&format=webp&quality=medium)
Vascon Engineers Share Price Today: कमजोर बाजार में स्मॉलकैप कंपनी Vascon Engineers पर बड़ी खबर है. रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, रियल्टी कंपनी को नवी मुंबई, म्युनिसिपल कॉरपोरेशन से एक अस्पताल के निर्माण के लिए ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर 260,09,00,000 रुपए का है. कारोबार के दौरान स्मॉलकैप स्टॉक 6.41% बढ़कर 48.24 रुपए पर पहुंच गया, जो यह इंट्रा-डे हाई है.
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में Vascon Engineers ने बताया कि कंपनी को नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन से 260.09 करोड़ रुपये (GST सहित) का वर्क ऑर्डर मिला है, जो प्लॉट नंबर 4, सेक्टर 15A, C.B.D बेलापुर, नवी मुंबई में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निर्माण के लिए है. इस वर्क ऑर्डर को 36 महीनों में पूरा किया जाना है.
ये भी पढ़ें- मोतीलाल ओसवाल की इन 4 स्टॉक्स पर सलाह, 1 शेयर में गिरावट का जोखिम, 3 में 21% तक अपसाइड की संभावना
चालू वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में Vascon Engineers का रेवेन्यू 14 फीसदी बढ़कर 229 करोड़ रुपए रहा. जबकि दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 11 करोड़ रुपए रहा. कंपनी को मौसम संबंधी कामों में देरी के कारण कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

30 सितंबर, 2025 तक, Vascon Engineers की ऑर्डर बुक 2,800 करोड़ रुपए है, जो इसके FY25 EPC रेवेन्यू का 2.8 गुना है. यह मजबूत ऑर्डर बुक अगले 2 से 3 सालों के लिए अच्छी विजिबिलिटी देती है.
ये भी पढ़ें- 90 देशों में कॉफी एक्सपोर्ट करती है ये कंपनी, ब्रोकरेज ने लगाया दांव, दिया अग्रेसिव टारगेट
VASCONEQ ने प्रोजेक्ट्स पर शुरुआती जुड़ाव के लिए अदानी के साथ एक रणनीतिक MOU साइन किया है. कंपनी ने प्रोजेक्ट्स पर शुरुआती जुड़ाव के लिए 5 साल का एग्रीमेंट किया है. मुंबई में लगभग 13 मिलियन वर्ग फुट का कुल प्रोजेक्ट एरिया डेवलप करेगी. कंपनी के सालाना टर्नओवर में 30% योगदान की उम्मीद है. इस सहयोग से कंपनी की बिजनेस पाइपलाइन बेहतर होने और बड़े पैमाने के इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में उसकी स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है.
रियल्टी स्टॉक सोमवार को 3.42 फीसदी की बढ़त के साथ 46.88 रुपए पर बंद हुआ है. स्टॉक के लिए 52 वीक हाई 74.61 रुपए है, जो इसने 10 अक्टूबर 2025 को बनाया था. जबकि 52 वीक लो 32 रुपए है. शेयर अपने हाई से 63 फीसदी करेक्ट हो चुका है.
ये भी पढ़ें- 54% डिस्काउंट पर मिल रहा ये स्मॉलकैप ऑटो स्टॉक, ब्रोकरेज ने 47% अपसाइड के साथ दी BUY रेटिंग
| 1 Week | 1.73 | 3.85 |
| 2 Weeks | -3.53 | -7.02 |
| 1 Month | -10.60 | -18.49 |
| 3 Months | -11.78 | -20.14 |
| 6 Months | -5.32 | -10.22 |
| YTD | -7.50 | -13.83 |
| 1 Year | -8.34 | -15.15 |
| 2 Years | -26.95 | -36.58 |
| 3 Years | 8.72 | 22.95 |
| 5 Years | 31.82 | 213.56 |
| 10 Years | 12.17 | 35.22 |
स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो एक हफ्ते में शेयर 4 फीसदी तक बढ़ा है, लेकिन बीते एक महीने में यह 18 फीसदी और 3 महीने में 20 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है. वहीं, इस साल शेयर में अब तक 14 फीसदी की गिरावट आई है. पिछले एक साल में शेयर 15 फीसदी और 2 साल में 36 फीसदी से ज्यादा लुढ़का है. हालांकि, बीते 5 साल में शेयर ने निवेशकों को 214 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.
FAQs
1. Vascon Engineers को कौन सा बड़ा ऑर्डर मिला है?
कंपनी को NMMC से सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निर्माण के लिए 260 करोड़ रुपए का वर्क ऑर्डर मिला है.
2. यह ऑर्डर कहां के लिए है?
यह हॉस्पिटल प्लॉट नंबर 4, सेक्टर 15A, C.B.D बेलापुर, नवी मुंबई में बनाया जाएगा.
3. ऑर्डर कितने समय में पूरा करना होगा?
इस वर्क ऑर्डर को 36 महीनों में पूरा किया जाना है.
4. Q2 में Vascon Engineers का वित्तीय प्रदर्शन कैसा रहा?
Q2 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 14% बढ़कर 229 करोड़ रुपए और मुनाफा 11 करोड़ रुपए रहा.
5. 30 सितंबर 2025 तक कंपनी की ऑर्डर बुक कितनी थी?
कंपनी की ऑर्डर बुक 2,800 करोड़ रुपए की थी.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)