ED रेड की खबरों पर Reliance Power का स्टेटमेंट, कहा- 'कंपनी के कामकाज पर कोई असर नहीं, बोर्ड में नहीं हैं अनिल अंबानी

रिलायंस पावर ने हालिया मीडिया रिपोर्ट्स पर स्पष्टीकरण जारी किया है. कंपनी ने कहा है कि प्रवर्तन एजेंसी की कार्रवाई का उसके बिजनेस, शेयरधारकों या कर्मचारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि RCOM और RHFL से उसका कोई व्यावसायिक या वित्तीय संबंध नहीं है.
ED रेड की खबरों पर Reliance Power का स्टेटमेंट, कहा- 'कंपनी के कामकाज पर कोई असर नहीं, बोर्ड में नहीं हैं अनिल अंबानी

हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में प्रवर्तन एजेंसी द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर आई खबरों के बाद, रिलायंस पावर लिमिटेड (Reliance Power) ने एक स्पष्टीकरण जारी किया है. कंपनी ने अपने शेयरधारकों, कर्मचारियों और अन्य सभी हितधारकों को आश्वस्त किया है कि इन कार्रवाइयों का कंपनी के व्यावसायिक संचालन, वित्तीय प्रदर्शन या किसी भी अन्य पहलू पर "कतई कोई प्रभाव नहीं" पड़ेगा.

2025 में EV ग्रोथ 5X पर ये है एक बड़ी दिक्कत!

रिलायंस पावर ने स्टॉक एक्सचेंजों को भेजी एक आधिकारिक सूचना में कहा कि कंपनी अपना पूरा ध्यान अपने व्यावसायिक योजनाओं पर केंद्रित रखे हुए है और सभी हितधारकों के लिए मूल्य निर्माण (Value Creation) के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

क्या कहा रिलायंस पावर ने अपने बयान में?

Add Zee Business as a Preferred Source

कंपनी ने कई बिंदुओं के माध्यम से अपनी स्थिति को स्पष्ट किया है ताकि किसी भी तरह के भ्रम को दूर किया जा सके.

8th Pay Commission: रिपोर्ट में देरी… सैलरी Hike… जानें 6 बड़े अपडेट!

  • RCOM/RHFL से कोई संबंध नही

कंपनी ने साफ किया है कि मीडिया रिपोर्ट्स में जिन आरोपों का जिक्र है, वे रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (RCOM) या रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) के 10 साल से भी पुराने लेनदेन से संबंधित प्रतीत होते हैं. रिलायंस पावर ने जोर देकर कहा कि वह एक "अलग और स्वतंत्र लिस्टेड कंपनी" है, जिसका RCOM या RHFL के साथ कोई भी व्यावसायिक या वित्तीय संबंध नहीं है.

Top 5 AI Tricks for Influencer: हर Reel होगी Viral, इस्तेमाल कर लो 5 AI Hacks

  • अनिल अंबानी बोर्ड में नहीं

बयान में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अनिल डी. अंबानी रिलायंस पावर के बोर्ड में शामिल नहीं हैं. इसलिए, RCOM या RHFL के खिलाफ की गई किसी भी कार्रवाई का रिलायंस पावर के शासन (Governance), प्रबंधन (Management) या संचालन (Operations) पर कोई असर या प्रभाव नहीं पड़ता है.

  • RCOM और RHFL की वर्तमान स्थिति

कंपनी ने यह भी बताया कि RCOM पिछले 6 वर्षों से इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC), 2016 के तहत कॉर्पोरेट इन्सॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस से गुजर रहा है. वहीं, RHFL का मामला भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार पूरी तरह से हल हो चुका है.

VIDEO- Stocks To Buy: Steel Pipe Stocks में तगड़ा मौका, इस स्टॉक पर Brokerage का बड़ा दांव!

फोकस सिर्फ बिजनेस ग्रोथ पर

यह बयान उन निवेशकों और हितधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण आश्वासन है जो हालिया मीडिया रिपोर्ट्स से चिंतित हो सकते थे. कंपनी ने स्पष्ट कर दिया है कि उसका कामकाज पूरी तरह से सामान्य है और वह अपने ग्रोथ के पथ पर आगे बढ़ती रहेगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6