शानदार रिजल्ट के साथ ही कंपनी ने कर दिया बंपर डिविडेंड का ऐलान, यहां देखिए रिकॉर्ड डेट

REC का जून तिमाही में मुनाफा 29% बढ़कर 4,466 करोड़ रुपए पहुंच गया. कुल आय 13% बढ़ी और लोन बांटने में 36% की बढ़ोतरी हुई. कंपनी ने निवेशकों को 4.60 रुपए अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है. खराब लोन घटकर 0.24% रह गए हैं.
शानदार रिजल्ट के साथ ही कंपनी ने कर दिया बंपर डिविडेंड का ऐलान, यहां देखिए रिकॉर्ड डेट

REC ने कर दिया बंपर डिविडेंड का ऐलान

सरकारी बिजली क्षेत्र की कंपनी REC लिमिटेड ने जून तिमाही (Q1FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 29% बढ़कर 4,466 करोड़ रुपए पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 3,460 करोड़ रुपए था. मुनाफे में इस जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 4.60 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है.

हर सेक्टर में दिखा दम

इस तिमाही में REC की कुल आय (Total Income) 13.22% बढ़कर 14,824 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 13,092 करोड़ रुपए थी. कंपनी ने बताया कि सभी सेगमेंट्स में ग्रोथ होने की वजह से आय में यह बढ़त देखी गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

स्टैंडअलोन आधार पर देखें तो कंपनी की आय 14,734 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल 13,037 करोड़ रुपए थी. नेट इंटरेस्ट इनकम (NIM) भी बढ़कर 5,247 करोड़ रुपए हो गई, जो पहले 4,474 करोड़ रुपए थी.

रिन्यूएबल सेक्टर को मिली बढ़त

REC ने बताया कि इस तिमाही में उसने कुल 59,508 करोड़ रुपए के लोन बांटे, जो पिछले साल की तुलना में 36% ज्यादा है. खास बात यह रही कि इस लोन में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर को दिए गए लोन में 35% की वृद्धि दर्ज की गई. यह दिखाता है कि कंपनी अब ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा फोकस कर रही है.

प्रॉफिट में मजबूती

REC का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 3.74% और स्प्रेड 2.96% पर स्थिर बना रहा. इन मजबूत आंकड़ों के चलते कंपनी का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ 4,451 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. इसके साथ ही कंपनी की EPS (Earnings Per Share) भी बढ़कर 67.60 रुपए हो गई, जो पिछले साल 52.28 रुपए थी, यानी करीब 29% की बढ़त.

बैलेंस शीट भी मजबूत

REC की लोन बुक अब बढ़कर 5.85 लाख करोड़ रुपए हो गई है, जो पिछले साल 5.30 लाख करोड़ रुपए थी. इसके साथ ही कंपनी की बैलेंस शीट भी मजबूत हुई है और नेट वर्थ 79,688 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है. सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि कंपनी के नेट क्रेडिट इम्पेयर्ड एसेट्स यानी खराब लोन घटकर 0.24% रह गए हैं, जो पिछले साल 0.82% थे. वहीं NPA एसेट्स पर Provision Coverage Ratio (PCR) अब 77.05% तक पहुंच गई है, जो कंपनी की कर्ज वसूली की ताकत को दिखाता है.

डिविडेंड की तारीख भी तय

REC ने इस तिमाही में 4.60 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. यह डिविडेंड 10 रुपए फेस वैल्यू वाले शेयर पर दिया जाएगा. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 1 अगस्त 2025 तय की गई है, यानी उस दिन तक जिनके पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड मिलेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6