बेंगलुरु में IT कॉरिडोर के करीब रियल्टी कंपनी का बड़ा दांव, खरीदारों को मिलेगा नया ठिकाना, शेयर बना रॉकेट

कंपनी इस जमीन पर  रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लाएगी, जिसका GDA करीब ₹2,300 करोड़ होगा. इस खबर की वजह से सोमवार को पूर्वांकरा का शेयर 3.5 फीसदी चढ़कर 233.70 रुपए पर पहुंच गया.
बेंगलुरु में IT कॉरिडोर के करीब रियल्टी कंपनी का बड़ा दांव, खरीदारों को मिलेगा नया ठिकाना, शेयर बना रॉकेट

बेंगलुरु में पूर्वांकरा का कुल डेवलपेबल लैंडबैंक बढ़कर 25.61 msft पर पहुंच गया. (फोटो सोर्स: Puravankara)

Realty Stock: बेंगलुरु के रीयल एस्टेट मार्केट में घर खरीदने वालों और निवेशकों के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर आ रही है. भारत के सबसे भरोसेमंद और प्रतिष्ठित डेवलपर्स में से एक, पूर्वांकरा लिमिटेड (Puravankara) ने पूर्वी बेंगलुरु के तेजी से उभरते हुए बुदिगेरे-मंडूर कॉरिडोर में 14.57 एकड़ का एक बड़ा लैंड पार्सल सुरक्षित किया है. कंपनी इस जमीन पर रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लाएगी, जिसका GDA करीब ₹2,300 करोड़ होगा. इस खबर की वजह से सोमवार को पूर्वांकरा का शेयर 3.5 फीसदी चढ़कर 233.70 रुपए पर पहुंच गया.

कैसा है इस डील का गणित?

पूर्वांकरा ने इस रणनीतिक लोकेशन को बहुत ही सूझबूझ के साथ अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है. इस 14.57 एकड़ जमीन में से 7.92 एकड़ हिस्सा एक जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (JDA) के तहत लिया गया है, जबकि 6.65 एकड़ जमीन कंपनी ने सीधे खरीदी है. इस नई डील के बाद, अकेले बेंगलुरु में पूर्वांकरा का कुल डेवलपेबल लैंडबैंक बढ़कर 25.61 मिलियन स्क्वायर फीट (msft) पर पहुंच गया है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

टेक प्रोफेशनल्स को क्यों पसंद आएगी यह लोकेशन?

यह पूरा प्रोजेक्ट व्हाइटफील्ड-कादुगोडी माइक्रो-मार्केट के पास और ओल्ड मद्रास रोड के ठीक बगल में स्थित है.

ऑफिस आना-जाना होगा आसान: यह साइट व्हाइटफील्ड, केआर पुरम, आईटीपीएल (ITPL) और आउटर रिंग रोड जैसे प्रमुख रोजगार केंद्रों के बेहद करीब है. व्हाइटफील्ड के ग्रेड-ए ऑफिस पार्क्स में काम करने वाले आईटी प्रोफेशनल्स और कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए यह रहने का सबसे पसंदीदा ठिकाना बन सकता है.

बेहतरीन कनेक्टिविटी: ओल्ड मद्रास रोड से सटे होने के कारण यहां से केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक की कनेक्टिविटी बहुत आसान है.

प्राइम लोकेशन: यह इलाका पहले से ही नामी स्कूलों, बड़े अस्पतालों, प्रीमियम गेटेड कम्युनिटीज और आधुनिक सामाजिक इंफ्रास्ट्रक्चर से घिरा हुआ है, जो शहरी सुविधाओं के साथ-साथ एक शांत रेजिडेंशियल माहौल देता है.

तेजी से बढ़ रहा है पूर्वांकरा का दबदबा

पूर्वांकरा के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष पूर्वांकरा के मुताबिक, यह डील रणनीतिक माइक्रो-मार्केट्स में अपनी लॉन्च पाइपलाइन को योजनाबद्ध तरीके से बढ़ाने का हिस्सा है. वहीं कंपनी के साउथ सीईओ मल्लन्ना ससालू ने कहा कि बुदिगेरे-मंडूर कॉरिडोर एक महत्वपूर्ण रेजिडेंशियल हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है, जिसमें लंबी अवधि की बेहतरीन क्षमता है.

बता दें कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के दौरान बेंगलुरु के हेन्नूर रोड, अनेकल तालुक, बालगेरे ईस्ट और KIADB हार्डवेयर पार्क में भी कई बड़े अधिग्रहण किए थे, जिनकी ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू करीब ₹10,400 करोड़ है.

स्टॉक की परफॉर्मेंस

रियल्टी स्टॉक का 52 वीक हाई 338.50 रुपए और लो 160 रुपए हैं. BSE पर मार्केट कैप 5,485.27 करोड़ रुपए है. बीते एक हफ्ते में शेयर 8.29% तक बढ़ चुके हैं. जबकि इस साल शेयर अब तक 4.27% तक गिरा है.

Puravankara

वहीं पिछले 6 महीने में इसमें 6.38% और पिछले एक साल में 8.89% और 2 साल में 45.57% तक की गिरावट आई है. हालांकि, पिछले 3 साल में शेयर ने 181.68% और 10 साल में 373.29% का शानदार रिटर्न दिया है.

Q4 में कैसा रहा रिजल्ट?

रियल्टी कंपनी Puravankara ने चौथी तिमाही में 111 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया. यह सालाना आधार पर 226% ज्यादा है. सालाना आधार पर बिक्री ₹3,547 करोड़ रही, जो किसी भी तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा है. इसमें 190% की ग्रोथ रही.

Q4FY26FY26
सेल्स वैल्यू₹3,547 करोड़₹7,407 करोड़
सेल्स वैैल्यूम3.01 msft7.25 msft
कस्टमर कलेक्शंस₹1,213 करोड़₹4,258 करोड़
सेल्स रियलाइजेशन₹11,787/sft₹10,213/sft
कुल रेवेन्यू₹1,541 करोड़₹3,846 करोड़
मुनाफा₹111 करोड़₹58 करोड़
EBITDA मार्जिन22%21%

मार्च तिमाही में रियल्टी कंपनी की कुल आय 173% बढ़कर ₹1,541 करोड़ रही, जो पिछले साल इस तिमाही में ₹564 करोड़ थी. इस दौरान कंपनी की औसत रियलाइजेशन में भी साल-दर-साल 37% की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो बढ़कर ₹11,787 प्रति वर्ग फुट पहुंच गई.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6