रीसाइक्लिंग कंपनी को चीन से मिला बड़ा ऑर्डर, बाजार खुलने पर शेयर पर रहेगी नजर

Siyaram Recycling Industries: शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि उसे ग्रीनलैंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड, हांगकांग से पर्चेज ऑर्डर मिला है
रीसाइक्लिंग कंपनी को चीन से मिला बड़ा ऑर्डर, बाजार खुलने पर शेयर पर रहेगी नजर

Siyaram Recycling Industries: स्क्रैप रीसाइक्लिंग कंपनी सियाराम रिसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज (SIYARAM) को एक एक्सपोर्ट ऑर्डर हासिल हुआ है. शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि उसे ग्रीनलैंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड, हांगकांग से पर्चेज ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर की कुल वैल्यू 1,200,000 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 10.35 करोड़ रुपये है. शेयर शुक्रवार (11 अप्रैल) को 4,28 फीसदी की बढ़त के साथ 136.50 रुपये पर बंद हुआ है.

SIYARAM Order Details

रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने कहा, यह ऑर्डर 200 टन ब्रास बिलेट्स के लिए है, जिसका निर्यात चीन को किया जाना है. कंपनी से 45 दिनों के भीतर ऑर्डर पूरा करने की उम्मीद है. सियाराम रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज ने पुष्टि की है कि प्रमोटर/प्रमोटर समूह/समूह कंपनियों की ग्रीनलैंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड में कोई रुचि नहीं है. इसके अलावा, यह ऑर्डर संबंधित पार्टी लेनदेन के तहत नहीं आता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- Rooftop Gardening: छत पर उगाएं फल-फूल और सब्जियां, सिर्फ ₹2244 में पौधों के साथ सरकार दे रही 30 गमले

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

क्या करती है कंपनी?

सियाराम रिसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज मुख्य रूप से पीतल के स्क्रैप की रिसाइक्लिंग में लगी हुई है. पूरे साल के आधार पर, कंपनी का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2024 में 4.9% बढ़कर 7.52 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2023 के मुकाबले बिक्री में 16.2% की गिरावट आई और यह 412.99 करोड़ रुपये रहा.

SIYARAM Share Price

पिछले एक साल में शेयरने 81 फीसदी का रिटर्न दिया है. स्टॉक का 52 वीक हाई 183.85 रुपये है, जो इसने 19 नवंबर 2024 को बनाया था. वहीं, 52 वीक लो 63 रुपये है. बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 297.42 करोड़ रुपये है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6