&format=webp&quality=medium)
Order News: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में कमजोरी का रुख है. बाजार में गिरावट के बीच हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स (Hazoor Multi Projects) के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. शेयर 20% चढ़कर 47.60 रुपये पर खुला. कंपनी के शेयर ये तेजी ऑर्डर मिलने की खबर की वजह से आई है. बता दें कि यह एक मल्टीबैगर स्टॉक है. इसने 5 साल में निवेशकों को 38,358% का दमदार रिटर्न दिया है.
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, यह परियोजना गुजरात राज्य विद्युत निगम (GSECL) के खावड़ा स्थित रिन्युएबल एनर्जी सोलर पार्क (स्टेज-3) में होगी. इस वर्क में सोलर पावर प्लांट की डिजाइनिंग, आपूर्ति, निर्माण, परीक्षण और कमीशनिंग शामिल है. यह प्रोजेक्ट मार्च 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है. रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने स्पष्ट किया कि प्रमोटरों या समूह कंपनियों का अपोलो ग्रीन एनर्जी में कोई संबंधित पक्ष हित नहीं है, और ऑर्डर का निष्पादन स्वतंत्र रूप से किया जा रहा है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
मल्टीबैगर स्टॉक Hazoor Multi Projects ने 3 जुलाई, 2025 को एक कंपनी के अधिग्रहण की घोषणा की. ने कहा कि उसने Vyom Hydrocarbon Private Ltd के 51% इक्विटी शेयर 1.02 लाख रुपये में हासिल किए हैं. Vyom Hydrocarbons को तेल और गैस क्षेत्र में सेवाएं और ऑनशोर ड्रिलिंग के लिए बनाया गया था.
4 जुलाई को शेयर 39.67 रुपये पर बंद हुआ था. सोमवार (7 जुलाई) को स्टॉक 20 फीसदी बढ़कर 47.60 रुपये पर खुला. शेयर वर्तमान में 16.69 फीसदी की बढ़त के साथ 46.29 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स (Hazoor Multi Projects) स्टॉक का 52 वीक हाई 63.90 रुपये है, जो इसने 12 सितंबर 2024 को बनाया था. स्टॉक का लो 32 रुपये है, जो इसने 3 मार्च 2025 को बनाया है.
स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो इस साल शेयर में अब तक 14 फीसदी की गिरावट आई है. हालांकि, पिछले एक साल में शेयर ने 37 फीसदी और 2 साल में 238 फीसदी का रिटर्न दिया है. बीते 3 साल में शेयर ने 1,324%, 5 साल में 38,558% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.