बुधवार को इस रेलवे पीएसयू स्टॉक पर रखना नजर, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे से मिला ‌₹221 करोड़ का मेगा ऑर्डर

इस रेलवे पीएसयू कंपनी कोसाउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे से ₹221.33 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है. इस प्रोजेक्ट के तहत बिलासपुर डिवीजन में रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम अपग्रेड किया जाएगा. मजबूत ऑर्डर बुक और लगातार मिल रहे प्रोजेक्ट्स से कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.
बुधवार को इस रेलवे पीएसयू स्टॉक पर रखना नजर, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे से मिला ‌₹221 करोड़ का मेगा ऑर्डर

RVNL के स्टॉक पर रखें नजर (फोटो - AI/ChatGPT)

रेलवे पीएसयू कंपनी RVNL (रेल विकास निगम लिमिटेड) को बाजार बंद होने के बाद एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हाथ लगा है. कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) फाइलिंग के तहत जानकारी दी. कंपनी ने बताया कि साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे से 221 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. बाजार बंद होने के बाद ये खबर आई है. ऐसे में बुधवार को जब बाजार खुलेंगे तो इस शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है.

हालांकि मंगलवार को ये शेयर भारी गिरावट के साथ बंद हुआ. स्टॉक ने 4.10% की गिरावट के साथ 283.30 रुपए के भाव पर क्लोजिंग की है. हालांकि बीते 3 साल में इस शेयर ने 135% तक का तगड़ा रिटर्न दिया है.

RVNL: क्या है ऑर्डर?

RVNL को रेलवे सेक्टर में एक बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के प्रोजेक्ट के लिए L1 Bidder बनकर उभरी है. इस प्रोजेक्ट के तहत बिलासपुर डिवीजन में रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा.

RVNL

इस ऑर्डर की कुल वैल्यू ₹221.33 करोड़ है और इसे 730 दिनों में पूरा किया जाएगा. यह ऑर्डर RVNL के ऑर्डर बुक को और मजबूत करेगा. साथ ही रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में कंपनी की पकड़ को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है. बता दें कि मई महीना का ये पहला ऑर्डर है, जो कंपनी को मिला है.

RVNL Order

28 अप्रैल को मिला था ऑर्डर

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 28 अप्रैल को ही कंपनी को 39.21 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था. कंपनी को ये ऑर्डर NMDC लिमिटेड से मिला था. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की अवधि 15 महीने थी.

कब आएंगे मार्च तिमाही के नतीजे?

कंपनी ने अभी तक मार्च तिमाही के नतीजे जारी नहीं किए हैं. कंपनी 23 मई 2026 को मार्च तिमाही के नतीजे पेश करेगी. इसी दिन कंपनी डिविडेंड का भी ऐलान कर सकती है. हालांकि अभी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी ने दिसंबर 2025 तिमाही, सितंबर 2025 तिमाही और FY24-25 के नतीजों की जानकारी दी है.

results

कैसा है शेयरहोल्डिंग पैटर्न

कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 72.8 परसेंट है. इसके अलावा, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 15.9 फीसदी, विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 4.9 फीसदी और MF शेयरहोल्डिंग 0.2 फीसदी और अन्य हिस्सेदारी 6.2 फीसदी है.

स्टॉक का प्रदर्शन

DurationChange
1 हफ्ता-5.69
1 महीना2.98
1 साल-21.13
3 साल135.20
5 साल857.09
10 साल--

मजबूत ऑर्डर बुक से बढ़ सकती है ग्रोथ

रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में तेजी से बढ़ते निवेश के बीच RVNL को लगातार नए प्रोजेक्ट मिल रहे हैं. NMDC के बाद साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे से मिला यह नया कॉन्ट्रैक्ट और पिछले महीने मिले बड़े ऑर्डर्स कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक को दर्शाते हैं.

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में अगर इसी तरह कंपनी को नए प्रोजेक्ट मिलते रहे, तो RVNL की आय और प्रोजेक्ट पाइपलाइन दोनों मजबूत बनी रह सकती हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 RVNL किस सेक्टर में काम करती है?

RVNL रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रोजेक्ट डेवलपमेंट सेक्टर में काम करने वाली सरकारी कंपनी है.

Q2 रेलवे सेक्टर की कंपनियों के लिए ऑर्डर बुक क्यों महत्वपूर्ण होती है?

मजबूत ऑर्डर बुक भविष्य की आय, प्रोजेक्ट पाइपलाइन और बिजनेस ग्रोथ का संकेत देती है.

Q3 रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम अपग्रेड का क्या फायदा होता है?

इससे ट्रेनों की सुरक्षा, संचालन क्षमता और नेटवर्क की दक्षता बेहतर होती है.

Q4 PSU Stocks में निवेश करते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

ऑर्डर बुक, सरकारी प्रोजेक्ट्स, फाइनेंशियल प्रदर्शन, डिविडेंड और सेक्टर ग्रोथ जैसे फैक्टर्स अहम माने जाते हैं.

Q5 रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में ग्रोथ की क्या संभावनाएं हैं?

सरकार के बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और रेलवे नेटवर्क विस्तार की वजह से इस सेक्टर में लंबी अवधि की ग्रोथ संभावनाएं मजबूत मानी जाती हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6