&format=webp&quality=medium)
इंडस्ट्रियल गैस तैयार करने वाली कंपनी Refex Industries को झारखंड की एक कोल माइनिंग कंपनी से 300 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर के दम पर शेयर में 5% से अधिक मजबूती दर्ज की गई और यह 370 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. इससे पहले सितंबर महीने में कंपनी को 475 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर मिला था.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, झारखंड की एक माइनिंग कंपनी से कंपनी को ओवर बर्डन कोल माइन्स की साफ सफाई, कचरे का निस्तारण जैसे काम करना है. इसके अलावा ट्रांसपोर्टेशन ऑफ कोल भी इस डील में शामिल है. इससे पहले कंपनी को विंड पावर सेक्टर से 475 करोड़ रुपए का ऑर्डर विंड टरबाइन को लेकर मिला था जो गुजरात से था.
Refex Industries पांच अलग-अलग सेगमेंट में बिजनेस करती है. पहला वर्टिकल ऐश यानी राख एंड कोल हैंडलिंग से संबंधित. कंपनी का 87-88% रेवेन्यू इसी सेगमेंट से आता है. इसके अलावा यह रेफ्रिजरेटर गैस, पावर ट्रेडिंग, ग्रीन मोबिलिटी और विंड एनर्जी सेगमेंट में है. यह कंपनी थर्मल पावर प्लांट में एनर्जी जेनरेशन के लिए जो कोयला जलाया जाता है उसमें इसका काम राख को एडवांस टेक्नोलॉजी की मदद से कलेक्शन, ट्रांसपोर्टेशन, डिस्पोजल का काम है. कंपनी इस राख का इस्तेमाल रोड एंड हाइवे निर्माण में करती है.