&format=webp&quality=medium)
IHC के पास अब स्ट्रैटिजिक ओनरशिप होगी. (फाइल फोटो)
देश के सबसे बड़े मल्टी नेशनल एनबीएफसी Sammaan Capital को लेकर एक बड़ा अपडेट है. शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि यह अब IHC ग्रुप की कंपनी हो गई. अबूधाबी आधारित इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी के पास अब 41.5% ओनरशिप है और वह इसका नया प्रमोटर है. यह शेयर 149.5 रुपए पर है और बुधवार को इस शेयर पर फोकस कर सकते हैं.
BSE की वेबसाउट पर उपलब्ध सूचना में सम्मान कैपिटल ने बताया कि अबूधाबी की IHC अब कंपनी में 41.5% ओनरशिप होल्ड करता है. यह अब इसका प्रमोटर है और कंपनी पर स्ट्रैटिजिक कंट्रोल रखता है. फिलहाल सम्मान कैपिटल को 5652 करोड़ रुपए का इनिशियल पेमेंट मिला है. अगले 18 महीनों में 3198 करोड़ रुपए का पेमेंट किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: ₹34 वाले इस बैंक स्टॉक की हो सकती है री-रेटिंग, असेट क्वॉलिटी में सुधार करेगा कमाल; जानें टारगेट
बता दें कि IHC यानी इंटनेशनल होल्डिंग कंपनी दुनिया की टॉप इन्वेस्टमेंट कंपनी में एक है और यह अबूधाबी आधारित है. इसका मार्केट कैप 232 बिलियन डॉलर के करीब है. Avenir इन्वेस्टमेंट लिमिटेड इसकी अनुषंगी कंपनी है जिसकी मदद से सम्मान कैपिटल का एक्वीजिशन किया गया है. Avenir ही अब सम्मान कैपिटल का नया प्रमोटर है.
इस डील के तहत सम्मान कैपिटल की 41% से थोड़ी अधिक हिस्सेदारी प्रेफरेंशियल इश्यू और वारंट के जरिए Avenir को ट्रांसफर किया जाना है. प्रेफरेंशियल इश्यू पूरा होने के बाद ओपन ऑफर के जरिए IHC 22% के करीब एडिशनल हिस्सेदारी खरीद सकती है जिसके पूरा होने के बाद इसकी कुल हिस्सेदारी 63.3% तक पहुंच जाएगी. गाइडलाइन के मुताबिक, Avenir की तरफ से अगले 30 दिनों के भीतर ओपन ऑफर लाया जा सकता है जो 139 रुपए प्रति शेयर का भाव तय किया गया है.
अग्रेसिव ग्रोथ प्लान
| Particulars | FY 2026 | FY 2029 |
| Loan Products | 4 | 15+ |
| Branch Network | 200+ | 1,500+ |
| Potential Customers | 1.4 million | 50 million |
| Team Strength | 4,000+ | 10,000+ |
Sammaan Capital का लक्ष्य FY29 तक देश के टॉप-3 एनबीएफसी में शामिल होने का है. FY26 में कंपनी का कुल 4 लोन प्रोडक्ट है जिसे FY29 तक 15+ पहुंचाने का लक्ष्य है. ब्रांच नेटवर्क को 200 से 1500 के पार पहुंचाने का लक्ष्य है. कस्टमर बेस को 1.4 मिलियन से 50 मिलियन पर और टीम साइज को 4000 से 10000 के पार पहुंचाना है.
Sammaan Capital का शेयर 149.5 रुपए पर है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 193 रुपए और लो 98 रुपए है. बता दें कि जनवरी 2018 में यह शेयर 1440 रुपए पर था जो इसका ऑल टाइम हाई है. मार्च 2020 में कोविड के समय इसने 81 रुपए का लाइफ लो बनाया था. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 15% की तेजी आई है और इस साल अब तक शेयर ने 3.6% का रिटर्न दिया है. एक साल का रिटर्न 40% के करीब है.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 Sammaan Capital में नया प्रमोटर कौन बना?
अबूधाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी की सब्सिडियरी Avenir नया प्रमोटर है.
Q2 IHC को कितनी हिस्सेदारी और कंट्रोल मिला?
करीब 41.5% स्टेक के साथ कंपनी पर स्ट्रैटिजिक कंट्रोल मिला, जो आगे 63% तक बढ़ सकता है.
Q3 डील का कुल साइज कितना है?
टोटल डील साइज करीब 8850 करोड़ रुपए का है जिसमें फिलहाल 5652 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है.
Q4 ओपन ऑफर कब और किस कीमत पर आ सकता है?
IHC अगले 30 दिनों में ओपन ऑफर ला सकता है जिसके लिए ₹139 प्रति शेयर प्राइस तय किया गया है.
Q5 इस डील का कंपनी पर क्या असर होगा?
IHC की एंट्री से बैलेंस शीट मजबूत होगी और ग्रोथ, नेटवर्क एक्सपैंशन को बड़ा बूस्ट मिलेगा.