&format=webp&quality=medium)
Q4 में रेलवे PSU ने सभी मोर्चे पर कमजोर प्रदर्शन किया. (फोटो सोर्स: RITES)
RITES Q4 Results 2026: सरकारी रेलवे कंपनी राइट्स लिमिटेड (RITES) ने अपने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है. मार्च तिमाही (Q4FY26) में रेलवे कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा. मुनाफा, मार्जिन और EBITDA में गिरावट आई, जबकि आय में बढ़त दर्ज की गई. कमजोर नतीजों के बावजूद रेलवे कंपनी के बोर्ड ने शेयरहोल्डर्स के लिए 27.50% डिविडेंड का ऐलान किया है.
नवरत्न पीएसयू (Navratna PSU) RITES के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है. बोर्ड ने 10 रुपए फेस वैल्यू पर 48,06,03,774 इक्विटी शेयरों पर 27.50% यानी 2.75 रुपए प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है.
कंपनी ने कहा कि यह डिविडेंड आगामी 52वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगा.
ये भी जरूर पढ़ें- पोर्टफोलियो चमकाने का मौका! चार्ट पर 'रॉकेट' बनने को तैयार ये 4 दिग्गज शेयर, जानिए TGT-SL
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
मुनाफा- RITES ने मंगलवार को FY26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट मुनाफा 2.3% घटकर ₹129.97 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹132.71 करोड़ था.
रेवेन्यू- हालांकि, कंपनी की ऑपरेशंस से होने वाली आय में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई. Q4FY26 में रेवेन्यू 27.6% बढ़कर ₹768.26 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹602.29 करोड़ था.
EBITDA- ऑपरेटिंग स्तर पर कंपनी का EBITDA 9.2% घटकर ₹168.3 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल समान तिमाही में यह ₹185.4 करोड़ था.
मार्जिन- वहीं EBITDA मार्जिन भी घटकर 21.91% रह गया, जो पिछले साल 30.78% था.
ये भी जरूर पढ़ें- रिजल्ट के बाद इस डिफेंस स्टॉक को खरीदने की मची होड़! करीब 10% उछला, एक्सपर्ट बोले- अभी और भागेगा शेयर
| पैरामीटर | Q4FY26 | Q4FY25 | बदलाव (%) |
| कुल आय | ₹768.3 करोड़ | ₹602.3 करोड़ | +27.6% |
| नेट प्रॉफिट | ₹130 करोड़ | ₹133 करोड़ | -2.3% |
| EBITDA | ₹168.3 करोड़ | ₹185.4 करोड़ | -9.2% |
| मार्जिन | 21.91% | 30.78% | -887 bps |
RITES की डाइवर्सिफाइड सर्विस पोर्टफोलियो ने कंपनी की ग्रोथ को मजबूती दी.
चौथी तिमाही के नतीजे जारी होने से पहले नवरत्न रेलवे पीएसयू RITES के शेयर में 2.5 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई है. लेकिन कमजोर नतीजे के बाद शेयर ने पूरी बढ़त गंवा दी और शेयर 1.01 फीसदी टूटकर 205 रुपए पर आ गया.स्टॉक के लिए 52 वीक हाई 316.15 रुपए और लो 175.10 रुपए है. शेयर ने अपने हाई से 35 फीसदी करेक्ट हो चुका है.
स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो एक हफ्ते में रेलवे स्टॉक 3.35% और 2 हफ्ते में 9.30% तक गिर चुका है. बीते एक महीने में स्टॉक में 7.75% और इस साल अब तक 15.82% तक गिरावट आई है. पिछले एक साल में शेयर का रिटर्न -30.61% और 2 साल में -42.79% रहा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)