बिजनेस में 40 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है.

पूरे वित्त वर्ष के नतीजे (FY26 vs FY25)

पैमानाFY26 (करोड़ रुपये में)FY25 (करोड़ रुपये में)बदलाव (YoY %)
कुल आय1,26,414.20114,220.28-
रेवेन्यू1,26,1041,13,66311% वृद्धि
EBITDA12,03310,87711% वृद्धि
EBITDA मार्जिन9.5%9.6%-
PAT4,2583,62417% वृद्धि

Zee Business Live TV यहां पर पढ़ें

सालभर में दिया 34.99% रिटर्न

बुधवार को कारोबारी सत्र के अंत में संवर्धना मदरसन का शेयर BSE पर 0.65% या 0.85 अंकों की तेजी के साथ 132.30 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर कंपनी का शेयर 0.12% या 0.16 अंकों की गिरावट के साथ 131.33 रुपए पर बंद हुआ है. इस साल की शुरुआत से अभी तक शेयर ने 7.19% तक की वृद्धि दर्ज की है. पिछले 6 महीने में शेयर ने 17.26% और सालभर में 34.99% का रिटर्न दिया है. कंपनी का 52 वीक हाई 136.15 रुपए और 52 वीक लो 89.70 रुपए हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source