100+ देशों में पहुंच, इस इंजीनियरिंग कंपनी ने किया 20% डिविडेंड का ऐलान, Q4 में 3X बढ़ा मुनाफा

Rishabh Instruments मुख्य रूप से एनर्जी एफिशिएंट सॉल्यूशन बनाती है और दर्जनों सेक्टर्स के हजारों कस्टमर को सर्व करती है. कंपनी 100+ देशों को सर्व कर चुकी है और मैक्सिमम रेवेन्यू एक्सपोर्ट से आता है. कंपनी ने अपने शेयर होल्डर्स को डिविडेंड का तोहफा दिया है. जानिए पूरी डीटेल.
100+ देशों में पहुंच, इस इंजीनियरिंग कंपनी ने किया 20% डिविडेंड का ऐलान, Q4 में 3X बढ़ा मुनाफा

सितंबर 2023 में 441 रुपए पर इसका आईपीओ आया था. (प्रतीकात्मक फोटो)

देश की लीडिंग इंजीनियरिंग कंपनी ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स ने चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट (Q4 Results) जारी किया और साथ में शेयर होल्डर्स को डिविडेंड (Dividend) का तोहफा दिया है. Q4 में कंसोलिडेडेट आधार पर कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ केवल 9% फीसदी रहा है, लेकिन ऑपरेटिंग मार्जिन डबल होने के कारण मुनाफा करीब सवा तीन गुना बढ़ा है. दमदार रिजल्ट के बावजूद शेयर -2.4% टूटकर 467 रुपए (Rishabh Instruments Share Price) पर बंद हुआ. इस कंपनी ने 100+ देशों को सर्व किया है और 68% रेवेन्यू यूरोप से आया है.

कितना दिया डिविडेंड?

Rishabh Instruments के बोर्ड ने FY26 के लिए 10 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 20% यानी हर शेयर के लिए 2 रुपए के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. 43वें AGM की बैठक में इस डिविडेंड प्रस्ताव पर आखिरी मुहर लगाने का काम किया जाएगा.

कब है रिकॉर्ड डेट?

फिलहाल कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड डेट, पेमेंट डेट को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं शेयर की गई है. AGM यानी एनुअल जनरल मीटिंग की तारीख को लेकर भी जानकारी नहीं है.

कितने रीटेल निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड?

मार्ट 2026 के आधार पर 30,706 रीटेल निवेशक 10.24% ओनरशिप रखते हैं. अगर रिकॉर्ड डेट तक ये शेयर रखते हैं तो इन निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा मिलेगा.

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

कंसोलिडेटेड आधार पर ऑपरेशनल रेवेन्यू 9.3% ग्रोथ के साथ 205 करोड़ रुपए रहा. ग्रॉस प्रॉफिट 4.0% ग्रोथ के साथ 85 करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 105.9% ग्रोथ के साथ 33 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 8.6% के मुकाबले करीब डबल होकर 16.2% रहा. नेट प्रॉफिट 229.5% ग्रोथ के साथ 20 करोड़ रुपए रहा. प्रॉफिट मार्जिन 3.2% के मुकाबले 9.8% रहा.

Rishabh Instruments Q4 Results

FY26 में कैसा रहा प्रदर्शन?

कंसोलिडेटेड आधार पर ऑपरेशनल रेवेन्यू 7.6% ग्रोथ के साथ 775 करोड़ रुपए रहा. ग्रॉस प्रॉफिट 14.8% ग्रोथ के साथ 481 करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 161.1% ग्रोथ के साथ 126 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 6.7% के मुकाबले डबल से ज्यादा होकर 16.3% रहा. नेट प्रॉफिट 292% ग्रोथ के साथ 82 करोड़ रुपए रहा. प्रॉफिट मार्जिन 2.9% के मुकाबले 10.6% रहा.

68% रेवेन्यू केवल यूरोप से आया है

Rishabh Instruments के FY26 के प्रदर्शन की बात करें तो 68% रेवेन्यू यूरोप से आया है. 24.8% रेवेन्यू एशिया से आया है जबकि 7.2% रेवेन्यू अदर कंट्री से आता है. FY26 में 69.3% रेवेन्यू इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंट्स कैटिगरी से आया है जबकि 30.7% रेवेन्यू हाई प्रेसर डाई कास्टिंग से आया है.

क्या करती है कंपनी?

Rishabh Instruments की स्थापना 1982 में हुई थी. यह एक इंजीनियरिंग कंपनी है जो एनर्जी एफिशिएंट सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है. 100 से अधिक देशों में 3000 से अधिक ग्लोबल कस्टमर्स को यह अपना प्रोडक्ट बेच चुकी है. 99% मैन्युफैक्चरिंग इन-हाउस होती है. कंपनी ने यूरोप और चीन में दो एक्वीजिशन भी किया है. इसके प्रोडक्ट का इस्तेमाल डेटा सेंटर, टेलिकॉम, फार्मा, सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री, ऑटोमोबाइल, रेलवे समेत कई सेक्टर में होता है.

Rishabh Instruments ABout

Rishabh Instruments Share Price Today

BSE पर Rishabh Instruments का शेयर 467 रुपए पर बंद हुआ और इस समय मार्केट कैप 1800 करोड़ रुपए है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 548 रुपए और लो 273 रुपए है. सितंबर 2023 में 441 रुपए पर इसका आईपीओ आया था. अब तक शेयर ने 635 रुपए का लाइफ हाई और 201 रुपए का लाइफ लो बनाया है.

Add Zee Business as a Preferred Source