Railway PSU को मिला ₹95 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे ट्रैक रिफर्बिशमेंट का प्रोजेक्ट, स्टॉक पर रखें नजर

रेलवे पीएसयू स्टॉक पर निवेशक कल बाजार खुलने के बाद नजर रख सकते हैं. इस कंपनी को नया ऑर्डर मिला है. ऑर्डर की वैल्यु 95 करोड़ रुपए है.
Railway PSU को मिला ₹95 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे ट्रैक रिफर्बिशमेंट का प्रोजेक्ट, स्टॉक पर रखें नजर

रेलवे सेक्टर की सरकारी कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL Share Price) सोमवार के दिन एक नया ऑर्डर मिला है. कंपनी बाजार बंद होने के बाद ये ऑर्डर मिला है. कंपनी ने BSE यानी कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग के दौरान इसकी जानकारी दी है. कंपनी ने सोमवार, 16 मार्च को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे NMDC से 95.27 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट मिला है.

इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी छत्तीसगढ़ में रेलवे ट्रैक और उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के रिफर्बिशमेंट का काम करेगी. यह ऑर्डर कंपनी की ऑर्डर बुक को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है. मंगलवार को बाजार खुलने के बाद स्टॉक पर निवेशक नजर बनाकर रख सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

36 महीने में पूरा होगा प्रोजेक्ट

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक यह कॉन्ट्रैक्ट NMDC की साइट्स पर रेलवे ट्रैक से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए दिया गया है.

इस प्रोजेक्ट के तहत RVNL को:

  • NMDC के साइडिंग्स के परमानेंट रेलवे ट्रैक (Permanent Way) का रिफर्बिशमेंट करना होगा
  • मोबाइल इक्विपमेंट ट्रैक्स की मरम्मत और सुधार का काम करना होगा
  • छत्तीसगढ़ के किरंदुल (Kirandul) और बचेली (Bacheli) क्षेत्रों में मेंटेनेंस का काम करना होगा
  • कंपनी ने बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट को 36 महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा.

BSE को दी ये जानकारी

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह कॉन्ट्रैक्ट एक घरेलू इकाई यानी NMDC की ओर से दिया गया है.

RVNL ने यह भी स्पष्ट किया है कि:

  • ऑर्डर देने वाली कंपनी में प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप की कोई हिस्सेदारी नहीं है
  • यह सौदा रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन की श्रेणी में नहीं आता
  • इस तरह यह पूरी तरह से एक स्वतंत्र व्यावसायिक अनुबंध है.

पिछले महीने भी मिले थे बड़े ऑर्डर

  • यह नया कॉन्ट्रैक्ट RVNL को NMDC से मिलने वाले ऑर्डर्स की श्रृंखला का हिस्सा है.
  • पिछले महीने भी कंपनी को NMDC से करीब 1,978 करोड़ रुपए के कई बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिले थे.
  • इन ऑर्डर्स के साथ कंपनी की प्रोजेक्ट पाइपलाइन मजबूत हुई है और आने वाले समय में इससे कंपनी की आय पर सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है.

कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे?

अगर कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो हाल ही में जारी तीसरी तिमाही के नतीजों में RVNL ने मिश्रित प्रदर्शन दिखाया.

कंपनी के मुताबिक:

  • तीसरी तिमाही में राजस्व (Revenue) ₹4,684 करोड़ रहा
  • यह पिछले साल की तुलना में करीब 2.6% की बढ़ोतरी है
  • हालांकि कंपनी की मुनाफे से जुड़ी अहम मेट्रिक्स में गिरावट देखी गई.
  • EBITDA और मार्जिन में गिरावट
(₹ Cr.)Dec-25Sep-25FY24-25
Revenue4,503.974,934.5919,869.35
Net Profit264.23196.111,188.62
EPS1.270.945.70
Cash EPS1.310.985.85
OPM %10.328.4010.67
NPM %5.873.975.98

शेयरधारकों को मिलेगा अंतरिम डिविडेंड

कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों को अंतरिम लाभांश देने का भी ऐलान किया है. RVNL के बोर्ड ने 1 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. इससे निवेशकों को अतिरिक्त रिटर्न मिलेगा.

मजबूत ऑर्डर बुक से बढ़ सकती है ग्रोथ

रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में तेजी से बढ़ते निवेश के बीच RVNL को लगातार नए प्रोजेक्ट मिल रहे हैं. NMDC से मिला यह नया कॉन्ट्रैक्ट और पिछले महीने मिले बड़े ऑर्डर्स कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक को दर्शाते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में अगर इसी तरह कंपनी को नए प्रोजेक्ट मिलते रहे, तो RVNL की आय और प्रोजेक्ट पाइपलाइन दोनों मजबूत बनी रह सकती हैं.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. RVNL को नया ऑर्डर किस कंपनी से मिला है?

Rail Vikas Nigam Limited को ₹95.27 करोड़ का नया कॉन्ट्रैक्ट NMDC Limited से मिला है.

2. इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत RVNL क्या काम करेगी?

इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी छत्तीसगढ़ में NMDC के साइडिंग्स के परमानेंट रेलवे ट्रैक का रिफर्बिशमेंट, मोबाइल इक्विपमेंट ट्रैक्स की मरम्मत और किरंदुल व बचेली क्षेत्रों में मेंटेनेंस का काम करेगी.

3. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में कितना समय लगेगा?

कंपनी के मुताबिक इस कॉन्ट्रैक्ट को 36 महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा.

4. क्या यह ऑर्डर किसी रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन के तहत है?

नहीं. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ऑर्डर देने वाली इकाई में RVNL के प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप की कोई हिस्सेदारी नहीं है और यह रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन नहीं है.

5. RVNL के तिमाही नतीजों में क्या प्रमुख बातें रहीं?

तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹4,684 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 2.6% बढ़ा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6