&format=webp&quality=medium)
Samsung ने कर्मचारियों के साथ किया प्रॉफिट-शेयरिंग एग्रीमेंट. (Image Credit: Samsung.com)
Samsung Bonus News: AI और सेमीकंडक्टर बूम का फायदा अब सिर्फ टेक कंपनियों को ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों को भी मिलेगा. इसका पहला उदाहरण Samsung Electronics की ओर से देखने को मिलने वाला है. दरअसल, कंपनी ने अपने कर्मचारियों के साथ बड़ा प्रॉफिट-शेयरिंग एग्रीमेंट किया है, जिसके तहत सेमीकंडक्टर और मेमोरी चिप डिवीजन के कर्मचारियों को करोड़ों रुपये तक का बोनस मिल सकता है. इस डील को लेकर कंपनी के कर्मचारी बड़े हड़ताल पर जाने वाले थे, जो फिलहाल टल गई है.
Samsung Electronics ने कर्मचारियों के साथ ऐसा समझौता किया है, जिसमें सेमीकंडक्टर बिजनेस के ऑपरेटिंग प्रॉफिट का 10.5% हिस्सा बोनस पूल में जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक करीब 78,000 कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा. डील के तहत बोनस पूल का 40% हिस्सा सभी कर्मचारियों में बराबर बांटा जाएगा, जबकि बाकी 60% हिस्सा परफॉर्मेंस के आधार पर दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: नवरत्न PSU कंपनी के लिए बड़ी खबर, आज कैबिनेट बैठक से आ सकता है एक बड़ा फैसला; 3% उछला स्टॉक
AI और मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के बाद Samsung के चिप बिजनेस में सुधार देखने को मिला है. इसी वजह से कर्मचारी लंबे समय से प्रॉफिट शेयरिंग की मांग कर रहे थे. 20 मई को मैनेजमेंट और यूनियन के बीच समझौता हुआ था, जिसे अब कंपनी के 74% लेबर यूनियन सदस्यों ने मंजूरी दे दी है.
LIVE TV:
रिपोर्ट्स के मुताबिक मेमोरी चिप डिवीजन के कर्मचारियों को औसतन करीब 3.8 करोड़ रुपये (40,000 डॉलर) तक का बोनस मिल सकता है. वहीं लॉस में चल रहीं कॉन्ट्रैक्ट चिप मेकिंग यूनिट्स में काम करने वाले कर्मचारियों को भी 1 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये तक का बोनस मिलने की संभावना है. अगर कंपनी इस साल 300 ट्रिलियन वॉन का ऑपरेटिंग प्रॉफिट हासिल करती है, तो बोनस और ज्यादा बढ़ सकता है.
इस डील से पहले करीब 48,000 कर्मचारी 18 दिन की बड़ी हड़ताल शुरू करने वाले थे. हालांकि समझौते के बाद फिलहाल स्ट्राइक टल गई है. लेकिन Samsung के Device eXperience (DX) division यानी smartphone, TV और होम अप्लाएंस बिजनेस से जुड़े कर्मचारियों ने इस डील का विरोध किया है. उनका आरोप है कि चिप डिवीजन कर्मचारियों को असंगत फायदा दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Coal India OFS: बाजार खुलते ही 6% टूटा PSU Stock, सरकार 10% डिस्काउंट पर बेच रही हिस्सा, निवेशक क्या करें?
South Korea के Korea Shareholder Action Headquarters ने भी इस समझौते पर सवाल उठाए हैं. संस्था ने चेतावनी दी है कि वह इस डील को अदालत में चुनौती दे सकती है, क्योंकि उनके मुताबिक इस तरह की प्रॉफिट शेयरिंग स्कीम के लिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी जरूरी होनी चाहिए.
Samsung से पहले SK Hynix ने भी पिछले साल कर्मचारियों के साथ इसी तरह का समझौता किया था. वहां कर्मचारियों को 10 साल तक ऑपरेटिंग प्रॉफिट का 10% हिस्सा देने का फैसला हुआ था.
(ANI से इनपुट के साथ)