₹47 के डिविडेंड का ऐलान, Q4 में तीन गुना बढ़ा मुनाफा; 16% उछला ऑटो एंसिलियरी स्टॉक

ऑटो एंसिलियरी कंपनी Rane Holdings ने चौथी तिमाही के रिजल्ट के साथ में शेयर होल्डर्स के लिए 47 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है. जानिए इसके लिए रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट कब है. नतीजों के बाद शेयर 16% उछल गया.
₹47 के डिविडेंड का ऐलान, Q4 में तीन गुना बढ़ा मुनाफा; 16% उछला ऑटो एंसिलियरी स्टॉक

24 अगस्त को इसका भुगतान एलिजिबल शेयर होल्डर्स को कर दिया जाएगा. (प्रतीकात्मक फोटो)
 

देश की लीडिंग ऑटो एंसिलियरी कंपनी Rane Holdings ने चौथी तिमाही का रिजल्ट (Q4 Results) जारी किया है. सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में करीब तीन गुना उछाल आया है. कंपनी ने शेयर होल्डर्स के लिए बंपर डिविडेंड (Dividend) का ऐलान किया है. हर शेयर पर कंपनी 47 रुपए का डिविडेंड देने जा रही है. दमदार रिजल्ट के बाद शेयर में 16% की तेजी है और यह 1452 रुपए पर बंद हुआ.

हर शेयर पर 47 रुपए का डिविडेंड

Rane Holdings के बोर्ड ने 10 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 470% यानी हर शेयर के लिए 47 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. इस समय कंपनी के कुल इक्विटी शेयर 14277809 हैं. हर शेयर पर कंपनी इतना बड़ा डिविडेंड देगी. कुल मिलाकर कंपनी 67 करोड़ रुपए से अधिक डिविडेंड के रूप में शेयर होल्डर्स से बांटने जा रही है.

कब होगा डिविडेंड का भुगतान?

एक्सचेंज को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि अगर 90th AGM की बैठक में इस डिविडेंड प्रस्ताव पर मुहर लग जाता है तो 24 अगस्त को इसका भुगतान एलिजिबल शेयर होल्डर्स को कर दिया जाएगा.

रिकॉर्ड डेट कब है?

Rane Holdings के बोर्ड ने 6 अगस्त 2026 को इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है.

कितने निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड?

मार्च 2026 के आधार पर 16,942 रीटेल निवेशक हैं. अगर ये बने रहते हैं तो इनको डिविडेंड का फायदा मिलेगा. बता दें कि इस कंपनी में रीटेल की हिस्सेदारी 23.19% है.

बता दें कि Rane Holdings ने FY26 के लिए कुल 47 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. FY25 में कंपनी ने कुल 38 रुपए और FY24 में 25 रुपए का डिविडेंड जारी किया था.

5 प्वाइंट्स में समझें काम की बात

सवालजवाब
Rane Holdings ने प्रति शेयर कितना डिविडेंड घोषित किया है?कंपनी ने 10 रुपए की फेस वैल्यू पर 470% यानी प्रति शेयर 47 रुपए डिविडेंड का ऐलान किया है
डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट क्या तय की गई है?कंपनी ने 6 अगस्त 2026 को रिकॉर्ड डेट फिक्स की है
डिविडेंड का भुगतान कब किया जाएगा?90वीं AGM में मंजूरी मिलने के बाद 24 अगस्त 2026 को एलिजिबल शेयरहोल्डर्स को भुगतान किया जाएगा
कंपनी कुल कितना डिविडेंड बांटेगी?कंपनी करीब 67 करोड़ रुपए से अधिक की राशि डिविडेंड के रूप में शेयरहोल्डर्स में बांटेगी
कंपनी में कितने रीटेल निवेशक हैं और उनकी हिस्सेदारी कितनी है?मार्च 2026 के आंकड़ों के अनुसार कंपनी में 16942 रीटेल निवेशक हैं और उनकी हिस्सेदारी 23.19% है

Q4 रिजल्ट कैसा रहा?

पैरामीटर्सQ4FY26 का प्रदर्शनQ3FY26 का प्रदर्शनQ4FY25 का प्रदर्शनQoQ (% )YoY (% )
कुल राजस्व (Revenue)₹ 1608.7 Cr₹ 1534.6 Cr₹ 1373.7 Cr+4.8%+17.1%
EBITDA₹ 126.1 Cr₹ 111.8 Cr₹ 95.3 Cr+12.8%+32.3%
EBITDA मार्जिन7.80%7.30%6.90%+50 bps+90 bps
Adj. नेट प्रॉफिट (PAT)₹ 67.3 Cr(₹ 49.7 Cr)*₹ 21.2 Crरिकवरी+217.4%
प्रॉफिट मार्जिन (PAT %)4.18%-3.23%1.54%--

ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग ने कहा कि कंसोलिडेटेड आधार पर Rane Holdings का ऑपरेशनल रेवेन्यू चौथी तिमाही में 1608 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBIDTA 126 करोड़ रुपए रहा जबकि एडजस्टेड नेट प्रॉफिट 67 करोड़ रुपए रहा. हर शेयर पर कमाई 47 रुपए रही.

क्या करती है Rane Holdings?

रेन होल्डिंग एक लीडिंग ऑटो कंपोनेंट सप्लायर है जो स्टियरिंग एंड सस्पेंशन, सेफ्टी प्रोडक्ट, ब्रेक कंपोनेंट्स जैसे प्रोडक्ट्स बनाती है. 1929 में इस कंपनी की स्थापना हुई थी और यह पैसेंजर व्हीकल, कमर्शियल व्हीकल, फार्म ट्रैक्टर, थ्री-व्हीलर, रेसवे और स्टेशनरी इंजन जैसे सेगमेंट को कैटर करती है.

Rane Holding

कंपनी का 70% से अधिक रेवेन्यू इंडियन मार्केट से आता है जबकि 20% के करीब इंटरनेशनल मार्केट से आता है. 65% रेवेन्यू पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट से आता है जबकि 24% रेवेन्यू कमर्शियल व्हीकल से आता है.

Rane Holdings एक हफ्ते में 23% उछला

दमदार नतीजों के बाद Rane Holdings का शेयर 16% की तेजी के साथ 1452 रुपए पर बंद हुआ. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1835 रुपए और लो 982 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 23% का और दो हफ्ते में 27% का रिटर्न दिया है. एक महीने में शेयर 37% उछल चुका है जबकि इस साल अब तक नेट आधार पर केवल 5% का रिटर्न दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6