₹358.45 से गिरकर ₹230.95 पर आया ये रियल्टी स्टॉक, कंपनी को मिला ₹311 करोड़ का प्रोजेक्ट, शेयर बना रॉकेट

Realty Stocks:कंपनी को यह प्रोजेक्ट Sattva Resi प्राइवेट लिमिटेड से बेंगलुरु में अपकमिंग रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट Sattva AANGANE के कंस्ट्रक्शन के लिए है. इस प्रोजेक्ट को 37 महीनों में पूरा किया जाना है.
₹358.45 से गिरकर ₹230.95 पर आया ये रियल्टी स्टॉक, कंपनी को मिला ₹311 करोड़ का प्रोजेक्ट, शेयर बना रॉकेट

Realty Stocks: कमजोर बाजार में रियल एस्टेट कंपनी Puravankara के शेयर में तेजी दर्ज की गई. शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, पुणे और गोवा रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी डेवलप करने वाली कंपनी की सब्सिडियरी को एक बड़ा ऑर्डर मिला है. बता दें कि रियल्टी स्टॉक अपने हाई से 35% नीचे ट्रेड कर रहा है.

शेयर में तेज उछाल

₹5,454.44 करोड़ रुपए मार्केट वाली रियल्टी कंपनी Puravankara का शेयर कारोबार के दौरान 1.5 फीसदी बढ़कर 234.95 रुपए पर पहुंच गया. बीते 5 साल में शेयर ने निवेशकों को 164 फीसदी रिटर्न दिया है. जबकि इस दौरान निफ्टी का रिटर्न 69 फीसदी रहा.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- गिरते बाजार में स्मॉलकैप स्टॉक पर ब्रोकरेज का बड़ा दांव, दिया 87% अपसाइड टारगेट

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें-

ऑर्डर डीटेल

  • BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Puravankara की सब्सिडियरी Starworth Infrastructure & Construction Limited (SICL) को बेंगुलरु में एक बड़े कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट का लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) हासिल हुआ है.
  • कंपनी को यह प्रोजेक्ट Sattva Resi प्राइवेट लिमिटेड से बेंगलुरु में अपकमिंग रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट Sattva AANGANE के कंस्ट्रक्शन के लिए है.
  • इस प्रोजेक्ट का अनुमानित बिल्ट-अप एरिया 30,36,458 वर्ग फुट है.
  • इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 311,18,40,336 रुपये है.
  • इस प्रोजेक्ट को 37 महीनों में पूरा किया जाना है.

कंपनी का बिजनेस

Puravankara ग्रुप भारत की सबसे भरोसेमंद रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है, जिसका हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है और देश के 9 शहरों में इसकी मौजूदगी है. बीते पांच दशकों में, कंपनी ने तीन अलग-अलग और रेजिडेंशियल ब्रांड- Puravankara, Provident Housing (PHL), and Purva Land हैं, जो हाउसिंग और प्लॉटेड डेवलपमेंट की सभी जरूरतों को पूरा करते हैं.

रियल्टी कंपनी ने अब तक 9 शहरों में 86 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं, कंपनी को 200 से ज्यादा अवॉर्ड भी मिले हैं. इसके 2 लाख से ज्यादा हैप्पी कस्टमर्स हैं.

विवरणजानकारी
कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू₹311.18 करोड़
बिल्ट-अप एरिया3.04 मिलियन वर्ग फुट
टाइमलाइन37 महीना
प्रोजेक्ट टाइपरेजिडेंशियल कॉम्पलेक्स
लोकेशनबेंगलुरु

तिमाही प्रदर्शन

चालू वित्त वर्ष 2026 की सितंबर तिमाही में रियल्टी कंपनी का रेवेन्यू 30 फीसदी बढ़कर 644 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो पिछले समान तिमाही में 496 करोड़ रुपए था. हालांकि, दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा घटकर 43 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल इस तिमाही में 17 करोड़ रुपए था.

बेंगलुरु में 53 एकड़ जमीन का अधिग्रहण

भारत के सबसे भरोसेमंद रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक Puravankara ने पिछले साल दिसंबर महीने में बेंगलुरु के Anekal Taluk में 53.5 एकड़ जमीन खरीदी थी. इससे शहर के उभरते रेजिडेंशियल ग्रोथ कॉरिडोर में कंपनी की मौजूदगी और मजबूत हुई है. कंपनी के मुताबिक यह अधिग्रहण कंपनी की बेंगलुरु के माइक्रो-मार्केट में विस्तार करने की रणनीति के मुताबिक है, जिसे बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, मजबूत कनेक्टिविटी और लगातार एंड-यूजर डिमांड का सपोर्ट मिल रहा है.

Attibele Hobli में खरीदी गई नई जमीन रणनीतिक रूप से अच्छी जगह पर है और इसका बिक्री योग्य एरिया 6.4 मिलियन वर्ग फुट है, जिसकी संभावित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू 4,800 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

इससे पहले, नॉर्थ बेंगलुरु में KIADB हार्डवेयर पार्क में 24.59 एकड़ जमीन के लिए KVN प्रॉपर्टी होल्डिंग्स LLP के साथ पार्टनरशिप शामिल है, जिसका डेवलप करने योग्य एरिया 3.48 मिलियन वर्ग फुट और संभावित GDV 3,300 करोड़ रुपये से ज्यादा है. साथ ही ईस्ट बेंगलुरु के बालेगेरे में 5.5 एकड़ जमीन के लिए ज्वाइंट डेवलपमेंट भी शामिल है, जिसका डेवलपमेंट एरिया 0.85 मिलियन वर्ग फुट और संभावित GDV 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6